Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजमेर शहर के अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में स्थित नाका मदार इलाके में मंगलवार रात एक बड़ी घटना सामने आई। झूलेलाल मंदिर के पास सेक्टर फर्स्ट की गली में खड़ी एक मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन में आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई देने लगे
Akshay parihar
अजमेर शहर के अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में स्थित नाका मदार इलाके में मंगलवार रात एक बड़ी घटना सामने आई। झूलेलाल मंदिर के पास सेक्टर फर्स्ट की गली में खड़ी एक मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन में आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई देने लगे
More news from राजस्थान and nearby areas
- भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री चांदनी ने अजमेर पहुंची ख्वाजा गरीब।नवाज की दरगाह,हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने शरीफ पर मखमली चादर व फूल पेश किये ख्वाजा साहब की दरगाह के ख़ादिम बॉलीवुड दुआगो सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने कराई जियारत, सखी ने चाँदनी को ओढनी उड़ा कर दरगाह का तबर्रुक दिया वह उनके आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ की...1
- Post by Akshay parihar2
- AJMER पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छुरे के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार1
- नागौर, 22 अप्रैल। जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में थाना खींवसर पुलिस टीम ने सरहद बैरावास क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन में संलिप्त भारी मशीनरी और वाहनों को जब्त किया तथा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान अवैध खनन कार्य में उपयोग की जा रही लगभग 2.50 करोड़ रुपए कीमत की तीन एलएनटी एक्सकेवेटर मशीनें और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। इसके साथ ही खनन कार्य में लगे चार अन्य वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। मौके पर अवैध खनन करते पाए गए मोहनसिंह (30) निवासी शेषपुरा, जिला ब्यावर और राकेशसिंह (26) निवासी खेडादड़ी, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित तरीके से अवैध खनन गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस और प्रशासन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेष रूप से व्हाट्सएप ग्रुप का उपयोग करते थे, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। इस मामले में थाना खींवसर में अवैध खनन के साथ संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में थाना अधिकारी अदीति उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और मशीनरी को जब्त किया। नागौर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि नजर आए तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- रायपुर क्षेत्र के बिराटिया खुर्द गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं सीएमएचओ डॉक्टर संजय गहलोत द्वारा आयुष्मान आरोग्य कैम्प , मोबाइल मेडिकल वैन का किया निरीक्षण सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर बिराटिया खुर्द में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत , शिशु एव बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल बारिया , ब्लॉक हैल्थ सुपरवाईजर राम चन्द्र पटेल , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत, निर्मला , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्मदा साहू , लैब टेक्नीशियन कमलेश जोशी, आशा सहयोगिनी गंगा मेवाड़ा , पूजा, हरलेखा, साथिन अनीता कंवर , रेडियोग्राफर जय वर्धन सिंह चौहान, विनोद चौधरी, राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में सरपंच प्रशासक देवा काठात , ग्राम विकास अधिकारी मनोज राव , दिनेश , आदि ग्रामीण वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।2
- आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान ब्यावर। बलूपुरा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपनी अनोखी संरचना के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय भवन को रेल के डिब्बों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है तथा उसी अनुसार रंग-रोगन भी किया गया है, जिससे यह बच्चों के लिए विशेष रूप से रोचक बन गया है। अध्यापक श्री आसुराम मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में इस विद्यालय को ट्रेन का रूप दिया गया। साथ ही इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी विद्यालय में आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, ब्यावर द्वारा "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सोचा एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने कार्यक्रम में बच्चों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवारजनों तक भी पहुंचाएं। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर श्री भाकर राम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डीएपी के स्थान पर जैविक खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक खादों के उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा सूक्ष्म जीवों की सक्रियता में वृद्धि होती है। यह अभियान 6 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे राजस्थान में संचालित किया जा रहा है और राज्य की हजारों ग्राम पंचायतों में इसके तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किसान गोष्ठियां, रात्रि चौपाल एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by Shahid hussain1
- कुएं में गिरी पत्नी को बचाने उतरे पति की भी डूबने से हुई मौत1