लहना , अस्थावां और अंगपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार पर जुर्माना लहना , अस्थावां और अंगपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार पर जुर्माना गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के लहना, अस्थावां और अंगपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया और उन पर जुर्माना लगाया गया।जेई राजकुमार प्रसाद ने बताया कि अंगपुर गांव में देवकी यादव और राजकुमार यादव को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग द्वारा देवकी यादव पर 14,526 रुपये तथा राजकुमार यादव पर 5,880 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दोनों के खिलाफ चेवाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।वहीं लहना गांव में लहना गांव निवासी उषा देवी और अस्थावां निवासी मोहम्मद रुस्तम को बिना वैध बिजली कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने उषा देवी पर 3,953 रुपये तथा मोहम्मद रुस्तम पर 94,548 रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ करंडे थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिजली विभाग ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी इस तरह के छापेमारी अभियान लगातार चलाए जाएंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी जानकारी जेई ने शुक्रवार की सुबह 7:00 दिए तथा उन्होंने बताएं कि बृहस्पतिवार की रात्रि 9:00 बजे मामला दर्ज करवाया गया।

- शेखपुरा - 14.03.2026 को बरबीघा के सर्वा गाँव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर शहर के सभी रेस्टोरेंटों एवं होटल में पुलिस द्वारा छापामारी किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटना न घट सके. वहीं टाउन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा गठित टीम ने शहर के मुख्य रेस्टोरेंटों में छापेमारी चलाई जा रही है उन्होंने बताया कि किसी ही अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस हमेशा सदैव तत्पर है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर शहर में छापेमारी की जा रही है1
- मिशन थाना क्षेत्र स्थित चंदुकुआँ आंगनवाड़ी केंद्र के सामने शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झाड़ी में आग लगा दी गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों की सजगता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने के कारण झाड़ियों का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि झाड़ियों में आग किसने और किस कारण से लगाई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। शुक्रवार किया घटना सुबह 11 बजे घटी।1
- लखीसराय टॉप-5 जिलों में शामिल, ट्रैफिक प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन। बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी ट्रैफिक प्रदर्शन रिपोर्ट में लखीसराय जिला राज्य के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हुआ है। इस सूची में पूर्णिया, सारण, कटिहार और शेखपुरा के साथ लखीसराय का नाम भी शामिल है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी, प्रभावी प्रवर्तन, यातायात बल की उपलब्धता, प्रशिक्षण, चोक प्वाइंट समाधान, डेटा अपलोडिंग और जन-जागरूकता समेत 10 मानकों के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया गया। जिला प्रशासन के समन्वित प्रयास, जागरूकता अभियान और यातायात नियमों के सख्त पालन के कारण लखीसराय ने यह उपलब्धि हासिल की है। जिले में हेलमेट उपयोग को लेकर चलाए गए अभियान का भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।1
- अपने सैनिकों का भी क्या हाल कर दिया है मोदी जी1
- मोकामा के प्रसिद्ध कमलेश्वर स्थान में तीन दिवसीय नौ कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और विश्व शांति व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।1
- Post by Samachar City1
- तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नही है 🥀🌺🥱1
- शेखपुरा - यह सुविधा शहर के वार्ड नंबर 01 से लेकर 33 वार्ड तक की सुविधा है और आगे पूरे शेखपुरा जिला में ये सुविधा लागू की जाएगी. समाजसेवी राहुल कुमार अकेला ने बताया की शेखपुरा नगर परिषद में रहने वाले वैसे बुजुर्ग असहाय जिनका वृद्धा पेंशन निकालने में असुविधा हो रही है आने-जाने में दिक्कत है वैसे लोगों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है मैं खुद आपके पास आकर निशुल्क रूप से बिना कोई चार्ज लिए आपका पैसा निकाल कर आपको दें रहे हैं. मौक़े पर राहुल कुमार अकेला, सूरज गुप्तामौजूद थे.3