Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर जिले में वन विभाग द्वारा करवाई गई वन्यजीव गणना के आंकड़े जारी हो गए हैं। पिछले साल की तुलना में लेपर्ड और लोमड़ी की संख्या बढ़ी है, जहाँ 36 लेपर्ड और 71 लोमड़ी दिखीं। हालांकि, मोर सहित अन्य वन्यजीवों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
Dungarpur Fast News
डूंगरपुर जिले में वन विभाग द्वारा करवाई गई वन्यजीव गणना के आंकड़े जारी हो गए हैं। पिछले साल की तुलना में लेपर्ड और लोमड़ी की संख्या बढ़ी है, जहाँ 36 लेपर्ड और 71 लोमड़ी दिखीं। हालांकि, मोर सहित अन्य वन्यजीवों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर-सागवाड़ा हाईवे 927Aपर भीषण भिड़ंत: रॉन्ग साइड से आई 'पावर बाइक' ने रिटायर नायब तहसीलदार को कुचला, मौके पर मौत! डूंगरपुर-सागवाड़ा हाईवे 927Aपर भीषण भिड़ंत: रॉन्ग साइड से आई 'पावर बाइक' ने रिटायर नायब तहसीलदार को कुचला, मौके पर मौत! डूंगरपुर-सागवाड़ा नेशनल हाईवे 937A पर बुधवार दोपहर उस वक्त मातम छा गया, जब एक तेज रफ्तार पावर बाइक ने बुजुर्ग दंपति की खुशियों को रौंद दिया। ठाकरडा मोड़ के पास हुए इस भीषण हादसे में जेठाना निवासी और सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रामलाल बुनकर 70 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक रामलाल बुनकर अपनी पत्नी मणि देवी के साथ बाइक पर सवार होकर ठाकरदा गांव में आयोजित एक मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी वे टोलनाका से महज 100 मीटर दूर ठाकरडा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि डूंगरपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पावर बाइक ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रॉन्ग साइड से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। रामलाल बुनकर ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने स्थिति को संभाला और घायल महिला को तुरंत सागवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुँचाया। सागवाड़ा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक रिटायर अधिकारी की अचानक मौत से जेठाना गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- मछली पकड़ने के दौरान तोता बम फटा, युवक का हाथ का पंजा उड़ा डूंगरपुर।जिले के घूघरा गांव में बुधवार को मछली पकड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब उसके हाथ में ही तोता बम फट गया। हादसे में युवक के एक हाथ का पंजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूघरा निवासी लाला पुत्र मंगला डोडियार बुधवार सुबह करीब 11 बजे मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था। इसी दौरान उसने मछली पकड़ने के लिए तोता बम का उपयोग करने का प्रयास किया, लेकिन बम अचानक उसके हाथ में ही फट गया। घटना के समय मौके पर मौजूद मोतीलाल ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।1
- मस्तान बाबा की याद में खिदमत-ए-खल्क, एमएमबी ग्रुप ने थामी स्वच्छता की कमान इन्द्रखेत में बांटी कपड़े की थैलियां, प्लास्टिक त्यागने के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। एमएमबी ग्रुप पिछले कई वर्षों से सेवा के कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इसी कड़ी में ग्रुप द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम इन्द्रखेत में कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान समाजसेवी डूंगरलाल पटेल, विजय पटेल और इमरान मुल्तानी के विशिष्ट आतिथ्य एवं ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में ग्रामीणों को कपड़े की थैलियां भेंट की गईं। इस अवसर पर सदर मकरानी ने मस्तान बाबा की स्मृति में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने सभी उपस्थित ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प दिलाते हुए भविष्य में केवल कपड़े की थैलियों का ही उपयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी डूंगरलाल पटेल ने ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप द्वारा किए जा रहे खिदमत-ए-खल्क के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2007 से सक्रिय यह ग्रुप भामाशाहों के सहयोग से राशन वितरण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, शिक्षा सामग्री वितरण, कंबल वितरण और सड़क सुरक्षा जैसे जनहित के कार्यों को निरंतर अंजाम दे रहा है। इस मौके पर राकेश पटेल, हेमंत पटेल, चेतन पटेल, प्रेमजी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रुप के इस नवाचार की सराहना की।1
- डूंगरपुर के सफिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अभियान शहर को आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। ब्रांड एंबेसडर ने लोगों से मोबाइल से फीडबैक भरकर अपना योगदान देने की अपील की।1
- राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुरेश शर्मा बेणेश्वर धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। इस दौरान विधायक शंकरलाल डेचा ने ओबरी से छानी मंगरी सड़क की दो साल से अटकी NOC का मुद्दा उठाया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रक्रिया जारी है और भारत सरकार से स्वीकृति मिलते ही NOC जारी कर दी जाएगी।1
- डूंगरपुर में एक बड़ी घटना हुई है, जिसने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। प्रशासन और स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित घटना को लेकर सकते में हैं। घटना के कारणों और प्रभावों की जांच जारी है।1
- पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार जीत का जश्न नयागांव मंडल में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना ढाबा परिसर में रंगीन आतिशबाजी की, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान 'मोदी जी के जयकारे' और 'विजय बंगाल' के नारे भी गूंजे, जिसमें कई स्थानीय पदाधिकारी शामिल हुए।2
- बेणेश्वर धाम में मंत्री सुरेश शर्मा ने किया पौधरोपण; अटकी हुई सड़क की NOC पर दिया बड़ा आश्वासन! बेणेश्वर धाम में मंत्री सुरेश शर्मा ने किया पौधरोपण; अटकी हुई सड़क की NOC पर दिया बड़ा आश्वासन! डूंगरपुर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में आज वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुरेश शर्मा अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे। यहाँ उन्होंने न केवल आस्था के केंद्र में मत्था टेका, बल्कि क्षेत्र के विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान स्थानीय विधायक ने सालों से अटकी एक सड़क की एनओसी का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाया। मंत्री सुरेश शर्मा के धाम पहुँचने पर स्थानीय विधायक शंकरलाल डेचा ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री ने सबसे पहले भगवान निष्कलंक जी और प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रकृति की खुशहाली और प्रदेश में अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की। हरित राजस्थान' के संकल्प को दोहराते हुए मंत्री ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने बेणेश्वर म्यूजियम का अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने मावजी महाराज के ऐतिहासिक चोपड़ो के बारे में विस्तार से जानकारी ली। दौरे के दौरान राजनीति और क्षेत्रीय विकास की चर्चा भी गरमाई रही। विधायक शंकरलाल डेचा ने मंत्री को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए ओबरी से छानी मंगरी तक बनने वाली डामर सड़क का मुद्दा उठाया। विधायक ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से वन विभाग की NOC न मिलने के कारण सड़क का काम अटका हुआ है, जिसे वे विधानसभा में भी उठा चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, भोपाल सिंह पवार, चंदन सिंह चौहान और नटवरलाल पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।1