लखनऊ इंदिरा नगर सेक्टर-25 में विद्युत विभाग की टीम द्वारा पहले बड़े मंगल के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।* *लखनऊ इंदिरा नगर सेक्टर-25 में विद्युत विभाग की टीम द्वारा पहले बड़े मंगल के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।* इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम में भक्ति भाव से ओत-प्रोत काव्य पाठ भी आयोजित किया गया, जिसमें कवियों ने हनुमान जी की महिमा और बड़े मंगल के महत्व को सुंदर रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन का माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा। विद्युत विभाग की टीम के इस सराहनीय प्रयास से क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने आयोजन की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि भंडारे में विभाग के जेई के साथ-साथ एसडीओ व कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने स्वयं व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारा आयोजन में लक्ष्मी नारायण यादव जेई 33, एसडीओ रेड राजीव रंजन रॉय गोमती नगर जोन , एसडीओ सेक्टर 25 सुजीत चौधरी आशुतोष माथुर जेई सेक्टर 25 नवीन चंद्र प्रकाश अधीक्षण अभियंता टेक्निकल , शोभित दीक्षित अधिशाषी अभियंता कलेक्शन एवं विद्युत विभाग कर्मचारी शिवरतन , गिरिजा शंकर मिश्रा उर्फ गुड्डू , दीप चंद्र , दयाराम राम लाल , विनोद यादव, आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे प्रसाद वितरण में
लखनऊ इंदिरा नगर सेक्टर-25 में विद्युत विभाग की टीम द्वारा पहले बड़े मंगल के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।* *लखनऊ इंदिरा नगर सेक्टर-25 में विद्युत विभाग की टीम द्वारा पहले बड़े मंगल के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।* इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम में भक्ति भाव से ओत-प्रोत काव्य पाठ भी आयोजित किया गया, जिसमें कवियों ने हनुमान जी की महिमा और बड़े मंगल के महत्व को सुंदर रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन का माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा। विद्युत विभाग की टीम के इस सराहनीय प्रयास से क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने आयोजन की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि भंडारे में विभाग के जेई के साथ-साथ एसडीओ व कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने स्वयं व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारा आयोजन में लक्ष्मी नारायण यादव जेई 33, एसडीओ रेड राजीव रंजन रॉय गोमती नगर जोन , एसडीओ सेक्टर 25 सुजीत चौधरी आशुतोष माथुर जेई सेक्टर 25 नवीन चंद्र प्रकाश अधीक्षण अभियंता टेक्निकल , शोभित दीक्षित अधिशाषी अभियंता कलेक्शन एवं विद्युत विभाग कर्मचारी शिवरतन , गिरिजा शंकर मिश्रा उर्फ गुड्डू , दीप चंद्र , दयाराम राम लाल , विनोद यादव, आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे प्रसाद वितरण में
- Post by नन्दवंशी अंकित सविता1
- भजन (धुन: मंगल भवन अमंगल हारी या कोई भी सुंदर भजन की लय) जेठ मास का मंगल आया, खुशियां संग में लाया है, बजरंगबली की कृपा से, शुभ दिन ये मुस्काया है। सोनी शुक्ला क्रांति के संग, मंगल गान सुनाते हैं, बड़े मंगल के अवसर पर, सबको शीश झुकाते हैं। पवन पुत्र हनुमान निराले, सबकी विपदा हरते हैं, भक्तों के संकट मिटाकर, झोली खुशियों से भरते हैं। जनहित सर्व समाज सेवा का, पावन संकल्प उठाया है, बजरंगबली की भक्ति में, अपना मन हर्षाया है। लखनऊ की गलियों में गूंजे, जय श्री राम का पावन नाम, हनुमान के चरणों में ही, बसता है चारों धाम। लेखनी और कविता से हम, जग का मान बढ़ाते हैं, सेवा भाव को हृदय में रख, मंगल दीप जलाते हैं। मंगलकारी, संकटहारी, बजरंगबली का है ये दिन, सुख-समृद्धि मिले सभी को, बीते खुशियों में हर दिन। बड़े मंगल की बधाई, घर-घर खुशियां छाई हैं, बजरंगबली की कृपा ने, नई राह दिखाई है। � जय श्री राम! जय हनुमान! � जनहित सर्व समाज सेवा समिति संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तरप्रदेश1
- पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर कोटालपोखर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मनाई खुशी साहिबगंज /कोटालपोखर: पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद कोटालपोखर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार भगत की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर एक विशाल जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। जुलूस कोटालपोखर शांति मोड़ से प्रारंभ होकर आजाद चौक, गांधी मोहल्ला होते हुए थाना रोड स्थित दुर्गा मंदिर तक पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ता डीजे की धुन पर झूमते हुए “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति और उत्सव के रंग में रंग गया। जुलूस के दौरान पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रंजीत कुमार साह के आवास के समक्ष कार्यकर्ताओं द्वारा आम लोगों के बीच झालमुड़ी का वितरण किया गया। इसके साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। कई स्थानों पर पटाखे फोड़कर भी खुशी का इज़हार किया गया, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री एवं पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास कुमार भगत, रंजीत कुमार साह, राजेश साह, प्रणव सिंह, गंगा घोष, जितेन्द्र सिंह, अशोक साह, सीमा देवी, तारुला देवी, सोनमुनि देवी, अनूप लाल रजक, बासुदेव कुमार, गौरांग मंडल, पंकज गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे कोटालपोखर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया।1
- इंदिरा नगर सेक्टर-25 में विद्युत विभाग की टीम द्वारा पहले बड़े मंगल के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम में भक्ति भाव से ओत-प्रोत काव्य पाठ भी आयोजित किया गया, जिसमें कवियों ने हनुमान जी की महिमा और बड़े मंगल के महत्व को सुंदर रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन का माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा। विद्युत विभाग की टीम के इस सराहनीय प्रयास से क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने आयोजन की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि भंडारे में विभाग के जेई के साथ-साथ एसडीओ व कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने स्वयं व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारा आयोजन में लक्ष्मी नारायण यादव जेई 33, एसडीओ रेड राजीव रंजन रॉय गोमती नगर जोन एसडीओ सेक्टर 25 सुजीत चौधरी आशुतोष माथुर जेई सेक्टर 25 नवीन चंद्र प्रकाश अधीक्षण अभियंता टेक्निकल , शोभित दीक्षित अधिशाषी अभियंता कलेक्शन एवं विद्युत विभाग कर्मचारी शिवरतन , गिरिजा शंकर मिश्रा उर्फ गुड्डू , दीप चंद्र , दयाराम राम लाल , विनोद यादव, आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे प्रसाद वितरण में1
- लखनऊ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्रशुक्ला द्वारा कियगया विशालभंडारा1
- से जुड़ी एक घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक वीडियो में TMC कार्यकर्ता पट्टी बंधी हालत में नजर आ रही हैं, जिसे लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। कुछ लोगों का दावा है कि चोट गंभीर नहीं थी, जबकि समर्थकों का कहना है कि यह घटना वास्तविक है और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। .1
- थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत खाली प्लाट में शव मिलने के सम्बन्ध में उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनन्द द्वारा दी गई बाइट1
- *अयोध्या रुदौली के रौजगाँव में बस के नीचे दबा युवक क्रेन से निकाला 4 थानों की पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंची* अयोध्या जनपद में लखनऊ - अयोध्या हाइवे पर एक भीषण सड़क हुआ रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रौजागांव मिल के पास हुई इस दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई यह हादसा तब हुआ जब लखनऊ की ओर से आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक डबल डेकर टूरिस्ट बस ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति बस के नीचे दब गया सूचना मिलते ही को रुदौली सीओ आशीष निगम सहित चार थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल क्रेन मंगवाकर बस के नीचे दबे जीवित युवक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भेजा *श्रद्धालुओं से भारी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर* रुदौली में अयोध्या गोरखपुर हाईवे स्थित रौजागांव चीनी मिल के पास बताया जा रहा है लखनऊ की ओर से आ रही बस नंबर यूपी 65 GT 7675 जो नैमीशराण सीतापुर से अयोध्या पर्यटक को लेकर जा रही थीश्रद्धालुओं से भारी डबल डेकर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर साइकिल सवार और एक पैदल व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में साइकिल सवार दंपत्ति राम सजीवन उम्र 62 वर्ष और उनकी पत्नी राजकुमारी 60 वर्ष मौके पर मौत हो गई जबकि पैदल जा रहे जितेंद्र कुमार उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए *टक्कर के बाद बस हाईवे किनारे पलट गई* घटना के बाद मौके पर अपरा तफरी मच गई टक्कर के बाद बस हाईवे किनारे पलट गई हालांकि बस में सवार श्रद्धालु बाल बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलने में मदद की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उनके साथ रुदौली कोतवाली पटरंगा थाना बाबा बाजार और मवई थाने की पुलिस भी मौजूद रही पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी *गनौली गांव के निवासी थे पति -पत्नी* पुलिस के अनुसार मृतक राम सजीवन और राजकुमारी थाना पटरंगा क्षेत्र के गनौली गांव के निवासी थे और दोनों पति-पत्नी बताई जा रहे हैं वहीं घायल जितेंद्र कुमार की पहचान मतौली का पुरवा गांव निवासी के रूप में हुई है हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से पलटी बस को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया क्षेत्राधिकारी आशीषनिगम ने बताया की हादसे के कारणों की जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है1
- फेफना। क्षेत्र के बघेजी स्थित नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यज्ञ के सातवें दिन शुक्रवार को यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अन्नाधिवास व पुष्पधिवास अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुआ। अन्नाधिवास सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण वैदिक अनुष्ठान है, जो मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के क्रम में किया जाता है। इस प्रक्रिया में प्रतिमा को धान, चावल या गेहूं पुष्प फल और अन्न के बीच स्थापित किया जाता है। इसका उद्देश्य प्रतिमा में दिव्य ऊर्जा का संचार करना, स्थिरता प्रदान करना तथा अन्न के माध्यम से जीवन और पोषण के तत्व को समाहित करना होता है। यह अनुष्ठान जलाधिवास के पश्चात किया जाता है। संध्याकाल में आयोजित श्रीराम कथा में वाचक श्री शक्ति सम्राट महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रानी कैकेयी द्वारा मांगे गए वरदान के कारण भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास स्वीकार करना पड़ा। इस दौरान माता सीता और भाई लक्ष्मण भी उनके साथ रहे। भगवान राम ने चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, किष्किंधा होते हुए रामेश्वरम तक की यात्रा की और अंततः रावण का वध कर धर्म की स्थापना की। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्ति भाव में डूबा रहा। “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। वहीं मंदिर परिसर में परिक्रमा और पूजा-पाठ को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। संध्या होते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। यज्ञ स्थल पर दूर-दूर से लोग कथा श्रवण के लिए आ रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। साथ ही, मंडप परिसर में लगे मेले से भी क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। कार्यक्रम में आयोजक उपेन्द्र पांडेय, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह,साहब जी, बिजेंद्र सिंह, सुनील पांडेय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।2