logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की 27वीं कार्यकारिणी की छठी बैठक 30 जून 2026 को स्थानीय बंजरिया पंडाल के होटल में चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव आलोक कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट और गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखा। अपने संबोधन में अध्यक्ष महेश सिन्हा ने व्यवसायियों के हितों की रक्षा और उनके विकास के प्रति चैंबर की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में आगामी 19 जुलाई 2026 को प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक आम सभा सह बुजुर्ग व्यवसायी सम्मान समारोह पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम संयोजक रवि कृष्ण लोहिया ने बताया कि इस अवसर पर पाँच ऐसे वरिष्ठ व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा, जो 50 वर्षों से अधिक समय से व्यापार क्षेत्र में सक्रिय हैं। सत्र 2026 की सदस्यता नवीनीकरण प्रक्रिया पर भी विस्तार से बात हुई, जिसमें यह जानकारी दी गई कि कुल 48 व्यवसायियों ने अभी तक शुल्क जमा नहीं किया है। निर्णय लिया गया कि अंतिम बार संपर्क करने के बाद भी शुल्क जमा न होने पर ऐसे सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही, यह प्रस्ताव भी पारित हुआ कि जो क्षेत्र प्रभारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके स्थान पर नए वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। अध्यक्ष महेश सिन्हा ने सभी विभागीय प्रभारियों से कार्य प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया। इस बैठक में संयोजक मनीष कुमार, निर्वतमान अध्यक्ष अंगद सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा, उपसचिव विनय देवकुलियार, पूर्व अध्यक्ष रवि कृष्ण लोहिया, संजय जायसवाल, सुधीर अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सुरेश चंद्र, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत कुमार, सुधांशु रंजन, अनिल अग्रवाल, चंदू मिश्रा, अरविन्द सर्राफ, सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभा के अंत में महासचिव आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

3 hrs ago
user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की 27वीं कार्यकारिणी की छठी बैठक 30 जून 2026 को स्थानीय बंजरिया पंडाल के होटल में चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव आलोक कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट और गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखा। अपने संबोधन में अध्यक्ष महेश सिन्हा ने व्यवसायियों के हितों की रक्षा और उनके विकास के प्रति चैंबर की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में आगामी 19 जुलाई 2026 को प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक आम सभा सह बुजुर्ग व्यवसायी सम्मान समारोह पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम संयोजक रवि कृष्ण लोहिया ने बताया कि इस अवसर पर पाँच ऐसे वरिष्ठ व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा, जो 50 वर्षों से अधिक समय से व्यापार क्षेत्र में सक्रिय हैं। सत्र 2026 की सदस्यता नवीनीकरण प्रक्रिया पर भी विस्तार से बात हुई, जिसमें यह जानकारी दी गई कि कुल 48 व्यवसायियों ने

6849086c-fcb3-4fa0-bda7-a447b8065a78

अभी तक शुल्क जमा नहीं किया है। निर्णय लिया गया कि अंतिम बार संपर्क करने के बाद भी शुल्क जमा न होने पर ऐसे सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही, यह प्रस्ताव भी पारित हुआ कि जो क्षेत्र प्रभारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके स्थान पर नए वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। अध्यक्ष महेश सिन्हा ने सभी विभागीय प्रभारियों से कार्य प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया। इस बैठक में संयोजक मनीष कुमार, निर्वतमान अध्यक्ष अंगद सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा, उपसचिव विनय देवकुलियार, पूर्व अध्यक्ष रवि कृष्ण लोहिया, संजय जायसवाल, सुधीर अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सुरेश चंद्र, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत कुमार, सुधांशु रंजन, अनिल अग्रवाल, चंदू मिश्रा, अरविन्द सर्राफ, सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभा के अंत में महासचिव आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

More news from बिहार and nearby areas
  • रिशु श्री टेंडर विवाद के मामले में अब न्यायिक निगरानी में जांच कराए जाने की मांग उठाई गई है।
    1
    रिशु श्री टेंडर विवाद के मामले में अब न्यायिक निगरानी में जांच कराए जाने की मांग उठाई गई है।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने मिलकर बोर्ड को उखाड़ दिया है। इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह वाकया देखा जा सकता है।
    1
    एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने मिलकर बोर्ड को उखाड़ दिया है। इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह वाकया देखा जा सकता है।
    user_Raju new reporting
    Raju new reporting
    मीनापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • एक वाहन के सड़क पर चलते समय, उसका सोनालिका इंजन ऊपर उठता हुआ देखा गया। सामने आए इस दृश्य में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि गाड़ी के संचालन के दौरान ही इंजन किस प्रकार ऊपर की ओर उठ रहा है।
    1
    एक वाहन के सड़क पर चलते समय, उसका सोनालिका इंजन ऊपर उठता हुआ देखा गया। सामने आए इस दृश्य में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि गाड़ी के संचालन के दौरान ही इंजन किस प्रकार ऊपर की ओर उठ रहा है।
    user_Shatrudhan Kumar gupta
    Shatrudhan Kumar gupta
    पिपरारही, शिवहर, बिहार•
    20 hrs ago
  • Youtag Wellness Private Limited द्वारा Navi Oil के विभिन्न फायदों के बारे में जानकारी दी गई है।
    1
    Youtag Wellness Private Limited द्वारा Navi Oil के विभिन्न फायदों के बारे में जानकारी दी गई है।
    user_Lalbabu Kumar Gupta
    Lalbabu Kumar Gupta
    Grain Distributor तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    19 hrs ago
  • नालंदा जिले के राजगीर स्थित संस्कार सेवा सदन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर एक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए भूमि विवादों के समाधान तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति को रेखांकित किया। मंत्री दिलीप जायसवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को असाधारण प्रतिभा का धनी शिक्षाविद और राष्ट्रवादी नेता बताया, जिन्होंने मात्र 30 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभाला था। उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकांश अपराधों की जड़ भूमि विवाद है, जिसके स्थायी समाधान के लिए सरकार भूमि सर्वेक्षण का कार्य तेजी से पूरा करा रही है। मंत्री ने दावा किया कि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद राज्य के लगभग 90 प्रतिशत भूमि विवाद स्वतः समाप्त हो जाएंगे, जिससे लोगों को थाना और न्यायालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई अंचल अधिकारी (सीओ) या राजस्व कर्मचारी काम के बदले पैसे की मांग करता है तो तत्काल विजिलेंस को सूचना दें। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी अधिकारियों को न केवल निलंबित किया जाएगा, बल्कि सेवा से बर्खास्त भी किया जाएगा, और इस संदर्भ में हाल ही में नवादा में एक कर्मचारी की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। मंत्री ने नालंदा की धरती से भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया, यह कहते हुए कि शीर्ष स्तर पर ईमानदारी होने पर ही पूरी व्यवस्था पर इसका प्रभाव दिखेगा। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान' के विरोध में किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे संकल्प को पूरा किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा शान से लहराता है और वहां शांति का वातावरण है। जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की भी चर्चा की, जिसमें प्रतिदिन 11 किलोमीटर से बढ़कर 34 किलोमीटर सड़क निर्माण का उल्लेख किया, जिससे पटना से राजगीर की यात्रा का समय कम हुआ है। उन्होंने देशभर में एम्स और आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों के तेजी से विस्तार की बात भी कही। इस कार्यक्रम में बिहारशरीफ के भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, तथा भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और छात्र-छात्रा सम्मेलन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    नालंदा जिले के राजगीर स्थित संस्कार सेवा सदन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर एक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए भूमि विवादों के समाधान तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति को रेखांकित किया।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को असाधारण प्रतिभा का धनी शिक्षाविद और राष्ट्रवादी नेता बताया, जिन्होंने मात्र 30 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभाला था। उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकांश अपराधों की जड़ भूमि विवाद है, जिसके स्थायी समाधान के लिए सरकार भूमि सर्वेक्षण का कार्य तेजी से पूरा करा रही है। मंत्री ने दावा किया कि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद राज्य के लगभग 90 प्रतिशत भूमि विवाद स्वतः समाप्त हो जाएंगे, जिससे लोगों को थाना और न्यायालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई अंचल अधिकारी (सीओ) या राजस्व कर्मचारी काम के बदले पैसे की मांग करता है तो तत्काल विजिलेंस को सूचना दें। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी अधिकारियों को न केवल निलंबित किया जाएगा, बल्कि सेवा से बर्खास्त भी किया जाएगा, और इस संदर्भ में हाल ही में नवादा में एक कर्मचारी की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। मंत्री ने नालंदा की धरती से भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया, यह कहते हुए कि शीर्ष स्तर पर ईमानदारी होने पर ही पूरी व्यवस्था पर इसका प्रभाव दिखेगा।

वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान' के विरोध में किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे संकल्प को पूरा किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा शान से लहराता है और वहां शांति का वातावरण है। जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की भी चर्चा की, जिसमें प्रतिदिन 11 किलोमीटर से बढ़कर 34 किलोमीटर सड़क निर्माण का उल्लेख किया, जिससे पटना से राजगीर की यात्रा का समय कम हुआ है। उन्होंने देशभर में एम्स और आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों के तेजी से विस्तार की बात भी कही।

इस कार्यक्रम में बिहारशरीफ के भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, तथा भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और छात्र-छात्रा सम्मेलन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित शिक्षा विभाग में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बाद लोग यह सवाल पूछने लगे हैं कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है?'।
    1
    पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित शिक्षा विभाग में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बाद लोग यह सवाल पूछने लगे हैं कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है?'।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Vivek Kumar
    1
    Post by Vivek Kumar
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    अरेराज, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • सीतामढ़ी में मौसम का भयानक कहर देखने को मिला है, जहाँ तेज आंधी और बारिश के बीच आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण घटना में तीन बच्चियों सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस दर्दनाक हादसे की पूरी खबर देखने और बारिश के मौसम में परिवार व दोस्तों को सतर्क रहने के लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने की अपील की गई है।
    1
    सीतामढ़ी में मौसम का भयानक कहर देखने को मिला है, जहाँ तेज आंधी और बारिश के बीच आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण घटना में तीन बच्चियों सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस दर्दनाक हादसे की पूरी खबर देखने और बारिश के मौसम में परिवार व दोस्तों को सतर्क रहने के लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने की अपील की गई है।
    user_Bihar ke Janta ki Awaaz
    Bihar ke Janta ki Awaaz
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.