logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*इंदौर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के बाहर पत्थरबाजी...पत्रकार सहित कई लोग घायल* *इंदौर -गांधी भवन के सामने हंगामा...पुलिस ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मच्छी बाजार चौराहे पर रोका..इधर कांग्रेस कार्यकर्ता जमा...पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को दूर से ही रोका.. भारी हंगामा पत्थर चले,*

5 hrs ago
user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
Bhupendra Rai दबंग इंडिया
Journalist Damoh, Madhya Pradesh•
5 hrs ago

*इंदौर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के बाहर पत्थरबाजी...पत्रकार सहित कई लोग घायल* *इंदौर -गांधी भवन के सामने हंगामा...पुलिस ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मच्छी बाजार चौराहे पर रोका..इधर कांग्रेस कार्यकर्ता जमा...पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को दूर से ही रोका.. भारी हंगामा पत्थर चले,*

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • दमोह। जेवरात से भरा बैग लूटकर बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हुए टीकमगढ़ के दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे, तभी पुलिस को सूचना मिल गई। तेज़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीछा किया और दोनों बदमाशों को कुम्हारी पटेरिया के जंगल में दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया जेवरात का बैग भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
    1
    दमोह। जेवरात से भरा बैग लूटकर बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हुए टीकमगढ़ के दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे, तभी पुलिस को सूचना मिल गई।
तेज़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीछा किया और दोनों बदमाशों को कुम्हारी पटेरिया के जंगल में दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया जेवरात का बैग भी बरामद कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist Damoh, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • भोपाल विधानसभा से हटा विधायक उमादेवी खटीक जी द्वारा प्रश्न...मंत्री प्रहलाद पटेल जी का उत्तर
    1
    भोपाल विधानसभा से
हटा विधायक उमादेवी खटीक जी द्वारा प्रश्न...मंत्री प्रहलाद पटेल जी का उत्तर
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पीएम श्री कन्या हाई स्कूल पटेरा में मुकेश गूजरे प्राचार्य ने स्टेशनरी किट वितरण की पटेरा,/पीएमश्री कन्या हाई स्कूल पटेरा में कक्षा दसवीं के बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्टेशनरी किट का वितरण किया गया । शासकीय हाई स्कूल राजाबंदी के प्राचार्य मुकेश कुमार गूजरे द्वारा विद्यालय की कक्षा दसवीं की सभी बालिकाओं को परीक्षा उपयोगी स्टेशनरी किट का वितरण किया गया । साथ ही श्री गुजरे जी द्वारा बालिकाओं को परिश्रम के साथ पेपर देने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया । आपने बालिकाओं को बड़े ही सहज-भाव, धैर्य के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया । श्री गूजरे जी द्वारा बताया गया कि सभी बालिकाएं प्रथम ही अवसर में सफलता प्राप्त कर लेंगे । यदि कोई बालिका किसी कारणवश प्रथम प्रयास में असफल हो जाती है तो उसे निराश नहीं होना है । अब माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल द्वारा द्वितीय अवसर भी प्रदान किया जाता है । जिसमें आप शामिल होकर पुनः सफलता प्राप्त कर लेंगे । उन्होंने सभी को बधाई दी कि सभी बालिकाएं कक्षा दसवीं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे । विद्यालय परिवार द्वारा आतिथ्य भाव से श्री गूजरे का सम्मान किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद परौहा, संतोष कटारया,अरविंद पटेल, प्रदीप सोनी,नरेंद्र सेन, बलराम प्रजापति एवं अखिलेश सेन की उपस्थिति रही ।
    1
    पीएम श्री कन्या हाई स्कूल पटेरा में मुकेश गूजरे प्राचार्य ने स्टेशनरी किट वितरण की 
पटेरा,/पीएमश्री कन्या हाई स्कूल पटेरा में कक्षा दसवीं के बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्टेशनरी किट का वितरण किया गया । शासकीय हाई स्कूल राजाबंदी के प्राचार्य मुकेश कुमार गूजरे  द्वारा विद्यालय की कक्षा दसवीं की सभी बालिकाओं को परीक्षा उपयोगी स्टेशनरी किट का वितरण किया गया । साथ ही श्री गुजरे जी द्वारा बालिकाओं को परिश्रम के साथ पेपर देने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया । आपने बालिकाओं को बड़े ही सहज-भाव, धैर्य के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया ।  श्री गूजरे जी द्वारा बताया गया कि सभी बालिकाएं प्रथम ही अवसर में सफलता प्राप्त कर लेंगे । यदि कोई बालिका किसी कारणवश प्रथम प्रयास में असफल हो जाती है तो उसे निराश नहीं होना है । अब माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल द्वारा द्वितीय अवसर भी प्रदान किया जाता है । जिसमें आप शामिल होकर पुनः सफलता प्राप्त कर लेंगे । उन्होंने सभी को बधाई दी कि सभी बालिकाएं कक्षा दसवीं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे । विद्यालय परिवार द्वारा आतिथ्य भाव से श्री गूजरे  का  सम्मान किया गया ।  इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद परौहा, संतोष कटारया,अरविंद पटेल, प्रदीप सोनी,नरेंद्र सेन, बलराम प्रजापति एवं अखिलेश सेन की उपस्थिति रही ।
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    पत्रकार Patera, Damoh•
    5 hrs ago
  • दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के अंतर्गत देवलाई गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब कटाई करने जा रहे मजदूरों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस घटना में सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों और डायल 112 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी जगदीश व्यास ने बताया कि ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ शनिवार दोपहर, सीतानगर से लगभग दस मजदूर कटाई के लिए बमूरा हार जा गांव जा रहे थे। देवलाई की पुलिया पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। दिनेश नामदेव का यह ऑटो था जिसमें मजदूर सवार थे।घटनास्थल पर चींख-पुकार मचते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। विनीता पति कलू राजपाल कुसुम रानी पति राजू खंगार आशा रानी पति नन्हेंलाल राजपाल मंजू पति बाबू जोशी शशि कोरी पति लीला कोरी श्याम रानी पति परशु जोशी प्रभा राजपाल पति कमलेश राजपालपुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार वाहन संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के अंतर्गत देवलाई गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब कटाई करने जा रहे मजदूरों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस घटना में सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों और डायल 112 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी जगदीश व्यास ने बताया कि ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ शनिवार दोपहर, सीतानगर से लगभग दस मजदूर कटाई के लिए बमूरा हार जा गांव जा रहे थे। देवलाई की पुलिया पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए।
दिनेश नामदेव का यह ऑटो था जिसमें मजदूर सवार थे।घटनास्थल पर चींख-पुकार मचते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। विनीता पति कलू राजपाल कुसुम रानी पति राजू खंगार
आशा रानी पति नन्हेंलाल राजपाल
मंजू पति बाबू जोशी शशि कोरी पति लीला कोरी श्याम रानी पति परशु जोशी प्रभा राजपाल पति कमलेश राजपालपुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार वाहन संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिनवाणी जी की भव्य शोभायात्रा निकली पटेरा से अमर सेन कुम्हारी मे जिनवाणी की भव्य दिव्य शोभायात्रा निकली द्वितीय दिवस में प्रभात फेरी से कार्यक्रम का आगाज पालकी की शोभायात्रा ध्वज कलश की बोली लगाई गई जिनवाणी की शोभायात्रा में नगर परिक्रमा करते जिसमें रथो मे विराजमान पात्र बने हुए महा ग्रंथ जिनवाणी की भव्य शोभा यात्रा डीजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में अनुयायों शोभायात्रा मे शामिल रहे | बाल ब्रह्मचारी श्री आत्मानंद जी वैराग नंद जी के सानिध्य में चल रहे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस में नूतन कारण चेतना में अनेक साधकगण एवं हजारों जन समूह की उपस्थिति में नवीन बेदी पर जिनवाणी जी की स्थापना एवं छत्र तथा ध्वजा रोहण का महोत्सव अत्यंत उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ इसमें सभी ग्राम वासियों ने धर्म लाभ लिया धर्म की नगरी बनी कुम्हारी नगर में त्रिदिवसीय त्रिरत्न वेदी प्रतिष्ठा श्री जिनवाणी की आस्थप कलश रोहण बेदी पूजन तिलक महा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन तारण तरण मंडल आचार्य जी महा मुनिराज जिनके परम सानिध्य में ध्वजा रोहण हुआ विधि विधान से मंगल कलश, छत्र, की बोली लगाई गई अनुयायियों ने गाजे बाजे के साथ मंदिर वेदी पर स्थापित किए परम पूज्य आत्मानंद महाराज जी,वैराग्यनंद महराज जी, रजत भैया, प्रतिष्ठाचार्य पंडित जयकुमार जैन, महेश कुमार जैन, भैया सचिन जैन, वही भजनों की मंत्र मुग्ध प्रस्तुति सभी धर्म प्रेमियों को आनंदित कर रही वही सामाजिक ज्ञान, प्रभात फेरी, भाव पूजा,मंदिर विधि, ध्वजरोहण,प्रवचन, पात्र भावना, आरती प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा | भाव पूजा बृहद मंदिर विधि मंगल कलशो का दान प्रभाव पात्र भावना,प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि श्री त्रिवेणी जी पाठ भाव पूजा मंदिर विधि धर्म उपदेश वेद सुता आनंद उत्सव सम्मान समारोह आरती भक्ति प्रवचन आदि कार्यक्रम चल रहे | कलश,ध्वज, सौभाग्य प्राप्त हुआ जिनमें शिखर चंद जैन,अरविंद जैन,धर्मचंद जैन, वीरेंद्र जैन, नीरज जैन भोजन व्यवस्था में चौधरी बलराम जैन, जिनवाणी शोभा यात्रा में हटा विधायक उमा देवी खटीक जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह शामिल रहे सकल जैन समाज की सहभागिता रही |
    1
    जिनवाणी जी की भव्य शोभायात्रा निकली 
पटेरा से अमर सेन 
कुम्हारी मे जिनवाणी की भव्य दिव्य शोभायात्रा निकली द्वितीय दिवस में प्रभात फेरी से कार्यक्रम का आगाज पालकी की शोभायात्रा ध्वज कलश की बोली लगाई गई जिनवाणी की शोभायात्रा में नगर परिक्रमा करते जिसमें रथो मे विराजमान पात्र बने हुए महा ग्रंथ जिनवाणी की भव्य शोभा यात्रा डीजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में अनुयायों शोभायात्रा मे शामिल रहे | बाल ब्रह्मचारी श्री आत्मानंद जी वैराग नंद जी के सानिध्य में चल रहे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस में नूतन कारण चेतना में अनेक साधकगण एवं हजारों जन समूह की उपस्थिति में नवीन बेदी पर जिनवाणी जी की स्थापना एवं छत्र तथा ध्वजा रोहण का महोत्सव अत्यंत उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ इसमें सभी ग्राम वासियों ने धर्म लाभ लिया धर्म की नगरी बनी कुम्हारी नगर में त्रिदिवसीय त्रिरत्न वेदी प्रतिष्ठा श्री जिनवाणी की आस्थप कलश रोहण बेदी पूजन तिलक महा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन तारण तरण मंडल आचार्य जी महा मुनिराज जिनके परम सानिध्य में ध्वजा रोहण हुआ विधि विधान से मंगल कलश, छत्र, की बोली लगाई गई अनुयायियों  ने गाजे बाजे  के साथ मंदिर वेदी पर स्थापित किए  परम पूज्य आत्मानंद महाराज जी,वैराग्यनंद महराज जी, रजत भैया, प्रतिष्ठाचार्य पंडित जयकुमार जैन, महेश कुमार जैन, भैया सचिन जैन, वही भजनों की मंत्र मुग्ध प्रस्तुति सभी धर्म प्रेमियों को आनंदित कर रही वही सामाजिक ज्ञान, प्रभात फेरी, भाव पूजा,मंदिर विधि, ध्वजरोहण,प्रवचन, पात्र भावना, आरती प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा | भाव पूजा बृहद मंदिर विधि मंगल कलशो का दान प्रभाव पात्र भावना,प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि श्री त्रिवेणी जी पाठ भाव पूजा मंदिर विधि धर्म उपदेश वेद सुता आनंद उत्सव सम्मान समारोह आरती भक्ति प्रवचन आदि कार्यक्रम चल रहे | कलश,ध्वज, सौभाग्य प्राप्त हुआ जिनमें शिखर चंद जैन,अरविंद जैन,धर्मचंद जैन, वीरेंद्र जैन, नीरज जैन भोजन व्यवस्था में चौधरी बलराम जैन, जिनवाणी शोभा यात्रा में हटा विधायक उमा देवी खटीक जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह शामिल रहे सकल जैन समाज की सहभागिता रही |
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Ankit Raikwar
    1
    Post by Ankit Raikwar
    user_Ankit Raikwar
    Ankit Raikwar
    पत्रकार जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अब तो पढ़ाई लिखाई का उद्देश्य बचपन को भी नहीं छोड़ दे रहा है सुने इस बच्चे से रोचक तथ्य और फोकस पर जानकारी
    1
    अब तो पढ़ाई लिखाई का उद्देश्य बचपन को भी नहीं छोड़ दे रहा है सुने इस बच्चे से रोचक तथ्य और फोकस पर जानकारी
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वीडियो बुलंदशहर की है... शादी का कार्यक्रम चल रहा था, ढोल-नगाड़ा बज रहा था, कुल मिलाकर माहौल खुशगवार था। इसी बीच नाबालिग ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली छत से शादी का प्रोग्राम देख रहे रियांश के जबड़े में जा लगी। रियांश फिलहाल वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    वीडियो बुलंदशहर की है...
शादी का कार्यक्रम चल रहा था, ढोल-नगाड़ा बज रहा था, कुल मिलाकर माहौल खुशगवार था। इसी बीच नाबालिग ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली छत से शादी का प्रोग्राम देख रहे रियांश के जबड़े में जा लगी। 
रियांश फिलहाल वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist Damoh, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.