Shuru
Apke Nagar Ki App…
Coaching संस्था में Toppers Zone बनाया एक लगा पहचान? Top Coaching Center Garhwa Coaching संस्था में Toppers Zone बनाया एक लगा पहचान? Top Coaching Center Garhwa
Green Line News, Md Mostaque
Coaching संस्था में Toppers Zone बनाया एक लगा पहचान? Top Coaching Center Garhwa Coaching संस्था में Toppers Zone बनाया एक लगा पहचान? Top Coaching Center Garhwa
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Anit tiwary1
- चोरों ने विधायक का घर भी नहीं छोड़ा1
- मां तो मां होती हैं बेटा घर का खंभा होता है जिसके बिना घर बिखर जाता है1
- विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव में नेशनल हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान भंडार निवासी सतीश चंद्र पांडेय (50 वर्ष) के रूप में हुई है।1
- Post by Sunil singh1
- चिनियां थाना क्षेत्र के बेता गांव में बुधवार की रात 7:00 बजे बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। डंडई मुख्यालय निवासी 50 वर्षीय सफदर अंसारी एक भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफदर अंसारी रोज की तरह अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल से गांव-गांव घूमकर सब्जी बेचने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेता गांव स्थित पुलिया पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। हालांकि गनीमत रही कि बाइक और सफदर अंसारी अलग-अलग गिर पड़े, जिससे एक और बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को तत्काल चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिलती, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।1
- *उंटारी रोड प्रखंड में कार्य ठप, मुखिया-नाजिर विवाद बना कारण* संवाददाता ऊंटारी रोड़। पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड कार्यालय में बीते चार दिनों से कामकाज प्रभावित है। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण भगत ने बताया कि 10 तारीख को बंजारी पंचायत के मुखिया अशोक सिंह और प्रखंड नाजिर शनि राज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद प्रखंड कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिससे कर्मचारियों के बीच असहज स्थिति बनी हुई है। श्रवण भगत ने कहा कि सभी कर्मियों को समझाया गया है कि पुलिस अपना काम कर रही है और प्रशासनिक कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद पिछले चार दिनों से प्रखंड का कामकाज प्रभावित है और अधिकांश कर्मचारी कार्य पर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, बुधवार को कुछ कर्मी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित पाए गए, लेकिन कार्य पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। इस कारण आम लोगों को सरकारी कार्यों में देरी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और प्रखंड कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।1
- विश्रामपुर नप मुख्यालय स्थित दर्जी मुहल्ला में बुधवार की शाम तकरीबन छः बजे अंजुमन इस्लामिया कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में कमेटी का पुनर्गठन व विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सैय्यद डॉ फैजुल होदा ने किया। बैठक में कमेटी का पुनर्गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मेहदी हसन को सदर तथा फारूक हवारी को कमेटी का सेक्रेटरी बनाया गया।1