logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकास की बात न्यूज़: जिला जांजगीर चांपा के नेशनल हाईवे मार्ग पर अवैध कब्जा पर की गई कार्रवाई... विकास की बात न्यूज़ जांजगीर-चांपा 21 मार्च 2026 जिले के नेशनल हाईवे मार्ग पर हो रही सड़क दुघर्टनाओं के दृष्टिगत कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा सुरक्षा समिति का बैठक में सुकली चौक, मुनंद चौक, खोखरा अंबेडकर चौक एवं पिसौद चौक के नेशनल हाईवे मार्ग पर अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त स्थानों पर कब्जा होने से दृष्टि बाधित होने के कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना बना रहता था। जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं निमार्ण एजेंसी द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए सुकली चौक, मुनुंद चौक, खोखरा अंबेडकर चौक एवं पिसौद चौक के नेशनल हाईवे मार्ग पर किये गये अवैध कब्जा को हटाने का कार्रवाई किया गया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू, तहसीलदार आर के मरावी, सब इंजीनियर राष्ट्रीय राजमार्ग विजय साहू मौजूद थे। प्रतिमाह कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली जाती है। जिसमें निमार्ण एजेंसी को ब्लैक स्पॉट/अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में आवश्यक इंजीनियरिंग सुधार हेतु निर्देश दिए जाते है। पुलिस एवं परिवहन विभाग को मोटरयान अधिनियम के तहत् यातायात नियमों को पालन नहीं करने वालों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए जाते है। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जांजगीर-चांपा को दुघर्टना के दौरान त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जाता है। जिसे सड़क में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।

on 21 March
user_Vikas Tiwari
Vikas Tiwari
Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
on 21 March
7bdd3db3-6085-4779-8479-0f14d238d332

विकास की बात न्यूज़: जिला जांजगीर चांपा के नेशनल हाईवे मार्ग पर अवैध कब्जा पर की गई कार्रवाई... विकास की बात न्यूज़ जांजगीर-चांपा 21 मार्च 2026 जिले के नेशनल हाईवे मार्ग पर हो रही सड़क दुघर्टनाओं के दृष्टिगत कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा सुरक्षा समिति का बैठक में सुकली चौक, मुनंद चौक, खोखरा अंबेडकर चौक एवं पिसौद चौक के नेशनल हाईवे मार्ग पर अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त स्थानों पर कब्जा होने से दृष्टि बाधित होने के कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना बना रहता था। जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं निमार्ण एजेंसी द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए सुकली चौक, मुनुंद चौक,

850d3e54-c006-4823-b024-660ad600c2cd

खोखरा अंबेडकर चौक एवं पिसौद चौक के नेशनल हाईवे मार्ग पर किये गये अवैध कब्जा को हटाने का कार्रवाई किया गया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू, तहसीलदार आर के मरावी, सब इंजीनियर राष्ट्रीय राजमार्ग विजय साहू मौजूद थे। प्रतिमाह कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली जाती है। जिसमें निमार्ण एजेंसी को ब्लैक स्पॉट/अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में आवश्यक इंजीनियरिंग सुधार हेतु निर्देश दिए जाते है। पुलिस एवं परिवहन विभाग को मोटरयान अधिनियम के तहत् यातायात नियमों को पालन नहीं करने वालों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए जाते है। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जांजगीर-चांपा को दुघर्टना के दौरान त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जाता है। जिसे सड़क में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जांजगीर चांपा; उमरेली ग्राम में श्री राम भक्त के द्वारा धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती,,
    1
    जांजगीर चांपा; उमरेली ग्राम में श्री राम भक्त के द्वारा धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती,,
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • Post by Santosh Sao
    1
    Post by Santosh Sao
    user_Santosh Sao
    Santosh Sao
    पेंटर बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मामले की जांच के लिए 5 अप्रैल को केंद्रीय टीम बिलासपुर पहुंचेगी, जिसमें एनसीडीसी और एम्स के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि पहले 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर चिकन और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, इसी बीच बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
    1
    बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मामले की जांच के लिए 5 अप्रैल को केंद्रीय टीम बिलासपुर पहुंचेगी, जिसमें एनसीडीसी और एम्स के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि पहले 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर चिकन और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, इसी बीच बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • Post by Dhananajy jangde
    1
    Post by Dhananajy jangde
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान तिफरा मे हुवा संपन्न बिल्हा विधयाक सहित बिल्हा-बरतोरी मंडल के कार्यकर्ता रहे उपस्थित शनिवार की रात 9.14 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शनिवार को झूलेलाल मंगलम भवन, तिफरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में बिल्हा एवं बरतोरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। इस मौके पर शामिल हुए वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिसमें सोशल मीडिया एवं आईटी, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की रणनीति, सरकार की उपलब्धियां, कार्य पद्धति एवं बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। समापन सत्र में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आगामी चुनाव में पार्टी की विजय का संकल्प लिया।अंत में आभार प्रदर्शन किया गया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. श्री भुलाऊं प्रसाद कौशिक जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, महासमुंद के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शंकर अग्रवाल जी, पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश वाजपेई जी, दीपक सिंह जिलाध्यक्ष , जिला महामंत्री सोमेश तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा जी, सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    1
    पं दीनदयाल  उपाध्याय प्रशिक्षण  महाभियान  तिफरा मे हुवा संपन्न बिल्हा विधयाक सहित बिल्हा-बरतोरी मंडल के कार्यकर्ता रहे उपस्थित 
शनिवार की रात 9.14 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शनिवार को झूलेलाल मंगलम भवन, तिफरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण  कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में बिल्हा एवं बरतोरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। इस मौके पर शामिल हुए वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिसमें सोशल मीडिया एवं आईटी, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की रणनीति, सरकार की उपलब्धियां, कार्य पद्धति एवं बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। समापन सत्र में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आगामी चुनाव में पार्टी की विजय का संकल्प लिया।अंत में आभार प्रदर्शन किया गया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. श्री भुलाऊं प्रसाद कौशिक जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, महासमुंद के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शंकर अग्रवाल जी, पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश वाजपेई जी, दीपक सिंह जिलाध्यक्ष , जिला महामंत्री सोमेश तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा जी, सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
  • सिरगिट्टी ओवरब्रिज बिलासपुर मे दो बाईक सवारों की आपस मे टक्कर से दर्दनाक हादसा #sirgittibilaspur #sadakhadsa #bilaspurbreakingnews
    1
    सिरगिट्टी ओवरब्रिज बिलासपुर  मे दो बाईक सवारों की आपस मे टक्कर से दर्दनाक हादसा #sirgittibilaspur #sadakhadsa #bilaspurbreakingnews
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    7 hrs ago
  • Post by Santosh Sao
    1
    Post by Santosh Sao
    user_Santosh Sao
    Santosh Sao
    पेंटर बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.