logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूलों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय टीकमगढ़ ब्लॉक के समर्रा में लगेगा अगला जनविश्वास शिविर टीकमगढ़ 25 अगस्त कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, जनविश्वास अभियान, ई-विकास प्रणाली 2.0 सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रोत्रिय ने शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया कि ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर सीएसी एवं बीएसी द्वारा विद्यालयों का निरंतर एवं नियमित औचक निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने निरीक्षण में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सीएसी एवं बीएसी के निरीक्षण एवं कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ई-विकास प्रणाली 2.0 की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने ई-विकास प्रणाली 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश राजस्व, मार्कफेड, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जिले में वर्तमान में उपलब्ध उर्वरकों की मात्रा की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग करें कलेक्टर श्रोत्रिय ने सभी जिलाधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतों पर प्रस्तुत किए जाने वाले जवाब की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर उनका नियमित रूप से अनुश्रवण करते हुए निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अमले को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दें। समर्रा में लगेगा अगला जनविश्वास शिविर बैठक में आगामी जनविश्वास अभियान शिविर की तैयारियों एवं पूर्व शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने टीकमगढ़ ब्लॉक के ग्राम समर्रा में आयोजित होने वाले आगामी जनविश्वास शिविर की कार्ययोजना की संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शिविर में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के साथ-साथ राजस्व अभिलेख सुधार से संबंधित प्रकरणों का भी मौके पर निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने पूर्व में प्रत्येक शुक्रवार को जनविश्वास अभियान अंतर्गत किए गए निरीक्षणों में पाई गई अनियमितताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्वों के आयोजन के संबंध में दिए निर्देश बैठक में रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती के आयोजन के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम, डिप्टी कलेक्टर शुभ्रता त्रिपाठी, रमेश परमार एवं अंजली शर्मा, एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति मुदित लटोरिया, एसडीएम बलदेवगढ़ निशांत भूरिया, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला लोक सेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

13 hrs ago
user_Digoda News
Digoda News
Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago
627f328b-35c9-4d19-9937-5427036ca8aa

स्कूलों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय टीकमगढ़ ब्लॉक के समर्रा में लगेगा अगला जनविश्वास शिविर टीकमगढ़ 25 अगस्त कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, जनविश्वास अभियान, ई-विकास प्रणाली 2.0 सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रोत्रिय ने शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया कि ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर सीएसी एवं बीएसी द्वारा विद्यालयों का निरंतर एवं नियमित औचक निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने निरीक्षण में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सीएसी एवं बीएसी के निरीक्षण एवं कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ई-विकास प्रणाली 2.0 की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने ई-विकास प्रणाली 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश राजस्व, मार्कफेड, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जिले में वर्तमान में उपलब्ध उर्वरकों की मात्रा की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग करें कलेक्टर श्रोत्रिय ने सभी जिलाधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतों पर प्रस्तुत किए जाने वाले जवाब की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण

dfcd1a57-77d4-462b-be9d-b8db77186a17

करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर उनका नियमित रूप से अनुश्रवण करते हुए निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अमले को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दें। समर्रा में लगेगा अगला जनविश्वास शिविर बैठक में आगामी जनविश्वास अभियान शिविर की तैयारियों एवं पूर्व शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने टीकमगढ़ ब्लॉक के ग्राम समर्रा में आयोजित होने वाले आगामी जनविश्वास शिविर की कार्ययोजना की संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शिविर में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के साथ-साथ राजस्व अभिलेख सुधार से संबंधित प्रकरणों का भी मौके पर निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने पूर्व में प्रत्येक शुक्रवार को जनविश्वास अभियान अंतर्गत किए गए निरीक्षणों में पाई गई अनियमितताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्वों के आयोजन के संबंध में दिए निर्देश बैठक में रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती के आयोजन के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम, डिप्टी कलेक्टर शुभ्रता त्रिपाठी, रमेश परमार एवं अंजली शर्मा, एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति मुदित लटोरिया, एसडीएम बलदेवगढ़ निशांत भूरिया, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला लोक सेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी दिगौड़ा टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    1
    धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी
धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी
दिगौड़ा 
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती  रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। 
आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दशकों पढ़ाया, अब फिर परीक्षा क्यों? TET के विरोध में शिक्षक कांग्रेस का हल्ला बोल 15 से 30 वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को भेजा ज्ञापन; संज्ञान में नहीं लिया तो आंदोलन की चेतावनी। टीकमगढ़। वर्षों से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के सामने एक बार फिर परीक्षा की बाध्यता का मुद्दा खड़ा हो गया है। 15 से 30 वर्षों तक शासकीय सेवा दे चुके शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने के लिए बाध्य किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त करने की मांग की है। शिक्षक कांग्रेस का तर्क है कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले अनेक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित नियमों और चयन प्रक्रिया के तहत 15 से 30 वर्ष पहले हुई थी। इन शिक्षकों ने नियुक्ति के बाद लगातार सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दी हैं और वर्षों के अनुभव के आधार पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें दोबारा पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए बाध्य करना उचित नहीं है। संगठन के जिला अध्यक्ष धीरज मिश्रा ने कहा कि शिक्षक विभिन्न शासकीय नियमों और निर्धारित चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से नियुक्त हुए हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें सेवा करते हुए दो दशक से अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान उन्होंने लगातार अध्यापन कार्य किया और अपने विषय में अनुभव हासिल किया। शिक्षक कांग्रेस का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की योग्यता और कार्य अनुभव को नजरअंदाज कर फिर से परीक्षा की अनिवार्यता लागू करने से शिक्षकों में असंतोष और मानसिक दबाव की स्थिति बन रही है। ज्ञापन में शिक्षक कांग्रेस ने टीईटी की बाध्यता को तत्काल समाप्त करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए अनुभव और पूर्व में निर्धारित चयन प्रक्रिया को भी महत्व दिया जाना चाहिए। शिक्षकों के हित में सरकार को इस विषय पर तत्काल निर्णय लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के बीच बना असमंजस और असंतोष दूर हो सके। शिक्षक कांग्रेस ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संगठन का कहना है कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन को भी भेजी गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान धीरज मिश्रा, नसीम खान, अमानत उल्ला, हिदायत उल्ला खान, अमर शर्मा, अनुपम दीक्षित, बृजेश मिश्रा, अशोक जैन क्रांतिकारी बल्देवगढ़,रईस खान, अशोक शर्मा, निखिल शर्मा, सदीक मोहम्मद, श्रीमती संगीता यादव,संतोष यादव, संजीव मिश्रा, बृजेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
    4
    दशकों पढ़ाया, अब फिर परीक्षा क्यों? TET के विरोध में शिक्षक कांग्रेस का हल्ला बोल
15 से 30 वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को भेजा ज्ञापन; संज्ञान में नहीं लिया तो आंदोलन की चेतावनी।
टीकमगढ़। वर्षों से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के सामने एक बार फिर परीक्षा की बाध्यता का मुद्दा खड़ा हो गया है। 15 से 30 वर्षों तक शासकीय सेवा दे चुके शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने के लिए बाध्य किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त करने की मांग की है।
शिक्षक कांग्रेस का तर्क है कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले अनेक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित नियमों और चयन प्रक्रिया के तहत 15 से 30 वर्ष पहले हुई थी। इन शिक्षकों ने नियुक्ति के बाद लगातार सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दी हैं और वर्षों के अनुभव के आधार पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें दोबारा पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए बाध्य करना उचित नहीं है।
संगठन के जिला अध्यक्ष धीरज मिश्रा ने कहा कि शिक्षक विभिन्न शासकीय नियमों और निर्धारित चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से नियुक्त हुए हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें सेवा करते हुए दो दशक से अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान उन्होंने लगातार अध्यापन कार्य किया और अपने विषय में अनुभव हासिल किया। शिक्षक कांग्रेस का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की योग्यता और कार्य अनुभव को नजरअंदाज कर फिर से परीक्षा की अनिवार्यता लागू करने से शिक्षकों में असंतोष और मानसिक दबाव की स्थिति बन रही है।
ज्ञापन में शिक्षक कांग्रेस ने टीईटी की बाध्यता को तत्काल समाप्त करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए अनुभव और पूर्व में निर्धारित चयन प्रक्रिया को भी महत्व दिया जाना चाहिए। शिक्षकों के हित में सरकार को इस विषय पर तत्काल निर्णय लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के बीच बना असमंजस और असंतोष दूर हो सके।
शिक्षक कांग्रेस ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संगठन का कहना है कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन को भी भेजी गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान धीरज मिश्रा, नसीम खान, अमानत उल्ला, हिदायत उल्ला खान, अमर शर्मा, अनुपम दीक्षित, बृजेश मिश्रा, अशोक जैन क्रांतिकारी बल्देवगढ़,रईस खान, अशोक शर्मा, निखिल शर्मा, सदीक मोहम्मद, श्रीमती संगीता यादव,संतोष यादव, संजीव मिश्रा, बृजेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी दिगौड़ा 25 अगस्त दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    1
    धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी

दिगौड़ा 25 अगस्त

दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। 

आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में पहाड़ी तिलवारन मडूमर रोड़ पर बरसात के मौसम में एक ट्रक नियंत्रित रूप से फिसल कर पलट गया मौका पर तुरंत जेसीबी मशीन से सीधा कर ले जाया गया
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 
टीकमगढ़ जिले में पहाड़ी तिलवारन मडूमर रोड़ पर बरसात के मौसम में एक ट्रक नियंत्रित रूप से फिसल कर पलट गया मौका पर तुरंत जेसीबी मशीन से सीधा कर ले जाया गया
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर मिदरवाहा। ग्राम पंचायत मिदरवाहा के समीप कुजान घाट पर जामनी नदी का पानी बढ़ने से पुल पानी में डूब गया है। इसके बावजूद राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव के बीच से मोटरसाइकिल निकालने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग करीब 50 रुपये लेकर मोटरसाइकिलों को पानी के बीच से निकालने में मदद कर रहे हैं। बरसात के दिनों में कुजान घाट पर पानी बढ़ने से आवागमन की समस्या लगातार बनी रहती है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग मजबूरी में इस रास्ते से निकल रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को मौके पर पहुंचकर आवागमन रोकने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए। बताया जाता है कि मिदरवाहा और पठा के बीच जामनी नदी पर बने कुजान घाट के रपटे पर बरसात में अक्सर पानी ऊपर से बहने लगता है। इस समस्या को देखते हुए यहां स्थायी पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मौके पर निगरानी बढ़ाने तथा पानी कम होने तक लोगों को जोखिम उठाकर नदी पार करने से रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल डूबने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है, जिससे राहगीरों की जान खतरे में बनी हुई है। फोटो कैप्शन: कुजान घाट पर जामनी नदी के बढ़े पानी में डूबा रपटा, जोखिम के बीच मोटरसाइकिल निकालते राहगीर।
    1
    कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर
कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर
मिदरवाहा। ग्राम पंचायत मिदरवाहा के समीप कुजान घाट पर जामनी नदी का पानी बढ़ने से पुल पानी में डूब गया है। इसके बावजूद राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव के बीच से मोटरसाइकिल निकालने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग करीब 50 रुपये लेकर मोटरसाइकिलों को पानी के बीच से निकालने में मदद कर रहे हैं।
बरसात के दिनों में कुजान घाट पर पानी बढ़ने से आवागमन की समस्या लगातार बनी रहती है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग मजबूरी में इस रास्ते से निकल रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को मौके पर पहुंचकर आवागमन रोकने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए।
बताया जाता है कि मिदरवाहा और पठा के बीच जामनी नदी पर बने कुजान घाट के रपटे पर बरसात में अक्सर पानी ऊपर से बहने लगता है। इस समस्या को देखते हुए यहां स्थायी पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मौके पर निगरानी बढ़ाने तथा पानी कम होने तक लोगों को जोखिम उठाकर नदी पार करने से रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल डूबने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है, जिससे राहगीरों की जान खतरे में बनी हुई है।
फोटो कैप्शन: कुजान घाट पर जामनी नदी के बढ़े पानी में डूबा रपटा, जोखिम के बीच मोटरसाइकिल निकालते राहगीर।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल जिम्मेदारों अधिकारीयों पर सवाल अहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल स्कूल सरकारें नियम बनाती हैं, दावे होते हैं, लेकिन अगर कुछ नहीं बदलता, तो वो है गांव के इन गरीब बच्चों की किस्मत। अहार गांव की यह हकीकत देखकर सच में दिल भर आता है और बहुत रंज होता है। जिन गुरुओं के हाथों में इन मासूमों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने शिक्षा को महज एक 'डिजिटल जुगाड़' बनाकर रख दिया है। शिक्षक सुबह आते हैं, अपने मोबाइल पर हाजिरी लगाते हैं और बच्चों को उनके हाल पर लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। दिन ढलने पर फिर फुरसत से लौटते हैं, शाम की हाजिरी लगाते हैं और इनकी ड्यूटी पूरी हो जाती है। क्लासरूम में खाली बैठे और खेलते इन बच्चों की आँखों में झांककर देखिए, बहुत तकलीफ होती है यह सोचकर कि क्या इनके हिस्से में सिर्फ यही धोखा लिखा है? आज बेहद भारी मन से हमने अहार गांव के एक शिक्षक महोदय की इस करतूत को अपने कैमरे में कैद किया है।
    1
    आहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल जिम्मेदारों अधिकारीयों पर सवाल
अहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल स्कूल 
सरकारें नियम बनाती हैं, दावे होते हैं, लेकिन अगर कुछ नहीं बदलता, तो वो है गांव के इन गरीब बच्चों की किस्मत। अहार गांव की यह हकीकत देखकर सच में दिल भर आता है और बहुत रंज होता है।
जिन गुरुओं के हाथों में इन मासूमों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने शिक्षा को महज एक 'डिजिटल जुगाड़' बनाकर रख दिया है। शिक्षक सुबह आते हैं, अपने मोबाइल पर हाजिरी लगाते हैं और बच्चों को उनके हाल पर लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। दिन ढलने पर फिर फुरसत से लौटते हैं, शाम की हाजिरी लगाते हैं और इनकी ड्यूटी पूरी हो जाती है।
क्लासरूम में खाली बैठे और खेलते इन बच्चों की आँखों में झांककर देखिए, बहुत तकलीफ होती है यह सोचकर कि क्या इनके हिस्से में सिर्फ यही धोखा लिखा है?
आज बेहद भारी मन से हमने अहार गांव के एक शिक्षक महोदय की इस करतूत को अपने कैमरे में कैद किया है।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गरीबों के हक का राशन गायब! पांच महीने से पर्ची लेकर भटक रहे हितग्राही, सेल्समैन पर डराने-धमकाने के आरोप गरीबों के हक का राशन गायब! पांच महीने से पर्ची लेकर भटक रहे हितग्राही, सेल्समैन पर डराने-धमकाने के आरोप जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी स्थान– पिपरा मढ़ौरी, टीकमगढ़ सरकार गरीब परिवारों तक उनके हक का राशन पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ विकासखंड के ग्राम पिपरा मढ़ौरी से सामने आए आरोप सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीण हितग्राहियों का आरोप है कि वे पिछले करीब पांच महीनों से राशन की पर्चियां लेकर उचित मूल्य दुकान के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक उनका हक का राशन नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन विजय ठाकुर द्वारा राशन देने में लगातार टालमटोल की जा रही है। कई हितग्राहियों का कहना है कि वे बार-बार दुकान पहुंचते हैं, लेकिन राशन नहीं मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। हितग्राहियों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वे अपने हक का राशन मांगते हैं तो उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से कई लोग अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों तक पहुंचने से भी बच रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पात्र हितग्राहियों को लगातार कई महीनों से राशन नहीं मिल रहा है, तो खाद्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? क्या राशन दुकानों की नियमित जांच और स्टॉक का सत्यापन केवल कागजों तक सीमित है? ग्रामीणों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की आशंका भी जताई है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों की मांग है कि पिपरा मढ़ौरी की उचित मूल्य दुकान का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और पिछले पांच महीनों के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर, पीओएस मशीन का रिकॉर्ड, ऑनलाइन वितरण विवरण और हितग्राहियों की राशन पर्चियों का मिलान कराया जाए। यदि रिकॉर्ड और वास्तविक वितरण में अंतर सामने आता है तो यह भी जांच का विषय होगा कि हितग्राहियों के हिस्से का राशन आखिर कहां गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। हितग्राहियों ने जिला प्रशासन और खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पात्र परिवारों को उनका लंबित राशन दिलाने और जांच में दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पांच महीने से राशन के लिए भटक रहे गरीब परिवारों की पर्चियां आखिर कब राशन में बदलती हैं और जांच के बाद इस पूरे मामले की असली तस्वीर कब सामने आती है। गरीबों के हिस्से का राशन आखिर गया कहां? और पांच महीने तक जिम्मेदारों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? बाइट: महिला हितग्राही एवं ग्रामीण
    1
    गरीबों के हक का राशन गायब! पांच महीने से पर्ची लेकर भटक रहे हितग्राही, सेल्समैन पर डराने-धमकाने के आरोप
गरीबों के हक का राशन गायब! पांच महीने से पर्ची लेकर भटक रहे हितग्राही, सेल्समैन पर डराने-धमकाने के आरोप
जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी 
स्थान– पिपरा मढ़ौरी, टीकमगढ़
सरकार गरीब परिवारों तक उनके हक का राशन पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ विकासखंड के ग्राम पिपरा मढ़ौरी से सामने आए आरोप सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ग्रामीण हितग्राहियों का आरोप है कि वे पिछले करीब पांच महीनों से राशन की पर्चियां लेकर उचित मूल्य दुकान के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक उनका हक का राशन नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन विजय ठाकुर द्वारा राशन देने में लगातार टालमटोल की जा रही है। कई हितग्राहियों का कहना है कि वे बार-बार दुकान पहुंचते हैं, लेकिन राशन नहीं मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
हितग्राहियों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वे अपने हक का राशन मांगते हैं तो उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से कई लोग अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों तक पहुंचने से भी बच रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पात्र हितग्राहियों को लगातार कई महीनों से राशन नहीं मिल रहा है, तो खाद्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? क्या राशन दुकानों की नियमित जांच और स्टॉक का सत्यापन केवल कागजों तक सीमित है?
ग्रामीणों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की आशंका भी जताई है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
ग्रामीणों की मांग है कि पिपरा मढ़ौरी की उचित मूल्य दुकान का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और पिछले पांच महीनों के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर, पीओएस मशीन का रिकॉर्ड, ऑनलाइन वितरण विवरण और हितग्राहियों की राशन पर्चियों का मिलान कराया जाए। यदि रिकॉर्ड और वास्तविक वितरण में अंतर सामने आता है तो यह भी जांच का विषय होगा कि हितग्राहियों के हिस्से का राशन आखिर कहां गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
हितग्राहियों ने जिला प्रशासन और खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पात्र परिवारों को उनका लंबित राशन दिलाने और जांच में दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि पांच महीने से राशन के लिए भटक रहे गरीब परिवारों की पर्चियां आखिर कब राशन में बदलती हैं और जांच के बाद इस पूरे मामले की असली तस्वीर कब सामने आती है।
गरीबों के हिस्से का राशन आखिर गया कहां? और पांच महीने तक जिम्मेदारों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?
बाइट: महिला हितग्राही एवं ग्रामीण
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर क्षेत्र में डायल-112 की टीम ने त्वरित एवं मानवीय पहल करते हुए रात्रि के समय गंभीर रूप से घायल एक 27 वर्षीय युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर क्षेत्र में डायल-112 की टीम ने त्वरित एवं मानवीय पहल करते हुए रात्रि के समय गंभीर रूप से घायल एक 27 वर्षीय युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर क्षेत्र में डायल-112 की टीम ने त्वरित एवं मानवीय पहल करते हुए रात्रि के समय गंभीर रूप से घायल एक 27 वर्षीय युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर क्षेत्र में डायल-112 की टीम ने त्वरित एवं मानवीय पहल करते हुए रात्रि के समय गंभीर रूप से घायल एक 27 वर्षीय युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.