नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, स्ट्रांग रूम से मतदान दलों की रवानगी तक व्यवस्थाओं की समीक्षा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, स्ट्रांग रूम से मतदान दलों की रवानगी तक व्यवस्थाओं की समीक्षा अजमेर (निस सरेराह) नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर विशेष जोर जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था की समीक्षा उन्होंने मतदान दलों की रवानगी से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मतदान दलों में शामिल कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण भी समय पर और पूरी गंभीरता के साथ कराया जाए। मतगणना की तैयारियां भी शुरू करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के बाद होने वाली मतगणना को लेकर भी अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष के बीच आवागमन में किसी तरह का अवरोध नहीं होना चाहिए। मतगणना कार्य में लगाए जाने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण भी समय पर पूरा कराया जाए। अधिकारियों को चुनाव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके।

- नेपाल में बाढ़ के बाद हेलीकॉप्टर से युवक का रेस्क्यू करते वीडियो आया सामने, भोटाकोशी और त्रिशूल नदी में बाढ़ आने से नेपाल में मची है तबाही #nepal1
- आज बहनों द्वारा मेरे हाथ पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि उनके स्नेह, विश्वास और आत्मीयता की अनमोल भावना है। इस अपनत्व और प्रेम के लिए मैं अपनी सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।1
- जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह अंदर कोट से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहुंचा कुतुब साहब की चिल्ले पर1
- Ajmer जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर ख्वाजा साहब की दरगाह में कराई मुहे मुबारक की जियारतDainik News AJMER1
- अजमेर में Fake iPhone का सबसे बड़ा खेल? आधी रात तक छापा, 27+18 डुप्लीकेट iPhone बॉक्स बरामद अजमेर के पड़ाव प्लाजा मोबाइल मार्केट में कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक कार्रवाई की। क्लॉक टावर और कोतवाली थाना क्षेत्र की दो दुकानों पर डुप्लीकेट iPhone बॉक्स और एसेसरीज जब्त की गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अजमेर शरीफ में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस | दरगाह से आनासागर तक उमड़ा अकीदत का समंदर अजमेर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ में मुस्लिम समुदाय ने पूरे जोश-ओ-खरोश और अकीदत के साथ त्योहार मनाया। शहर की सड़कों पर हजारों अकीदतमंदों का जनसैलाब देखने को मिला, जिसमें मर्द, औरतें और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। लौंगिया मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद, अंदरकोट, खादिम मोहल्ला समेत विभिन्न इलाकों से भव्य जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस दरगाह बाजार और दिल्ली गेट से होते हुए बारादरी, आनासागर पहुंचे, जहां उनका समापन हुआ।1
- नेपाल में तबाही का सैलाब 🚨 सैकड़ों लोगों की मौत ओर कही लोग घायल 🚨1
- *नेपाल में बाढ़ ने लापता किए 32 पुलिसकर्मी, कई लोग बहे* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻1