कानपुर देहात में रुरा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 साल से फरार 20 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 6 साल से फरार चल रहे 20,000 रुपये के इनामी अंतर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय राजपूत पुत्र राजेंद्र बाबू (उम्र करीब 23 वर्ष), निवासी झपटियापुर, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया के रूप में हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा उस पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 1 अगस्त 2026 को थाना रुरा पुलिस टीम ने सुरागरसी व पतारसी के दौरान गैरजनपद औरैया के ग्राम डगराहा की ओर जाने वाले मोड़ के पास से मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानपुर देहात के रुरा व मंगलपुर तथा औरैया के दिबियापुर व फफूंद थानों में चोरी और अन्य धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज, उपनिरीक्षक उदय सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार, सचिन कुमार और मोहित राठौर शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
कानपुर देहात में रुरा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 साल से फरार 20 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 6 साल से फरार चल रहे 20,000 रुपये के इनामी अंतर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय राजपूत पुत्र राजेंद्र बाबू (उम्र करीब 23 वर्ष), निवासी झपटियापुर, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया के रूप में हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा उस पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 1 अगस्त 2026 को थाना रुरा पुलिस टीम ने सुरागरसी व पतारसी के दौरान गैरजनपद औरैया के ग्राम डगराहा की ओर जाने वाले मोड़ के पास से मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानपुर देहात के रुरा व मंगलपुर तथा औरैया के दिबियापुर व फफूंद थानों में चोरी और अन्य धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज, उपनिरीक्षक उदय सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार, सचिन कुमार और मोहित राठौर शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
- ट्रांसफार्मर फटने से दो भैंसें झुलसीं, बिजली गुल होने पर भड़के ग्रामीण; समाधान दिवस में पहुंचकर की मुआवजे और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बलियापुर गांव में बीती रात करीब 3 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे पास में बंधी दो भैंसें झुलस गईं और पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद गांव में अंधेरा छा गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि झुलसे मवेशियों के मालिक को उचित मुआवजा दिया जाए, ट्रांसफार्मर को आबादी से हटाकर गांव के बाहर सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए तथा जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। शिकायत पर वहां मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी और अन्य मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।3
- समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा। #Big_Breaking_News 🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨 🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨 ➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।3
- 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी। यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।1
- पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।1
- Delhi Laxmi Yojana ₹2500 💰 | 1 August Form Start | दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस Shorts में आवेदन की तारीख, पात्रता, दस्तावेज और पहली किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। Delhi Laxmi Yojana ₹2500 Update | 1 August Online Form Start | Raksha Bandhan 1st Installment 🔥 जानिए कौन आवेदन कर सकता है, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी। ✅ दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस Shorts में आवेदन की तारीख, पात्रता, दस्तावेज और पहली किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। 📌 👍 Like | 📲 Share | 🔔 Subscribe Job News Tips 🔍 Keywords delhi laxmi yojana, delhi laxmi yojana 2026, delhi laxmi yojana apply online, delhi laxmi yojana form, delhi laxmi yojana registration, delhi women scheme, delhi 2500 scheme, ₹2500 scheme, delhi government scheme, women scheme, delhi news, rekha gupta, delhi cm, online apply, dbt payment, npci, aadhaar link bank, delhi resident, eligibility, documents required, income certificate, residence certificate, bank passbook, official portal, dly delhi gov in, government scheme 2026, sarkari yojana, yojana news, job news tips, delhi update, apply process, first installment, raksha bandhan update, viral shorts, youtube shorts, trending news, latest update, hindi news, government update, women empowerment, financial assistance.delhi latest news, rekha gupta, govt scheme, ₹2500 scheme, breaking news, sarkari yojana, delhi news, new scheme, live news, delhi budget session, cm rekha gupta, latest news, current affairs, delhi news today, budget session, hindi news, delhi budget, ब्रेकिंग न्यूज़, top news, 2500 योजना, Short, Government scheme, pm modi, political news, योगी आदित्यनाथ, आम आदमी पार्टी, आज की खबर, Government yojana, india today news, latest news in hindi, Shorts, rekha gupta news 🚀 Hashtags #DelhiLaxmiYojana #Delhi2500 #DelhiWomen #DelhiGovernment #RekhaGupta #DelhiNews #GovernmentScheme #MahilaYojana #WomenScheme #OnlineApply #DBT #SarkariYojana #YojanaNews #Shorts #Trending #ViralShorts #JobNewsTips1
- जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें, स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें।1
- सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर पर जिलाधिकारी औरैया द्वारा दी गई बाईट1
- सिकंदरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 43 शिकायतें आईं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अपर जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब 2 बजे तक चला, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी उषा सिंह, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी, थाना प्रभारी अमराहट महेश कुमार, चौकी प्रभारी संदलपुर अरविंद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3