महुली पुलिस द्वारा पैदल गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों किया गया निरीक्षण जनपद के क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 05/06/26को पुलिस द्वारा महोदय के नेतृत्व में सघन पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गश्त के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई तथा उन्हें तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गये। साथ ही बताया गया कि यदि भविष्य में पुनः अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
महुली पुलिस द्वारा पैदल गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों किया गया निरीक्षण जनपद के क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 05/06/26को पुलिस द्वारा महोदय के नेतृत्व में सघन पैदल गश्त किया गया। पैदल
गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गश्त के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर
अतिक्रमण कर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई तथा उन्हें तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गये। साथ ही बताया गया कि यदि भविष्य में पुनः अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की
गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
- इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल 2025 के विरोध में 10 मार्च को देशव्यापी प्रदर्शन, 27 लाख बिजली कर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार बिजली कर्मचारियों ने बिल को बताया किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी; संतकबीरनगर में भी कर्मचारियों ने जताया विरोध संतकबीरनगर। प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 को संसद में पेश किए जाने की योजना के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 10 मार्च 2026 को कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय संघर्ष समिति की आयोजित बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे इस बिल को संसद में पेश न किया जाए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि इससे पहले विद्युत मंत्रालय ने इस बिल पर हितधारकों से सुझाव मांगे थे। देशभर के पावर सेक्टर से जुड़े विभिन्न फेडरेशनों, ट्रेड यूनियनों और संगठनों ने सर्वसम्मति से इसे जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी, लेकिन इन सुझावों को सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2026 को विद्युत मंत्रालय द्वारा एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया, जिसमें ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन को भी शामिल किया गया है, जो पहले से ही बिजली क्षेत्र के निजीकरण का समर्थन करता रहा है। इससे पूरी प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आर्यन कुमार ने कहा कि जिस संगठन ने पहले ही इस बिल का समर्थन किया है, उसे ही कानून को अंतिम रूप देने वाली समिति में शामिल करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। इसके चलते बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों में गहरा आक्रोश है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने बताया कि 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित कर इस बिल के किसानों, गरीब उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सांसदों से अपील की जाएगी कि संसद में पेश होने की स्थिति में इस बिल का विरोध करें। इसी क्रम में संतकबीरनगर में भी बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान ई० कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति, संजय यादव, मनीष मिश्रा, राजकुमार, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।1
- साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस की बड़ी सफलता: पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह से ठगी गई शत-प्रतिशत धनराशि कराई वापस पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में थाना दुधारा के साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़िता के खाते में 25700 रुपये की धनराशि वापस कराई गयी । *घटना का विवरण:-* विदित हो कि दिनांक 16.07.2025 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता को स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया गया और उसे डरा-धमकाकर 25,700 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में पीड़िता के देवर द्वारा थाना दुधारा स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। *पुलिस की कार्यवाही:-* शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आ0 ऋषिकेश यादव द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए शिकायत दर्ज की गई और संबंधित बैंक व वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर धनराशि को फ्रीज कराया गया। कड़ी मेहनत के फलस्वरूप: • दिनांक 31.01.2026 को प्रथम किश्त के रूप में 6,000 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराइ गइ । • शेष धनराशि की निरंतर पैरवी के बाद, आज दिनांक 06.03.2026 को ठगी गई पूरी बकाया राशि भी पीड़िता को सकुशल बरामद करा दी गई है। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़िता और उनके परिजनों ने संतकबीरनगर पुलिस व साइबर टीम का आभार व्यक्त किया है । *पुलिस टीम का विवरण:-* उ0नि0 अनिल मिश्रा, आ0 हेमन्त कुशवाहा,आ0 ऋषिकेश यादव,आ0 अनुज कुमार । *जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है* ।1
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- आकाशवाणी, 6 3 2026 ई0 यह स्थान राजकीय विद्यालय तथा बेसिक प्राइमरी पाठशाला भगवानपुर है। इस स्थान पर देवी का मंदिर है । यह लोकेशन है। इस के मंदिर श्री डायन माता जी माता जी के नाम से जाना जाता है । यह रोड राजकीय विद्यालय से होते हुए पूर्व की तरफ लटपुरवा गांव को जाता है । पश्चिम की तरफ कान्हा पर गांव को जाता है । मलेन जाता है। दक्षिण की तरफ अंबेडकर मार्ग में मिल जाता है । 👉🏾 इस रोड का निर्माण जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से किया गया है । इस रोड की हालत अति दयनीय है । रोड जर्जर हो चुका है । गाड़ियां पलटी हो जाती हैं। ✍️ शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए । इस रोड की मरम्मत शीघ्र होना चाहिए। ग्रा➡️ म पंचायत भगवानपुर के जनता की यही मांग है। 🔻 ग्राम पंचायत भगवानपुर , ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।1
- संत कबीर नगर।।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 10 मार्च 2026 को प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को संसद में पेश किए जाने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय संघर्ष समिति की एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी माने जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को संसद में पेश न किया जाए। यदि सरकार इस बिल को संसद में पेश करती है तो देशभर के बिजली कर्मचारी और इंजीनियर इसका कड़ा विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि इससे पहले विद्युत मंत्रालय द्वारा इस बिल पर हितधारकों से सुझाव मांगे गए थे। देशभर के पावर सेक्टर से जुड़े फेडरेशनों, ट्रेड यूनियनों और संगठनों ने सर्वसम्मति से इसे जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी। इसके बावजूद न तो हितधारकों की टिप्पणियां सार्वजनिक की गईं और न ही परामर्श बैठकों की कार्यवाही जारी की गई। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आर्यन कुमार ने कहा कि 30 जनवरी 2026 को विद्युत मंत्रालय ने एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया, जिसमें ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन को भी शामिल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संगठन पहले से ही बिजली क्षेत्र के निजीकरण का समर्थन करता रहा है, ऐसे में उसे कानून को अंतिम रूप देने वाली समिति में शामिल करना पूरी प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण बनाता है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने बताया कि 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित कर प्रस्तावित बिल के किसानों, गरीब उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। सांसदों से अनुरोध किया जाएगा कि यदि यह बिल संसद में पेश होता है तो वे इसका विरोध करें। इसी क्रम में संत कबीर नगर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति, संजय यादव, मनीष मिश्रा, राजकुमार, वीरेंद्र मौर्य समेत अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 28 हजार 921 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण वादी रमेश चन्द्र पुत्र रामप्यारे निवासी धरैची थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर पुत्री शिवांगी चौधरी को अज्ञात नम्बर के काल आया तथा अपने को साइबर अधिकारी बताते हुए कि आप अपने मोबाइल में गंदे विडियो व फोटो देखती है, इतना पैसा भेज दिजिए नहीं तो आपको गिरफ्तार कर लिया जायेगा । वादी की पुत्री डर गयी और 48,500 रूपये क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रान्सफर कर दिया गया । तत्पश्चात् वादी द्वारा ncrp पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज किया गया । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए 40,800 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी । जिसमे से आज दिनांक 06.03.2026 को 28,921 रूपये आवेदक के खाते में वापस करा दिया गया । शेष धनराशि रिफन्ड करने हेतु सम्बन्धित बैंक को मा0 न्यायालय के आदेश की प्रति भेजी गयी है । बरामदगी टीमप्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चौबे , हे0का0 मोहम्मद हिन्दे आजाद, का0 रामप्रवेश मद्देशिया, का0 धीरेन्द्र कुमार प्रसाद, म0का0 अमृता सिंह, म0का0 हिना गौड़ । जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।1
- Post by Abc Hindustan1
- राष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा मॉडल, क्विज व पोस्टर प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित संत कबीर नगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संचालित जिला विज्ञान क्लब, संत कबीर नगर द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर भागी प्रसाद शर्मा तथा समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर आईआईटी गांधीनगर (सीसीएल लैब), गुजरात से गुरमीत सिंह और रोमिल राठौर लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े और विद्यार्थियों को स्ट्रिंग आर्ट सहित गणित की विभिन्न रोचक संरचनाओं और सिद्धांतों को सरल गतिविधियों के जरिए समझाया। उनके मार्गदर्शन से छात्रों में गणित के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गणित आधारित मॉडल प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मॉडल प्रतियोगिता में नेहा यादव (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने प्रथम, प्रियांशु कुमार (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने द्वितीय तथा निहाल कुमार (राजकीय इंटर कॉलेज बनौली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस बघौली की टीम प्रथम, गायत्री एकेडमी भदाह द्वितीय तथा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की टीम तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आलोक मौर्य (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने प्रथम, राजन (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने द्वितीय तथा सोनी यादव (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद, जीआईसी बनौली, यूपीएस बघौली, गायत्री एकेडमी भदाह, हरिद्वार राय बालिका इंटर कॉलेज बालूशासन, संत योगेश्वर पब्लिक स्कूल बघौली एवं राजकीय हाई स्कूल भगवानपुर सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. नीतू यादव और सह-समन्वयक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संत कबीर नगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संचालित जिला विज्ञान क्लब, संत कबीर नगर द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर भागी प्रसाद शर्मा तथा समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर आईआईटी गांधीनगर (सीसीएल लैब), गुजरात से गुरमीत सिंह और रोमिल राठौर लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े और विद्यार्थियों को स्ट्रिंग आर्ट सहित गणित की विभिन्न रोचक संरचनाओं और सिद्धांतों को सरल गतिविधियों के जरिए समझाया। उनके मार्गदर्शन से छात्रों में गणित के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गणित आधारित मॉडल प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मॉडल प्रतियोगिता में नेहा यादव (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने प्रथम, प्रियांशु कुमार (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने द्वितीय तथा निहाल कुमार (राजकीय इंटर कॉलेज बनौली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस बघौली की टीम प्रथम, गायत्री एकेडमी भदाह द्वितीय तथा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की टीम तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आलोक मौर्य (हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने प्रथम, राजन (राजकीय हाई स्कूल बघौली) ने द्वितीय तथा सोनी यादव (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद) ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद, जीआईसी बनौली, यूपीएस बघौली, गायत्री एकेडमी भदाह, हरिद्वार राय बालिका इंटर कॉलेज बालूशासन, संत योगेश्वर पब्लिक स्कूल बघौली एवं राजकीय हाई स्कूल भगवानपुर सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. नीतू यादव और सह-समन्वयक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।1