संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने अपने किसानी झंडों के साथ “अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर भारत से वापस जाओ” और “भारत में अमेरिका की दादागिरी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। किसान नेताओं ने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत दौरे पर आए हैं, और इस समझौते को लेकर भारतीय किसानों के मन में काफी शंकाएं और चिंताएं हैं। उनके अनुसार, भारत और अमेरिका के अधिकारी कह रहे हैं कि फरवरी महीने के पहले सप्ताह में जिस फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए गए हैं, उसी के तहत व्यापार समझौते के शुरुआती दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। किसानों का आरोप है कि यह फ्रेमवर्क उनके लिए ‘डेथ वारंट’ के समान है, क्योंकि इसके तहत अमेरिका से आने वाले कृषि और खाद्य उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म या कम करने का निर्णय लिया गया है। उनका मानना है कि यदि अमेरिका से बिना किसी आयात शुल्क के कृषि और खाद्य उत्पाद बहुत कम कीमत पर भारत में आएंगे, तो देश का कृषि क्षेत्र पूर्ण तौर पर बर्बाद हो जाएगा। किसान नेताओं ने हालिया अमेरिकी विदेश मंत्री के भारत दौरे का भी उल्लेख किया, जहां उन्होंने दावा किया था कि भारत ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर यानी 45 लाख करोड़ रुपये के कृषि, ऊर्जा और औद्योगिक उत्पाद मंगवाने पर सहमति दी है। उन्होंने इस बात पर गौर करने को कहा कि भारत का वार्षिक कृषि बजट मात्र 1.4 लाख करोड़ रुपये है, जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान के अनुसार, इस व्यापार समझौते के तहत अमेरिका से हर साल लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के कृषि उत्पाद भारत में मंगवाने की तैयारी की जा रही है। इन सभी हालातों को देखते हुए देश के सभी किसान संगठन एकजुट होकर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चेतावनी दी कि यदि भारत सरकार इस प्रस्तावित व्यापार समझौते से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्रों को बाहर रखने का फैसला नहीं करती है, तो 15 अगस्त को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर उस स्थान से किसानों द्वारा पैदल यात्रा शुरू की जाएगी जहां शुभकरण सिंह की शहादत हुई थी। यह यात्रा 25 अगस्त को जंतर-मंतर पर हजारों-लाखों किसानों की रैली के साथ समाप्त होगी। इस पैदल यात्रा की रूपरेखा तैयार करने के लिए 20 जुलाई को मध्यप्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। आज के प्रदर्शन में जगजीत सिंह डल्लेवाल, सतनाम सिंह बेहरु, पी. आर. पांडियन, जितेंद्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह खालसा, हर्षदीप गिल, रामपाल शर्मा, चौधरी जीवन सिंह, प्रह्लाद सिंह पूनिया, चौधरी राजबीर सिंह, सोनवीर सिंह, नितिन बालियान, गुलाब राजपूत, इंद्रजीत सिंह पन्नीवाला, महावीर सहारण, मनोज जागलान, दशरथ मलिक, इंद्रजीत घनिया, राजेन्द्र चहल, बेगराज सिंह, गुरदास सिंह, दिलबाग धौंचक, बलदेव सिंह सिरसा, सोनू औलख, दिनेश शर्मा, कपिल सिरोही आदि मुख्य तौर पर मौजूद रहे, और कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु कोहाड़ ने किया।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने अपने किसानी झंडों के साथ “अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर भारत से वापस जाओ” और “भारत में अमेरिका की दादागिरी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। किसान नेताओं ने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत दौरे पर आए हैं, और इस समझौते को लेकर भारतीय किसानों के मन में काफी शंकाएं और चिंताएं हैं। उनके अनुसार, भारत और अमेरिका के अधिकारी कह रहे हैं कि फरवरी महीने के पहले सप्ताह में जिस फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए गए हैं, उसी के तहत व्यापार समझौते के शुरुआती दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
किसानों का आरोप है कि यह फ्रेमवर्क उनके लिए ‘डेथ वारंट’ के समान है, क्योंकि इसके तहत अमेरिका से आने वाले कृषि और खाद्य उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म या कम करने का निर्णय लिया गया है। उनका मानना है कि यदि अमेरिका से बिना किसी आयात शुल्क के कृषि और खाद्य उत्पाद बहुत कम कीमत पर भारत में आएंगे, तो देश का कृषि क्षेत्र पूर्ण तौर पर बर्बाद हो जाएगा। किसान नेताओं ने हालिया अमेरिकी विदेश मंत्री के भारत दौरे का भी उल्लेख किया, जहां उन्होंने दावा किया था कि भारत ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर यानी 45 लाख करोड़ रुपये के कृषि, ऊर्जा और औद्योगिक उत्पाद मंगवाने पर सहमति दी है। उन्होंने इस बात पर
गौर करने को कहा कि भारत का वार्षिक कृषि बजट मात्र 1.4 लाख करोड़ रुपये है, जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान के अनुसार, इस व्यापार समझौते के तहत अमेरिका से हर साल लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के कृषि उत्पाद भारत में मंगवाने की तैयारी की जा रही है। इन सभी हालातों को देखते हुए देश के सभी किसान संगठन एकजुट होकर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चेतावनी दी कि यदि भारत सरकार इस प्रस्तावित व्यापार समझौते से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्रों को बाहर रखने का फैसला नहीं करती है, तो 15 अगस्त को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर उस स्थान से किसानों द्वारा पैदल यात्रा शुरू की जाएगी जहां शुभकरण सिंह की शहादत
हुई थी। यह यात्रा 25 अगस्त को जंतर-मंतर पर हजारों-लाखों किसानों की रैली के साथ समाप्त होगी। इस पैदल यात्रा की रूपरेखा तैयार करने के लिए 20 जुलाई को मध्यप्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। आज के प्रदर्शन में जगजीत सिंह डल्लेवाल, सतनाम सिंह बेहरु, पी. आर. पांडियन, जितेंद्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह खालसा, हर्षदीप गिल, रामपाल शर्मा, चौधरी जीवन सिंह, प्रह्लाद सिंह पूनिया, चौधरी राजबीर सिंह, सोनवीर सिंह, नितिन बालियान, गुलाब राजपूत, इंद्रजीत सिंह पन्नीवाला, महावीर सहारण, मनोज जागलान, दशरथ मलिक, इंद्रजीत घनिया, राजेन्द्र चहल, बेगराज सिंह, गुरदास सिंह, दिलबाग धौंचक, बलदेव सिंह सिरसा, सोनू औलख, दिनेश शर्मा, कपिल सिरोही आदि मुख्य तौर पर मौजूद रहे, और कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु कोहाड़ ने किया।
- Anilkasdeबैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश😤4 hrs ago
- आज दिनांक 23/06/2026 को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने भारत-अमेरिकी ट्रेड डील का विरोध करते हुए एक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष निखिल खैवाल जी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।2
- हाथरस में सार्वजनिक सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से शहर में संचालित कई पुस्तकालयों का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान, प्रोग्रेस पॉइंट, भारद्वाज और प्रेमहरि लाइब्रेरीज़ बेसमेंट में चलती हुई पाई गईं। इस कार्रवाई के समय अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासनादेश के अनुसार, बेसमेंट में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकती हैं। इसी आधार पर उन्होंने सभी पुस्तकालय संचालकों को तत्काल अपनी लाइब्रेरी बंद करने और छात्रों की फीस वापस करने के कड़े निर्देश दिए। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि जो संचालक भवन मानचित्र के विपरीत या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए बेसमेंट में व्यवसाय कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।4
- Post by Abhinash1
- सोमवार 22 जून को खैर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संयोजक विवेक श्री वशिष्ठ को उनके कार्यालय पर नजरबंद कर दिया। विवेक श्री वशिष्ठ दलबल के साथ मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में ट्रामा सेंटर, खाद और यूरिया जैसी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने वाले थे। पुलिस ने उन्हें सुबह 10:00 बजे ही खैर कोतवाली क्षेत्र स्थित उनके कार्यालय पर नजरबंद कर दिया।1
- लखनऊ में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के मद्देनजर, हाथरस जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह ने शहर में स्थित विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण दल ने चार संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और उनके संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट तौर पर बताया कि बेसमेंट में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि का संचालन नहीं किया जा सकता। जांच के दौरान, तीन कोचिंग सेंटर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते नहीं पाए गए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें नोटिस जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, एक कोचिंग सेंटर को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश भी दिया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने इस संबंध में बताया कि सभी संस्थानों के लिए सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- जनपद हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव एवरनपुर में घर पर काम करते समय छोटे लाल पुत्र चिरंजीलाल नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। काम के दौरान ग्राइंडर से उनके हाथ की उंगली और पैर का अंगूठा कट गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद, परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया।1
- Post by Abhinash1
- जनपद हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव गोपालपुर में एक मकान में बिजली फिटिंग का काम चल रहा था, तभी रिजवान की पत्नी रेशमा को बिजली का करंट लग गया। करंट लगते ही रेशमा बेहोश हो गईं। परिजन तत्काल उन्हें अचेत अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। महिला के पति ने बताया कि मकान में बिजली फिटिंग के काम के दौरान ही यह घटना हुई, जिससे उनकी पत्नी अचेत हो गईं।1
- बुलंदशहर में मनीष सैनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी शिवम सैनी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस की गोली शिवम की टांग में लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक खोखा और एक बाइक बरामद की गई है। शिवम सैनी, जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले शराब पार्टी के दौरान गोली मारकर हुई मनीष की हत्या का मुख्य आरोपी है। जहाँगीराबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में शिवम को गिरफ्तार किया।2