Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग भिंड पूर्व सैनिक संघ ने किया थाना का घेराव मिहोना थाना बना अखाड़ा पूर्व सैनिक संघ ने मिहोना थाना प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा , सुनाई खरी खोटी
Shahid Qureshi
ब्रेकिंग भिंड पूर्व सैनिक संघ ने किया थाना का घेराव मिहोना थाना बना अखाड़ा पूर्व सैनिक संघ ने मिहोना थाना प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा , सुनाई खरी खोटी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- थाना प्रभारी के क्वार्टर में निकला सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू इंदरगढ़। थाना इंदरगढ़ के थाना प्रभारी गौरव शर्मा के शासकीय क्वार्टर में अचानक सांप निकल आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी सूचना मिली, स्थानीय सर्प मित्र आला यादव को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र आला यादव ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान थाना परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। सांप पकड़े जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और सर्प मित्र के साहसिक कार्य की सराहना की। सर्प मित्र की अपील: सर्प मित्र आला यादव ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने के बजाय तुरंत सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।1
- भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रमोद यादव को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे थाने के पास से दबोचने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार 21 दिसम्बर 2025 को सोफ्ता गांव में फरियादी भगवान सिंह यादव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि प्रमोद यादव ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर फरियादी पर हमला किया था, जिससे उसकी जान को खतरा पैदा हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में फरार चल रहे प्रमोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी हैं।1
- #Datia: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने अपनी पत्नी की जमकर की तारीफ..... #MadhyaPradesh #कलेक्टर #women #नारी #अधिकारी1
- Post by S News1
- इंदरगढ़/दतिया... थाना इंदरगढ़ के थाना प्रभारी गौरव शर्मा के शासकीय क्वार्टर में अचानक आज सांप निकल आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी सूचना मिली, स्थानीय सर्प मित्र आला यादव को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र आला यादव ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान थाना परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। सांप पकड़े जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और सर्प मित्र के साहसिक कार्य की सराहना की। सर्प मित्र की अपील: सर्प मित्र आला यादव ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने के बजाय तुरंत सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।1
- झांसी वसुंधरा सृजन समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन आदरणीय हैप्पी चावला जी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल एवं चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह में उपस्थित सभी साथियों ने मिलकर होली के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया तथा समाज सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में प्रिंस गुप्ता जी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।1
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए रमजान का पवित्र महीना बरकत, इबादत और रहमत का महीना माना जाता है। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है। इस खास दिन मस्जिदों को भव्य रूप से सजाया जाता है और नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।1
- कार लूट के बहुचर्चित मामले में विशेष न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मध्यप्रदेश डकैती एवं अपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम न्यायालय के विशेष न्यायाधीश राजेश भंडारी ने शासन बनाम अमित यादव आदि प्रकरण में आरोपी शालू उर्फ समीर खान को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। शुक्रवार सुबह 09 बजे अतिरिक्त लोक अभियोजक अरुण कुमार लिटौरिया के अनुसार 27 अगस्त 2018 को आरोपी शालू उर्फ समीर खान अपने साथियों अमित यादव और शेरू उर्फ शेखू मंसूरी के साथ फरियादी वीरेंद्र दोहरे के पास पहुंचे। आरोपियों ने समथर से भांडेर तक बहन को लाने के बहाने मारुति ओमनी वाहन किराए पर लिया। लौटते समय पाल ढाबा के पास फरियादी से मारपीट कर उसे वाहन से नीचे फेंक दिया और कार, मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। मामले में सहआरोपियों को पहले ही 10-10 वर्ष की सजा हो चुकी है।1