भौंती पुलिस द्वारा शिक्षक कल्याण लोधी की हत्या के मास्टर माइंड 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन और पिछोर SDOP प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में भौंती थाना पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 02.12.2025 को फरियादी अमित लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि चचेरा भाई कल्याण लोधी व अनिल लोधी स्कूल से पढाकर घर वापस आते समय ग्राम गणेशखेडा बेयर हाउस के पास आरोपीगण मुरारी लोधी, रामजीलाल लोधी, नाहर सिंह, प्रदीप दुबे, सविता लोधी नि०गण ग्राम ऊमरी कला थाना भौंती एवं जितेन्द्र उर्फ कल्ला लोधी नि० ग्राम सिल्लारपुर थाना करैरा द्वारा पुराने केस में राजीनामा करने के ऊपर से गाली गलौज कर कल्याण लोधी की मारपीट की व मुरारी लोधी ने जान से मारने की नियत से कट्टा से कल्याण लोधी में गोली मार दी जिससे कल्याण लोधी की इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये एवं प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भौंती घनश्याम भदौरिया एवं खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दिनांक 15.03.2026 को मुख्य आरोपी मुरारी लोधी नि0 ग्राम ऊमरीकला थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पिछोर में पेश किया गया।
भौंती पुलिस द्वारा शिक्षक कल्याण लोधी की हत्या के मास्टर माइंड 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन और पिछोर SDOP प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में भौंती थाना पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 02.12.2025 को फरियादी अमित लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि चचेरा भाई कल्याण लोधी व अनिल लोधी स्कूल से पढाकर घर वापस आते समय ग्राम गणेशखेडा बेयर हाउस के पास आरोपीगण मुरारी लोधी, रामजीलाल लोधी, नाहर सिंह, प्रदीप दुबे, सविता लोधी नि०गण ग्राम ऊमरी कला थाना भौंती एवं जितेन्द्र उर्फ कल्ला लोधी नि० ग्राम सिल्लारपुर थाना करैरा द्वारा पुराने केस में राजीनामा करने के ऊपर से
गाली गलौज कर कल्याण लोधी की मारपीट की व मुरारी लोधी ने जान से मारने की नियत से कट्टा से कल्याण लोधी में गोली मार दी जिससे कल्याण लोधी की इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये एवं प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भौंती घनश्याम भदौरिया एवं खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दिनांक 15.03.2026 को मुख्य आरोपी मुरारी लोधी नि0 ग्राम ऊमरीकला थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पिछोर में पेश किया गया।
- Post by Ranu rajput1
- करैरा पुलिस द्वारा हथियार की नोक पर अपहरण किये गये व्यक्ति को 02 घंटे में दस्तयाब कर 05 आरोपी को किया गिरफ्तार दिनांक 16.03.26 को फरियादी बृजेश जाटव पिता धीरज जाटव उम्र-22 वर्ष नि-ग्राम-बेरखेडा थाना-कौरैरा ने रिपोर्ट की, कि दोपहर करीबन 02.00 बजे जीतू कोली फरियादी के घर पर आया और बोला कि उसके दोस्त अंशुल अहिरवार और दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार समोहा डैम तक आ रहे है चलो समोहा डैम चलना है। समय करीवन 03-04 वजे फरियादी जीतू कोली को अपनी बाईक से साथ लेकर समोहा डैम पहुंचा तभी एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 से तीन लोग एक अर्टिगा सफेद रंग की गाडी आई उसमें 7-8 लोग थे फरियादी के पास उतरे और जीतू कोली को जबरदस्ती पकडकर अपनी गाडी में पटक लिया तथा एक व्यक्ति ने कट्टे से हवाई फायर किया और अर्टिगा गाडी में जीतू कोली को डालकर ले गये करीबन 10-11 लोग जीतू कोली को उसके दोस्त अंशुल अहिरवार व दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ अपहरण करके ले गये हैं। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अप0 क्र 179/26 धारा 140(3), बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिह राठौर जी के द्वारा बालक, बालिकाओ की शीघ्र दस्तयावी अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी महोदय करैरा डॉ आयुष जाखड़ एंव एसडीओपी महोदय पिछोर प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति की तलाश गम्भीरता से की गई एव अपहृत व्यक्ति जीतू कोली को दस्तयाव कर प्रकरण मे आरोपीगण (01) जसवंत उर्फ दीपक पुत्र घनाराम अहिरवार उम्र 37 साल नि0 परासरी थाना उनाव दतिया (02) इंदर सिहं उर्फ इंदल पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव दतिया (03) विष्णु पुत्र संजीव अहिरवार उम्र 20 साल नि इकारा थाना उनाव दतिया (04) अंशुल पुत्र किशोरी अहिरवार उम्र 18 साल नि० स्टेशन होमगार्ड कालोनी कोतवाली दतिया (05) रतन पुत्र बनबारी अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव जिला दतिया को गिरप्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। अन्य 06 अज्ञात आरोपीगणो की तलाश जारी है1
- कोलारस में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम, आजाद समाज पार्टी नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ। एम.एल. तोमर, नरेश जाटव व सत्येंद्र विद्रोही ने बैठक लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पार्टी की बढ़ती ताकत का संदेश मिला।1
- Post by पत्रकारहरी निवास साहू2
- Eow की बड़ी कार्यवाही 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार। रिपोर्टर ** हेमंत भार्गव *4
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- एसडीएम अनुराग निंगवाल ने जिला कलेक्टर को नरवर तहसील के ग्राम रमगढा के चरनोई सर्वे नंबर से मुरम के अवैध उत्खनन से हुई राजस्व हानि को लेकर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर के ग्राम रमगढा के सर्वे नंबर 462/1 से ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। जिसकी पटवारी व तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के उपरांत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है। उक्त अवैध उत्खनन से शासन को सात लाख दस हजार रु की हानि हुई है। तहसीलदार नरवर के अनुसार, यह मुरम PMGSY विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। यह मुरम रामनगर सुनारी तिराहा से सुनारी की ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है ।1
- शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में दिव्यांगजनों को हजारों सहायक उपकरण वितरित किए गए और पहली बार रोबोटिक सर्जरी भी की गई।1
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: खैराघाट डीसी विद्युत विभाग में दबिश, निरीक्षक अनिल कुशवाहा ने किया कहा सुनिए.!!1