Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा के ईंट भट्ठों में बढ़ा उत्पादन | स्थानीय मजदूरों को मिल रहा रोजगार | Banda Breaking News Today | Bundelkhand Update उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ईंट भट्ठों पर उत्पादन जारी है। निर्माण कार्यों की मांग के अनुसार ईंटों की आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
Dilip Kumar Bharti
बांदा के ईंट भट्ठों में बढ़ा उत्पादन | स्थानीय मजदूरों को मिल रहा रोजगार | Banda Breaking News Today | Bundelkhand Update उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ईंट भट्ठों पर उत्पादन जारी है। निर्माण कार्यों की मांग के अनुसार ईंटों की आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बढ़े हुए बिजली लोड को निरस्त करने की मांग* बांदा।सद्भावना विकास मंच के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विद्युत विभाग की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता "राजा" के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के लगभग 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड पावर कार्पोरेशन ने बिना अनुमति के स्वतः बढ़ा दिया है।मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग का तर्क है कि उपभोक्ता तय लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन मनमाने तरीके से लोड बढ़ाने से उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज और बिल बढ़ गया है। लोड बढ़ने से करीब 25 प्रतिशत गरीब उपभोक्ताओं की सब्सिडी समाप्त हो गई है।विद्युत आपूर्ति संहिता 2005 के तहत लोड बढ़ाने से पहले नोटिस देना अनिवार्य है, लेकिन विभाग ने सीधे बिलिंग सॉफ्टवेयर से लोड अपडेट कर दिया।आम जनता को चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने के बजाय विभाग ने फॉल्ट दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दिया।ज्ञापन में मांग की गई कि जनहित को देखते हुए बढ़ाया गया लोड तत्काल निरस्त किया जाए और सभी उपभोक्ताओं को समुचित बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा खान, कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, राम लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष साजिद डालर, यशवंत यादव, आर के समुद्र, नेतराम वर्मा, गुलशन सोनी, शोएब आलम, अमित नामदेव, रहीस खान, शुभम धुरिया, रोहित प्रजापति, इरफान खान, मोहित, सत्येंद्र वर्मा, अरविंद खटीक, नीरज सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी,बड़ी संख्या में पटवारी जुटे सतना। पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी,बड़ी संख्या में पटवारी जुटे, पटवारियों ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप,कहा पटवारी जिस पद पर नियुक्त होता है सेवा निवृत्त भी उसी पद पर हो रहा , वेतन मान का भी नहीं मिल रहा फायदा,अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्यप्रदेश में कम मिल रहा वेतन,1
- ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर डॉक्टर व स्टॉप नर्स पर केश दर्ज, ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर डॉक्टर व स्टॉप नर्स पर केश दर्ज, गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों ने की थी शिकायत, मौत के बाद शव लेने से परिजनों ने किया था इंकार, मृतक के पिता ने डॉक्टर और गुर्गों पर लगाया था मारपीट का आरोप, पेट में तेज दर्ज होने पर युवक को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव, अस्पताल स्टॉप और अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा4
- *शराब के नशे में मारपीट कर हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल डंडा बरामद* *[बांदा ब्रेकिंग]* *शराब के नशे में मारपीट कर हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल डंडा बरामद* थाना मटौंध और एसओजी की संयुक्त टीम ने शराब के नशे में अवैध संबंधों को लेकर मारपीट कर हत्या करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। *क्या था मामला* गौरतलब है कि 03.08.2026 को थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम दुरेंडी में एक प्लाट में धर्मेन्द्र अपने 2 साथियों के साथ शराब पी रहा था। नशे की हालत में गाली-गलौज और विवाद के बाद दोनों साथियों ने धर्मेन्द्र के साथ मारपीट की और डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई मुलायम की तहरीर पर थाना मटौंध में मु0अ0सं0 154/26 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। *गिरफ्तारी* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में आज 04.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को खदान तिराहे, केन नदी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त 01 डंडा पहले ही बरामद किया जा चुका था। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. संजू पुत्र बसंता निवासी ग्राम दुरेंडी, थाना मटौंध 2. सागर पुत्र रणवीर निवासी ग्राम दुरेंडी, थाना मटौंध *बरामदगी* 1. 01 अदद डंडा - आलाकत्ल 2. 01 आधार कार्ड पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।1
- "बनारस की क्रेशर कंपनी में हादसा या लापरवाही? 24 साल के सौरभ सिंह की दर्दनाक मौत पर उठे संगीन सवाल!"2
- पति की हत्या करने वाली पत्नी समेत तीन को आजीवन कारावास की सजा *प्रेम प्रसंग के चलते अपने पति की हत्या कराने के मामले में महिला सहित तीन आरोपी अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की वीडियो बाइट*1
- सही सड़क न होने के कारण लोगों को होती है परेशानी। ग्राम+पंचायत चौरा, पहाड़ी चित्रकूट ग्राम+पंचायत चौरा, पहाड़ी, चित्रकूट उत्तर प्रदेश सड़क न बनने से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अतः आप से अनुरोध है कि इस सड़क की शीघ्र मरम्मत कराकर हमारी समस्या का समाधान करें। ।। धन्यवाद ।।2
- सतना। टिकुरिया टोला लखन चौराहे में बाइक और ऑटो चालकों की भिड़ंत। दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट। ऑटो नंबर Mp19 R 5154 है। वीडियो आया सामने।1