बिहार के PHD मंत्री संजय सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने रखी पीड़ा, उपेक्षा नहीं होने देने का आश्वासन अबरखा से सुल्तानगंज जाने के दौरान गुरुवार को तारापुर के उल्टानाथ महादेव मंदिर के समीप लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह का लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन और विभागीय स्तर पर उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान और विभागीय स्तर पर महत्व नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। मंत्री संजय कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और उनका सम्मान हर हाल में सुरक्षित रहेगा। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो. नसीम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मिथिलेश कुमार सिंह का राष्ट्रीय महासचिव बनने पर फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान, बिट्टू सिंह, शशिशेखर राणा, चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बिहार के PHD मंत्री संजय सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने रखी पीड़ा, उपेक्षा नहीं होने देने का आश्वासन अबरखा से सुल्तानगंज जाने के दौरान गुरुवार को तारापुर के उल्टानाथ महादेव मंदिर के समीप लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह का लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन और विभागीय स्तर पर उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान और विभागीय स्तर पर महत्व नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। मंत्री संजय कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और उनका सम्मान हर हाल में सुरक्षित रहेगा। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो. नसीम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मिथिलेश कुमार सिंह का राष्ट्रीय महासचिव बनने पर फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान, बिट्टू सिंह, शशिशेखर राणा, चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
- श्रावणी मेला: कच्ची पथ पर नहीं गूंजी ‘हर हर महादेव’, जन सूचना से कांवरिया खो जाने पर माइक से आवाज देते हैं तो जल्द मिल जाता है कांवरिया कांवरियों ने की धोनी विस्तारक यंत्र सिस्टम लगाने की मांग* रिपोर्टर - साहिल राज आगाज टाइम *श्रावणी मेला: कच्ची पथ पर नहीं गूंजी ‘हर हर महादेव’, जन सूचना से कांवरिया खो जाने पर माइक से आवाज देते हैं तो जल्द मिल जाता है कांवरिया कांवरियों ने की धोनी विस्तारक यंत्र सिस्टम लगाने की मांग* *तारापुर।* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज हो चुका है। महादेव के भक्त लाखों की संख्या में कच्ची कांवरिया पथ पर देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन ने कांवरिया विधि-व्यवस्था के लिए एक महीना पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी। पथ पर पेयजल, शौचालय, टेंट सिटी, स्वास्थ्य और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इस बार 26 किलोमीटर लंबे तारापुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर एक अहम कमी देखी जा रही है। हर साल इस पूरे पथ में धोनी विस्तारक सूचना केंद्र के माध्यम से यंत्र यानी साउंड सिस्टम लगाए जाते थे, जिससे पूरे रास्ते "हर हर शंभू" और "हर हर महादेव" की गूंज सुनाई पड़ती थी और कांवरियों का उत्साह दोगुना हो जाता था। *कांवरियों ने की मांग* गोरखपुर से आए कांवरिया श्याम सुंदर ने कहा, “सरकार की व्यवस्था ठीक है। पेयजल, रास्ता सब बढ़िया है। परंतु इस बार हर महादेव की गुंज नहीं सुनाई पड़ रही है। जिला प्रशासन से आग्रह है कि यह छोटी सी व्यवस्था जल्द कर दें। अभी एक महीना श्रावणी मेला बचा है।” कई अन्य कांवरियों ने भी कहा कि इससे कोई हुए कांवरिया का सूचना भी मिल जाता है साउंड सिस्टम से भक्ति का माहौल बनता है और थकान भी दूर होती है। प्रशासन से उम्मीद है कि कांवरियों की इस भावनात्मक मांग पर जल्द विचार कर कच्ची पथ पर धोनी विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की जाएगी।3
- बोल बम कांवरियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य, सेवा से ही मिलती है भोलेनाथ की कृपा मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल1
- मध्य विद्यालय राटन के समीप वार्ड नंबर 8 में बनाए गए यात्री प्रतिक्षालय करीब 15 लाख से बनाया गया नगर परिषद गोगरी जमालपुर के द्वारा छः महीने में देखिए क्या हाल है यात्री प्रतिक्षालय का Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Nitish Mishra District Administration, Khagaria - Bihar #zerotolerancepolicy #Corruption Nagar Parishad Gogri Jamalpur1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान तेज गोगरी अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं द्वारा परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने कुल 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार की शाम छह बजे बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी दोनों की सहभागिता से पूरी हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।1
- गृह मंत्री की अनुपस्थिति का उठा मुद्दा, पप्पू यादव ने साधू वेश में चंदा चोरी का उठाया मुद्दा गृह मंत्री की अनुपस्थिति का उठा मुद्दा, पप्पू यादव ने साधू वेश में चंदा चोरी का उठाया मुद्दा1
- 🚨 श्रावणी मेला शुरू... लेकिन कांवड़ियों के रास्ते पर कचरे का अंबार! आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे? 😳🛣️ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ की ओर रवाना हो रहे हैं। लेकिन भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग के भेड़ामोड़ चौक से बाराहाट बाजार तक सड़क किनारे फैले कचरे के ढेर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी बनते दिख रहे हैं। ⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक इस मार्ग पर व्यापक साफ-सफाई अभियान नहीं चलाया गया है। सड़क किनारे फैली गंदगी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे हजारों-लाखों कांवड़ियों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। 🗣️ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाराहाट प्रखंड संघ के अध्यक्ष मो. मुख्तार अंसारी ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 👉 क्या श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों के प्रमुख मार्ग की साफ-सफाई पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। 📍 बांका | बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल1
- नर्मदेश्वर शिवलिंग सपरिवार की प्रतिमा स्थापित, पालकी पर नाग देवता के दिखने से बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था नर्मदेश्वर शिवलिंग सपरिवार की प्रतिमा स्थापित, पालकी पर नाग देवता के दिखने से बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनवर्षा राज (सहरसा): प्रखंड क्षेत्र के महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव सपरिवार की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से पुरे नगर भ्रमण करते हुए पहुंची, मंदिर जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के भगवान शिव सपरिवार के प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। वहीं, प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने से,श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई। लोगों के बीच इसकी चर्चा होने लगी और श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद और धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा। मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित सुशील चौधरी, बबलू भगत, प्रकाश चौधरी, दीपक जायसवाल, विकास अग्रवाल, राकेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजीव स्वर्णकार, खगेश, प्रमोद चौधरी, संतोष चौधरी, ललन जायसवाल, भातू स्वर्णकार, पप्पू साह, वीरेंद्र जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, राणा कुमार, रोशन, सुरेश मुखिया,बजरग अग्रवाल, अजीत चौधरी, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- गोगरी में यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, दोपहर तक 105 दिव्यांगजनों की हुई जांच। गोगरी में यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, दोपहर तक 105 दिव्यांगजनों की हुई जांच गोगरी मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पात्र लाभुकों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की। शिविर में कान रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव सुमन सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे और लाभुकों की जांच की। वहीं, दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान भी शिविर में उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। दोपहर 2 बजे तक कुल 105 लाभुकों की चिकित्सीय जांच कर उनके यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड बनने से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। शिविर के दौरान लाभुकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार किए गए। पूरे आयोजन में व्यवस्था सुचारु रही और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई।1
- तारापुर में 65 हजार लूटने का आरोप, मारपीट मामले में एक गिरफ्तार तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान के समीप गुरुवार की शाम मारपीट, जानलेवा हमला और 65 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने तारापुर थाना कांड संख्या 142/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतहपुर निवासी 65 वर्षीय सीताराम झा ने आरोप लगाया कि बाजार आने के दौरान मनीष कुमार पोद्दार और कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर सिर पर प्रहार किया। बेहोश होने के बाद उनके पास रखे 65 हजार रुपये लेकर आरोपित फरार हो गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं, शशिकान्त कुमार पोद्दार उर्फ मनीष कुमार ने भी आवेदन देकर सीताराम झा और उनके पुत्र पर डंडे व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात कही है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि शशिकान्त उर्फ मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच एसआई मनीष कुमार कर रहे हैं।1