श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम में मनीष सोनी को मिला ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान’ प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह–2026’ में सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय आरम्भ फाउंडेशन, आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष मनीष सोनी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मनीष सोनी को यह सम्मान कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजू सिंह, महारानी सिंगरामऊ स्टेट, जौनपुर के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता के साथ-साथ नशामुक्ति अभियान, बाल संरक्षण, महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जनजागरूकता, शिक्षा संरक्षण, वृक्षारोपण एवं अन्य सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अयोध्या धाम की पावन धरती पर देशभर से जुटे रक्तदाताओं, समाजसेवियों और सेवा साधकों के बीच मिला यह सम्मान मनीष सोनी की सेवा-यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनका कार्य यह संदेश देता है कि समाज में बदलाव केवल बड़े संसाधनों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, संवेदनशील सोच और सेवा के संकल्प से भी लाया जा सकता है। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत मनीष सोनी ने राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या के अध्यक्ष आकाश गुप्ता, महोत्सव के उत्तर प्रदेश के कोआर्डिनेटर ब्लडमैन आलोक अग्रवाल, आरम्भ फाउंडेशन की संस्थापक और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, अम्बेडकरनगर की चेयरमैन संध्या सिंह के साथ समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजक मंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा— “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाजसेवा के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और गहरा करने वाला सम्मान और प्रेरणा है। अयोध्या की पावन धरती पर मिला यह सम्मान मुझे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मानवता की सेवा करते रहने की नई ऊर्जा देगा।” उन्होंने कहा कि रक्तदान हो या सामाजिक जागरूकता, जरूरतमंद की मदद हो या पर्यावरण संरक्षण—सेवा का प्रत्येक प्रयास समाज को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय महोत्सव देश के विभिन्न राज्यों से आए रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों को एक मंच पर जोड़ने के साथ-साथ रक्तदान, सामाजिक सेवा और मानवता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरक माध्यम बना।

- देर रात आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, एसएसपी आजमगढ़ ने अतरौलिया और अहरौला थाना प्रभारी को किया निलंबित1
- गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड पर अतरौलिया में गरजा निषाद समाज — 5 करोड़ मुआवजे, सरकारी नौकरी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग #AtrauliaNews #GondaMurderCase #VinodSahaniMurder #NishadSamaj #SheetlaNishad #SanjayNishad #BulldozerAction #NewsUpdateUPUK #AzamgarhNews #Shorts #Viral1
- अतरौलिया के कैलेश्वर धाम में अनोखी पहल — 8 लाख की लागत से बनेगा 60 फीट ऊंचा पक्षी रैन बसेरा, भूमि पूजन संपन्न #AtrauliaNews #KaileshwarDham #PakshiGhar #BirdSanctuaryAtraulia #EnvironmentNews #NewsUpdateUPUK #AkhileshSinghGujarat #AzamgarhNews #Shorts #Viral1
- आजमगढ़ बिलरियागंज तीज पर मंदिर में महिला के गले से चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार, आजमगढ़ बिलरियागंज तीज पर मंदिर में महिला के गले से चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार, चेन बरामद...आजमगढ़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़िहारी शिव मंदिर में तीज पर्व पर पूजा के दौरान चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ कर चोरी की चेन बरामद कर ली। जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को तीज के अवसर पर बड़िहारी शिव मंदिर में भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला ने दूसरी महिला के गले से सोने की चेन छपट्टा मारकर तोड़ ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और तलाशी में चेन बरामद हुई।इस मामले में थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 233/2026 धारा 304/317(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। पकड़ी गई अभियुक्ता की पहचान रीमा कुमारी पत्नी बीनो निवासी बसखरी, जनपद अम्बेडकर नगर के रूप में हुई है। उसे उ0नि0 संतोष कुमार पाठक की टीम ने 14 सितंबर रात करीब 10:26 बजे बड़िहारी मंदिर से गिरफ्तार किया।1
- आजमगढ़ : कटोही ग्राम पंचायत में कोटे के प्रस्ताव पर घमासान, अधिकारी पर रिश्तेदार के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कटोही ग्राम पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के प्रस्ताव को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने नामित अधिकारी एडीओआरडी कृष्ण कुमार उपाध्याय पर कथित रूप से अपने रिश्तेदार के पक्ष में प्रस्ताव कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच के साथ पुलिस सुरक्षा में खुली बैठक कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक कोटे की दुकान निरस्त होने के बाद नए सिरे से ग्रामसभा की खुली बैठक होनी थी। 27 अगस्त को कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित हुई थी। दो सितंबर को प्रस्तावित बैठक में प्रत्याशी सोनी तिवारी के ससुर शिव प्रकाश तिवारी पर बाहरी लोगों के साथ पहुंचकर हंगामा करने, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर डंडा छीनने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद खड़ा कर ग्रामीणों को हटाने और बाद में अपने पक्ष में प्रस्ताव कराने की कोशिश की गई। विरोध बढ़ने पर बैठक स्थगित कर दी गई। ग्रामीणों ने अधिकारी और प्रत्याशी के बीच रिश्तेदारी का दावा करते हुए निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही शिव प्रकाश तिवारी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अगली बैठक किसी अन्य अधिकारी की निगरानी में हो और अतरौलिया के साथ अन्य थानों की पुलिस भी तैनात की जाए। हालांकि लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित पक्ष का बयान मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।1
- श्री राम जानकी मंदिर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन लोगों ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण आजमगढ़ जिले के ईश्वरपुर पवनी बाजार में श्री कृष्ण बरही के अवसर पर जहां भंडाररे का आयोजन किया गया दूर-दूर से आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया हर वर्ष इसी बात भंडारे का आयोजन किया जाता है इस मौके पर देवी प्रसाद बरनवाल अंकुर गुप्ता, विनोद सेठ, रामचंद्र यादव,गुडलक सिंह1
- गोंडा हत्याकांड के विरोध में गरजा निषाद समाज, पांच करोड़ मुआवजे की मांग,, सेल्हरापट्टी में जिला पंचायत सदस्य शीतला प्रसाद निषाद के नेतृत्व में हुई बैठक, आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग।1
- आजमगढ़ के थाना फूलपुर के जगदीशपुर में भीषण सड़क हादसा तीन की मौत 6 की हालत गंभीर आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; 6 की हालत गंभीर आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान सहित अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।2