मैनपुरी को मिली पर्यटन विकास की बड़ी सौगात: 18 परियोजनाओं के लिए 22.29 करोड़ रुपये स्वीकृत संवाददाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी जनपद के पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत बड़ी पहल की है। आगरा मंडल के अंतर्गत मैनपुरी में कुल 18 पर्यटन विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनके लिए 2229 लाख रुपये (करीब 22.29 करोड़ रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करना और पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराना है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मैनपुरी में ऐतिहासिक और प्राचीन धार्मिक स्थलों की भरमार है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बेहतर कानून व्यवस्था, कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं के विकास के चलते पिछले कुछ वर्षों में जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। प्रमुख मंदिरों और स्थलों को मिला बजट मंत्री के अनुसार, मैनपुरी मुख्यालय स्थित सत्तेश्वर महादेव मंदिर के लिए 80 लाख रुपये, आर्य समाज मंदिर के लिए 140 लाख रुपये और बजरंगबली हनुमान मंदिर के लिए 110 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा मां गंगा देवी मंदिर ज्योति के लिए 1 करोड़ रुपये तथा किशनी क्षेत्र के भगवान श्री नरसिंह धाम के लिए 75 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। चंद्रपुरा स्थित नैनसुख महाराज मंदिर और फतेहजंगपुर के शंकर जी महाराज मंदिर सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों को भी करोड़ों रुपये की सहायता दी गई है। वहीं श्री ब्रह्मदेव एवं शिव मंदिर के लिए 1 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अन्य विकास कार्य भी शामिल करहल क्षेत्र के घिरोर स्थित वनखंडेश्वर आश्रम के लिए 130 लाख रुपये, टिण्डौली के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के लिए 65 लाख रुपये तथा मानस स्मारक मंदिर के लिए 165 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सती माता मंदिर, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर (धाऊ बाईपास), ढिबड्या स्थित मंदिर और लोहिया पार्क में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा आवास विकास क्षेत्र में बीएसएनएल ऑफिस के सामने पार्क के लिए 87 लाख रुपये और भोगांव विधानसभा क्षेत्र के धमियापुर स्थित धामेश्वर मंदिर के लिए 198 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, सुविधाएं होंगी बेहतर इन सभी परियोजनाओं के तहत मंदिरों और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, मार्गों का विकास, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार की इस पहल से मैनपुरी को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- char sal ki beti ne apne Baba ko roti mil kar khilayen2
- kal. Sham ki ghatna Hai Udi Mod chaurahe ki hamare pass Samaj se Pawan bhai ka accident Ho Gaya Ghar Se nikalte waqt Apne papa ko dukaan per khana dene ja rahe the aur nikalte Hi time basane Pawan bhai ko dar ke Ron Diya ek fail1
- उत्तर प्रदेश के इटावा में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास का घेराव कर महिला आरक्षण बिल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी पर महिलाओं के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी की मांग की। कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष का रवैया यही रहा तो आंदोलन जारी रहेगा।1
- जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन ने इटावा में अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।1
- इटावा के कदमपुर किशनपुर स्थित सरकारी स्कूल में सरकारी नल से गंदा पानी आ रहा है और पास का तालाब भी ओवरफ्लो होकर डूब गया है। इस गंभीर स्थिति से क्षेत्र में कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिस पर प्रशासन अभी भी बेखबर है।1
- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस का एक निंदनीय कार्य सामने आया है जहाँ पुलिसकर्मी एक महिला को बेरहमी से पीटते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- जसवंतनगर के धरवार गांव में पंखे का तार जोड़ते समय 32 वर्षीय अनिल कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। पुणे से 15 दिन पहले ही लौटे अनिल के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन के फरीदाबाद लक्कड़पुर में कार्यालय का उद्घाटन करते हुए आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ✍️ 🙏1