कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने घाटों और यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, एडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ यात्रा-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने यात्रा मार्ग एवं विभिन्न कांवड़ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 जुलाई से 10 अगस्त तक संचालित होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न घाटों पर पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा संचालित लॉपिंग-चॉपिंग कार्य की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि यह कार्य पूर्ण होने की अंतिम अवस्था में है, जिससे यात्रा मार्ग पर विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित खोया-पाया केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि बीते दिवस से आज सायं तक कुल 12 गुमशुदगी के मामले दर्जा हुए, जिनमें सभी श्रद्धालुओं को सकुशल उनके साथियों एवं परिजनों से मिलवा दिया गया है। इस कार्य की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि खोया-पाया केंद्र कांवड़ा यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न राज्यों से आए कांवड़ यात्रियों से भी संवाद किया। यात्रियों ने शासन-प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में कांवड़ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रतिदिन प्रातः से रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आशीष चन्द्र घिल्डियाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डी.के. शर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई कमल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुनिकीरेती बद्री दत्त भट्ट सहित सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

- क्या है सच्चाई?? विधानसभा घनसाली uttrakhand Tehri Garhwal1
- मसूरी में 200 साल पुरानी कब्रगाह और अंतिम नमाज स्थल को प्रशासन ने किया ध्वस्त, मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश, कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम। NIU रिपोर्टर - सुनील सोनकर मसूरी के लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में शनिवार को एक धार्मिक ढांचे को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि नगर पालिका परिषद की है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर कार्रवाई की गई, वह कोई नई संरचना नहीं थी, बल्कि वर्षों से उनके धार्मिक और सामाजिक उपयोग में रहा स्थल है। उनका दावा है कि यह स्थान करीब 200 वर्ष पुराना है तथा यहां उनके पूर्वज दफन हैं। समुदाय के लोगों ने कहा कि प्रशासन जिस संरचना को मस्जिद बता रहा है, वह नियमित नमाज के लिए उपयोग होने वाली मस्जिद नहीं, बल्कि एक टीनशेड है जहां अंतिम संस्कार के बाद मृतकों की अंतिम नमाज अदा की जाती रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि बिना उनकी भावनाओं को समझे कार्रवाई की गई। उनका कहना था कि यदि यह भूमि वास्तव में सरकारी थी तो इतने वर्षों तक इस पर किसी प्रकार का विवाद या कार्रवाई क्यों नहीं हुई। समुदाय के लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। कार्रवाई के विरोध में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने कहा कि संबंधित भूमि न तो वक्फ बोर्ड की है और न ही किसी निजी व्यक्ति अथवा समुदाय के स्वामित्व में है। संयुक्त जांच में यह भूमि नगर पालिका परिषद मसूरी की पाई गई है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद, छावनी परिषद और वक्फ बोर्ड से जुड़े अभिलेखों की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि संरचना पालिका की भूमि पर बनी थी और अतिक्रमण की श्रेणी में आती थी। एसडीएम के अनुसार प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को तीन बार नोटिस जारी कर स्वेच्छा से संरचना हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिसों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद नियमानुसार पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और कानून से ऊपर कोई नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है, जबकि समुदाय के लोगों ने मामले को लेकर आगे भी कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की बात कही है।1
- सबसे जूनियर सहायक अल्पसंख्यक अधिकारी श्री भगवती प्रसाद त्रिवेदी को जनपद देहरादून में नियमों के विरुद्ध जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बनाए जाने का मैं विरोध करता हूँ। क्योंकि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कर्मचारी मोहसिन खान की मृत्यु से संबंधित प्रकरण में इनकी भूमिका की सीबी-सीआईडी जाँच चल रही है तथा यह मामला माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल में भी चल रहा है। ओर इनको अल्पसंख्यक आयोग में सचिव बनाने की बात भी चल रही है साथ ही इनकी ग्रेड पे ₹2800 है, जबकि संबंधित पद के लिए ₹5400 ग्रेड पे होना आवश्यक है। यह नियुक्ति अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ सहायकों के साथ अन्याय एवं उनका अपमान है और अल्पसंख्यक समाज का भी अपमान है। माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को ध्यान में रखते हुए श्री भगवती प्रसाद त्रिवेदी को जनपद देहरादून में तैनात न रखा जाए तथा इस मामले में नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाए।1
- हरिद्वार के रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलश यात्रा में हुए शामिल देशराज कर्णवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान1
- शिक्षकों की भारी कमी से 73 बच्चों का भविष्य की चिंता में, अब स्कूल भवन पर भी संकट के बादल। हालात ऐसे बन गए हैं कि बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए दूसरे स्कूल में शिफ्ट करना पड़ सकता है। सुनिए संजय बडोनी जी से , जल्दी दूसरी बीडीओ आयेगी1
- करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार 🚨 The Aman Times | देहरादून 🚔 ऑपरेशन प्रहार: करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार एसएसपी देहरादून के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की भूमि हड़पने की साजिश में शामिल फरार आरोपी राजकमल को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 10 वर्ष पहले मृत व्यक्ति के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी/दस्तावेज तैयार किए और उन्हीं के आधार पर वादी की करोड़ों की संपत्ति पर स्टे लेने का प्रयास किया। इस मामले में मुख्य अभियुक्ता बबीता देवी को दून पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।1