logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोषाहार बनाते समय गढ़ी आंगनबाड़ी केंद्र पर बड़ा हादसा, सहायिका संतोष देवी झुलसी सिकराय से बड़ी खबर पुष्पेंद्र मीना 9414415998 सिकराय क्षेत्र के गढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर सहायिका संतोष देवी बच्चों के लिए पोषाहार तैयार कर रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे संतोष देवी झुलस गई। घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए झुलसी सहायिका को एंबुलेंस की मदद से गीजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, बीसीएमएचओ मनोज मीणा एवं नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं, सूचना के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

2 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
2 hrs ago

पोषाहार बनाते समय गढ़ी आंगनबाड़ी केंद्र पर बड़ा हादसा, सहायिका संतोष देवी झुलसी सिकराय से बड़ी खबर पुष्पेंद्र मीना 9414415998 सिकराय क्षेत्र के गढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर सहायिका संतोष देवी बच्चों के लिए पोषाहार तैयार कर रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे संतोष देवी झुलस गई। घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए झुलसी सहायिका को एंबुलेंस की मदद से गीजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, बीसीएमएचओ मनोज मीणा एवं नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं, सूचना के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

More news from Karauli and nearby areas
  • ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर किसानों का विरोध तेज हिण्डौन तहसील में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन भूमि अधिग्रहण के विरोध में बड़ी संख्या में पहुंचे किसान उपजाऊ कृषि भूमि बचाने की किसानों ने उठाई मांग किसानों बोले- निजी जमीन का अधिग्रहण नहीं करेंगे बर्दाश्त रोड को शहर की आबादी से दूर निकालने की मांग एक्सप्रेस-वे से आजीविका पर संकट का किसानों ने जताया डर कई गांवों के किसानों ने एकजुट होकर जताया विरोध समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी किसान बोले- विकास चाहिए, लेकिन जमीन भी बचनी चाहिए फुलवाड़ा, कांचरोली, रिठोली समेत कई गांवों के किसान पहुंचे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर किसानों का बढ़ता आक्रोश
    2
    ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर किसानों का विरोध तेज
हिण्डौन तहसील में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भूमि अधिग्रहण के विरोध में बड़ी संख्या में पहुंचे किसान
उपजाऊ कृषि भूमि बचाने की किसानों ने उठाई मांग
किसानों बोले- निजी जमीन का अधिग्रहण नहीं करेंगे बर्दाश्त
रोड को शहर की आबादी से दूर निकालने की मांग
एक्सप्रेस-वे से आजीविका पर संकट का किसानों ने जताया डर
कई गांवों के किसानों ने एकजुट होकर जताया विरोध
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
किसान बोले- विकास चाहिए, लेकिन जमीन भी बचनी चाहिए
फुलवाड़ा, कांचरोली, रिठोली समेत कई गांवों के किसान पहुंचे
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर किसानों का बढ़ता आक्रोश
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    10 hrs ago
  • *भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।* गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत। *22 तारीख बुधवार प्रातः* काल 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के द्वारा गौमाता पूजा आरती व हरा चारा व गुड़ खिला कर बड़े धूमधाम से गो सेवा कार्य किया। श्री गोपाल गौशाला समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी ,महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकोंका स्वागत किया।कार्यक्रम में बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी ,डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी ,अजय पाराशर ,राकेश उपाध्याय,राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी ,मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम ,गिर्राज ,श्याम सुंदर जी ,मुकेश व्यास, धर्मेंद्र ,जितेंद्र ,श्याम,कमलेशजी शर्मा ,घनश्याम मिश्र ,सुरेश गोपाल जी, रमाकांत शर्मा ,शुभम , अवधबिहारी जी , गौरी शंकर शुक्ला एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। *भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है 23 ,24 अप्रैल 2026 को* महिलाओं,पुरुषों ,बालक बालिकाओं के लिए , साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।इसके अंतर्गत मेहंदी रंगोली श्लोक, आशुभाषण ,रस्साकसी, कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।शाम 5 बजे से परशुराम छात्रावास दशहरा मैदान में। *25 तारीख को शाम 5 बजे से सालौदा मोड़ से बाइक रैली का आयोजन होगा* । *26 तारीख रविवार को भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो दोपहर 2:00 से सीताराम जी के मंदिर से शुरुआत होगी।* आप सभी से निवेदन है कि संस्कृति ,संस्कार,सामाजिक सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी जरूर पधारे एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं ।
    1
    *भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।*
गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।  *22 तारीख बुधवार प्रातः* काल 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के द्वारा  गौमाता पूजा आरती व हरा चारा व गुड़ खिला कर  बड़े धूमधाम से गो सेवा कार्य किया। श्री गोपाल गौशाला समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी ,महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकोंका स्वागत किया।कार्यक्रम में  बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी ,डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी ,अजय पाराशर ,राकेश उपाध्याय,राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी ,मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम ,गिर्राज ,श्याम सुंदर  जी  ,मुकेश व्यास, धर्मेंद्र  ,जितेंद्र ,श्याम,कमलेशजी शर्मा ,घनश्याम मिश्र ,सुरेश गोपाल  जी, रमाकांत शर्मा ,शुभम , अवधबिहारी जी , गौरी शंकर शुक्ला एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
*भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है 23 ,24 अप्रैल 2026 को* महिलाओं,पुरुषों ,बालक बालिकाओं के लिए , साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।इसके अंतर्गत मेहंदी रंगोली श्लोक, आशुभाषण ,रस्साकसी, कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।शाम 5 बजे से परशुराम छात्रावास दशहरा मैदान में।
*25 तारीख को शाम 5 बजे से सालौदा मोड़ से बाइक रैली का आयोजन होगा* ।
*26 तारीख रविवार को भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो दोपहर 2:00 से सीताराम जी के मंदिर से शुरुआत होगी।* 
आप सभी से निवेदन है कि संस्कृति ,संस्कार,सामाजिक सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी जरूर पधारे एवं कार्यक्रम की  शोभा बढ़ाएं ।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बामनवास। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल की प्रयोगशाला (लैब) का आधुनिकीकरण कर दिया गया है, जिससे अब पहले के 37 टेस्ट की तुलना में 106 प्रकार की जांच सुविधाएँ उपलब्ध हो गई हैं। अब ऑनलाइन मिलेगी टेस्ट रिपोर्ट नई व्यवस्था के तहत मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी जांच रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिन्हें मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से देखा जा सकेगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ अस्पताल में भीड़ भी कम होगी। लैब का विस्तार, स्टाफ भी हुआ दोगुना लैब के भौतिक क्षेत्र का विस्तार किया गया है और स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है। इससे जांच प्रक्रिया तेज हुई है और मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल रही है।
    1
    बामनवास। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल की प्रयोगशाला (लैब) का आधुनिकीकरण कर दिया गया है, जिससे अब पहले के 37 टेस्ट की तुलना में 106 प्रकार की जांच सुविधाएँ उपलब्ध हो गई हैं।
अब ऑनलाइन मिलेगी टेस्ट रिपोर्ट
नई व्यवस्था के तहत मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी जांच रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिन्हें मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से देखा जा सकेगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ अस्पताल में भीड़ भी कम होगी।
लैब का विस्तार, स्टाफ भी हुआ दोगुना
लैब के भौतिक क्षेत्र का विस्तार किया गया है और स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है। इससे जांच प्रक्रिया तेज हुई है और मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल रही है।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Kaila Devi Temple: | में बड़ा हादसा टला! | समय रहते बची सभी की जान!? केलादेवी (करौली) से बड़ी खबर: निजी बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित राजस्थान के प्रसिद्ध आस्था स्थल केलादेवी धाम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निजी बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। � क्या हुआ घटनास्थल पर? प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और चालक-परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग ने कुछ ही समय में बस को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। � दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports. प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar Rajasthan News राजस्थान समाचार Prakriti khabar प्राकृति ख़बर Prakriti news @prakritinews @prakritikhabar #prakritikhabar #केलादेवी #केलादेवीधाम #करौलीन्यूज #राजस्थानन्यूज #बसमेंआग #BreakingNews #BigNews #FireIncident #BusFire #Karauli #Rajasthan #Emergency #SafetyFirst #NoCasualty #FireSafety #PublicSafety #TrendingNews #HindiNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर
    1
    Kaila Devi Temple: | में बड़ा हादसा टला! | समय रहते बची सभी की जान!? 
केलादेवी (करौली) से बड़ी खबर: निजी बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित
राजस्थान के प्रसिद्ध आस्था स्थल केलादेवी धाम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निजी बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। �
क्या हुआ घटनास्थल पर?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और चालक-परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग ने कुछ ही समय में बस को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। �
दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल
Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports.
प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है।
Rajasthan Samachar  Rajasthan News
राजस्थान समाचार Prakriti khabar
प्राकृति ख़बर  Prakriti news
@prakritinews
@prakritikhabar
#prakritikhabar 
#केलादेवी
#केलादेवीधाम
#करौलीन्यूज
#राजस्थानन्यूज
#बसमेंआग
#BreakingNews
#BigNews
#FireIncident
#BusFire
#Karauli
#Rajasthan
#Emergency
#SafetyFirst
#NoCasualty
#FireSafety
#PublicSafety
#TrendingNews
#HindiNews
#आजकीखबर
#ताज़ाखबर
    user_Prakriti khabar
    Prakriti khabar
    Newspaper publisher वज़ीरपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    23 hrs ago
  • करौली गंगापुर सड़क मार्ग कुड़गांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास दो फोर व्हीलर कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी हादसे की चपेट में आ गई। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में स्कूटी सवार महिला आशा पत्नी श्री मोहन निवासी बीजलपुर भड़क्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंगापुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर कुड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।कुडगांव थाना पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।
    1
    करौली गंगापुर सड़क मार्ग कुड़गांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास दो फोर व्हीलर कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी हादसे की चपेट में आ गई। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक
हादसे में स्कूटी सवार महिला आशा पत्नी श्री मोहन निवासी बीजलपुर भड़क्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंगापुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर कुड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।कुडगांव थाना पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    42 min ago
  • ​स्थान: सोशल मीडिया पर वायरल (पुष्टि प्रतीक्षित) ​मुख्य बिंदु: बताया जा रहा है कि ​गाड़ी पंचर होने की वजह से बारात 2 घंटे देरी से पहुंची। ​अगली बुकिंग का हवाला देकर डीजे संचालक ने बजाने से किया मना। ​बारातियों ने की मारपीट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया एक्शन। ​पूरी खबर: ​सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शादी-समारोहों में होने वाले विवादों को एक नया मोड़ दे दिया है। मामला एक बारात से जुड़ा है, जहां महज एक टायर पंचर होने की वजह से खुशी का माहौल देखते ही देखते अखाड़े में तब्दील हो गया। ​देरी बनी विवाद की जड़ जानकारी के मुताबिक, रास्ते में गाड़ी पंचर होने के कारण दूल्हे की बारात तय समय से करीब 2 घंटे देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जब बारात पहुंची, तो डीजे संचालक ने म्यूजिक बजाने से साफ इनकार कर दिया। उसका तर्क था कि रात 11:00 बजे उसकी दूसरी जगह बुकिंग है और देरी की वजह से अब उसके पास समय नहीं बचा है। ​बारातियों का हंगामा और पुलिस की एंट्री डीजे वाले की बात सुनकर बाराती भड़क गए और बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बारातियों ने मिलकर डीजे संचालक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे बारातियों पर सख्ती दिखाई। ​वायरल वीडियो में 'लाठियां' वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान डीजे संचालक ने भी पुलिस के साथ मिलकर उन बारातियों को सबक सिखाया जिन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। फिलहाल यह वीडियो किस क्षेत्र का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन इंटरनेट पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ​नोट: इस खबर का आधार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो और उससे जुड़ी जानकारियां हैं। स्थान और समय की पुष्टि की जा रही है।
    1
    ​स्थान: सोशल मीडिया पर वायरल (पुष्टि प्रतीक्षित)
​मुख्य बिंदु:
बताया जा रहा है कि ​गाड़ी पंचर होने की वजह से बारात 2 घंटे देरी से पहुंची।
​अगली बुकिंग का हवाला देकर डीजे संचालक ने बजाने से किया मना।
​बारातियों ने की मारपीट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया एक्शन।
​पूरी खबर:
​सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शादी-समारोहों में होने वाले विवादों को एक नया मोड़ दे दिया है। मामला एक बारात से जुड़ा है, जहां महज एक टायर पंचर होने की वजह से खुशी का माहौल देखते ही देखते अखाड़े में तब्दील हो गया।
​देरी बनी विवाद की जड़ जानकारी के मुताबिक, रास्ते में गाड़ी पंचर होने के कारण दूल्हे की बारात तय समय से करीब 2 घंटे देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जब बारात पहुंची, तो डीजे संचालक ने म्यूजिक बजाने से साफ इनकार कर दिया। उसका तर्क था कि रात 11:00 बजे उसकी दूसरी जगह बुकिंग है और देरी की वजह से अब उसके पास समय नहीं बचा है।
​बारातियों का हंगामा और पुलिस की एंट्री डीजे वाले की बात सुनकर बाराती भड़क गए और बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बारातियों ने मिलकर डीजे संचालक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे बारातियों पर सख्ती दिखाई।
​वायरल वीडियो में 'लाठियां' वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान डीजे संचालक ने भी पुलिस के साथ मिलकर उन बारातियों को सबक सिखाया जिन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। फिलहाल यह वीडियो किस क्षेत्र का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन इंटरनेट पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
​नोट: इस खबर का आधार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो और उससे जुड़ी जानकारियां हैं। स्थान और समय की पुष्टि की जा रही है।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    6 hrs ago
  • बदमाशों के हौसले बुलंद: हरिओम ठेकेदार की गाड़ी को बनाया निशाना, महुवा में दहशत का माहौल। प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar  Rajasthan Newsराजस्थान समाचार Prakriti khabarप्राकृति ख़बर  Prakriti news #DausaNews #MahwaFiring #HariomThekedar #RajasthanCrime #BreakingNews #MahuwaNews #CrimeUpdate #FiringInCar #DausaPolice
    1
    बदमाशों के हौसले बुलंद: हरिओम ठेकेदार की गाड़ी को बनाया निशाना, महुवा में दहशत का माहौल।
प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है।
Rajasthan Samachar  Rajasthan Newsराजस्थान समाचार Prakriti khabarप्राकृति ख़बर  Prakriti news
#DausaNews #MahwaFiring #HariomThekedar #RajasthanCrime #BreakingNews #MahuwaNews #CrimeUpdate #FiringInCar #DausaPolice
    user_Prakriti khabar
    Prakriti khabar
    Newspaper publisher वज़ीरपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ तब तक बने रहे शुरू ऐप पर। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    1
    प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की  महत्वपूर्ण खबरें।
news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ तब तक बने रहे शुरू ऐप पर। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.