Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग...न्यूज़... मोहिउद्दीन नगर... करीम नगर! समाज सेवी शशी भूषण कुमार के द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पारिवारिक सुरक्षा को लेकर टॉर्च वितरण करते हुए। पीड़ित परिवार समेत अन्य लोगों ने किया जमकर सराहना। इस बारे में पीड़ित परिवार ने क्या कहा...?
Chunnu Kumar Singh
ब्रेकिंग...न्यूज़... मोहिउद्दीन नगर... करीम नगर! समाज सेवी शशी भूषण कुमार के द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पारिवारिक सुरक्षा को लेकर टॉर्च वितरण करते हुए। पीड़ित परिवार समेत अन्य लोगों ने किया जमकर सराहना। इस बारे में पीड़ित परिवार ने क्या कहा...?
More news from बिहार and nearby areas
- महाराष्ट्र में हृदय घात से हुए निधन पर पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के कूरसहा निवासी 46 वर्षीय रमेश शर्मा का निधन महाराष्ट्र राज्य के लोना में अचानक हृदय घात से हो गया था,वहां संबंधित थाना के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया गया एवं विगत दो दिन पूर्व शव उनके पैतृक गाँव कूरसाहा लाया गया जहां उनका हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार किया गया,आज विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया एवं स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह जी के निजी कोष से मृतक के परिजन को आर्थिक सहयोग किया।उन्होंने कहा कि हम हर सम्भव मदद करेंगे और सरकार की ओर से प्रवासी मजदूर योजना के तहत मिलने वाला दो लाख की राशि का भी प्रक्रिया कर भुगतान दिलवाएंगे।मौके पर भाजपा पंचायत अध्यक्ष संतोष राय,धर्मेंद्र राय,उत्तम राय,कपिल राय आदि उपस्थित थे।1
- चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी गिरफ्तार। समस्तीपुर दलसिंहसराय एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी चोरी के सामान सोने के मंगलसूत्र एवं लॉकेट कान का फूल कुल 18 पीस समेत एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या 13 के रहने वाला पोद्दार के 35 वर्षीय पुत्र अनीस कुमार उर्फ बीघा। दूसरा अभियुक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन स्टेट वार्ड संख्या 14 के रहने वाला अर्जुन महतो के 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार महतो। तीसरा युक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव के रहने वाला हरी साह के पुत्र दुकानदार सुजीत कुमार के रूप में की गई है । इन सभी अभियुक्त को कई कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।1
- महुआ में 28 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 50-60 महिलाएं पहुंचीं थाना महुआ में 28 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 50-60 महिलाएं पहुंचीं थाना1
- टीवी के अंदर छिपाकर हेरोइन की तस्करी का भंडाफोड़, इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने गिरोह को दबोचा1
- छपरा में महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में PMCH रेफर छपरा के तरैया थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठी एक महिला को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक महिला को तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर घर के बाहर बैठी महिला भी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। हालांकि, घटना के कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घायल महिला के बेटे दीपक सिंह ने घटना को लेकर अपनी बात रखी है।1
- बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन समस्तीपुर जिला के खानपुर अंचल अन्तर्गत भोरे जयराम में पंचायत सम्मेलन ललन पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सम्मेलन में सर्व सम्मति से 15 सदस्यीय शाखा कमिटी बनाई गई। जिसमें अध्यक्ष राम विलास राम, सचिव ललन पासवान कोषाध्यक्ष रामप्रवेश राम के अलावे संयुक्त सचिव ललिता देवी,पवन पासवान, उपाध्यक्ष रेखा देवी, गोविन्द राम चुने गए। किसान मज़दूरों की एकता मजबूती के लिए सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए किसान नेता सत्यनारायण सिंह, प्रेमानंद सिंह,विजय कुमार आजाद सहित अन्य किसान मजदूर ने कहा अपने अधिकार वर्षों से बसे गरीबो को पर्चा के लिए संगठित होकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया।1
- जनसूराज MLC प्रत्याशी घोषणा होते ही राजेडी बीजेपी जेडीयू मैं मचा जनसूराज MLC प्रत्याशी घोषणा होते ही राजेडी बीजेपी जेडीयू मैं मचा1
- जनसरोकार से सदैव जुड़े रहे राणा गंगेश्वर सिंह , मनाया गया जयंती। जनसरोकार से सदैव जुड़े रहे राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह फोटो-श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अतिथि मोहिउद्द्दीननगर- पूर्व विधायक सह पूर्व एमएलसी एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह जीवनपर्यंत जन सरोकारों से जुड़े रहने और क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका के कारण आमजन के बीच लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते रहे.राजनीति में विचारधारा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सदैव समरस समाज की स्थापना के लिए कार्य किया. वे राजनीति में शुचिता के हिमायती थे.यह बातें रविवार को पीएमश्री आरजेएसटी प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में दिवंगत पूर्व एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह की 76 वीं दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी पिंकू ने कही. अध्यक्षता मिथलेश सिंह ने की.संचालन श्रवण कुमार को ने किया. कार्यक्रम का संयोजन जदयू के प्रांतीय नेता राणा संजीव सिंह व युवा नेता राणा विष्णु सिंह ने किया.कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों ने पूर्व एमएलसी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ की. वक्ताओं ने कहा कि सरल, सहज एवं अपनी बेबाकी के जाने वाले गंगेश्वर बाबू भले ही कई पदों को सुशोभित किया, परंतु अपनी जमीन से जुड़े रहे. विधायक या विधान पार्षद के रूप में कम बल्कि समाजवादी विचार के पुरोधा के रूप में वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे.समाज के अभिवंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्होंने जीवनपर्यंत प्रयास किया. जीवन में बदलाव के लिए शिक्षा को अमोघ हथियार के रूप अपनाने पर उन्होंने जोर दिया. दियारांचल के पतसिया जैसे पिछड़े इलाके में प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय की स्थापना कर दूरगामी सोच को प्रदर्शित किया. सभा के अंत में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए परमपिता से प्रार्थना की गई. इस मौके पर चंद्रकेतु सिंह, डॉ.अशोक सिंह, सुनील सिंह,गुलाब सिंह,सुरेंद्र पासवान,सुभाष सिंह,भाई रणधीर,पप्पू सिंह, रामदास,राणा अनिल सिंह,राणा मुन्ना सिंह,राणा विजेश सिंह,राणा अभिमन्यु सिंह,राणा भूषण सिंह,राणा राजेश सिंह, राणा लालन सिंह, राणा अजय सिंह, राणा पवन सिंह,राणा वीर सिंह,राणा चंदन सिंह,राणा राहुल सिंह,राणा अंकित सिंह मौजूद थे.1