logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुग्राम पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 11 बैंक खातों की चेकबुक और पासबुक, 7 पेमेंट बॉक्स तथा एक वाई-फाई राउटर बरामद किया है। साइबर अपराध शाखा के एसीपी गौरव फौगाट के नेतृत्व में साइबर थाना दक्षिण की टीम ने सेक्टर-37डी स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर इन चार युवकों को ऑनलाइन गेमिंग पैनल और वित्तीय लेनदेन संचालित करते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरखी दादरी के आदित्य, महेन्द्रगढ़ के कपिल, आगरा के सन्नी चाहर और मथुरा के सूरज राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ साइबर थाना दक्षिण में बीएनएस और हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ गैंबलिंग एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी “ReddyAnna888” नाम के ऑनलाइन गेमिंग पैनल से जुड़े थे। ये ग्राहक से QR कोड के जरिए पैसे लेकर उनकी गेमिंग आईडी में कॉइन या पॉइंट जोड़ते थे, जिसके बदले में इन्हें लगभग 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस के अनुसार, बैंक खातों की किट, सिम कार्ड और QR कोड इन्हें एक अन्य व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते थे, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग और कथित साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जाता था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियों के साथ-साथ वित्तीय लेनदेन की जांच भी जारी है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

12 hrs ago
user_Dinesh saini
Dinesh saini
Local News Reporter गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
12 hrs ago
9682060b-0905-4cc6-adee-d66ca96a640a

More news from हरियाणा and nearby areas
  • nonsence create by vender
    1
    nonsence create by vender
    user_Hariom Jindal
    Hariom Jindal
    बादशाहपुर एसटी, गुरुग्राम, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • ओपनिंग मीडिया हाऊस टाईटल एक्सप्रेस नेटवर्क चैनल ने अब उत्तर प्रदेश में अपना स्टूडियो शुरू कर दिया है।
    1
    ओपनिंग मीडिया हाऊस टाईटल एक्सप्रेस नेटवर्क चैनल ने अब उत्तर प्रदेश में अपना स्टूडियो शुरू कर दिया है।
    user_Title Express Network
    Title Express Network
    Media house Delhi Cantonment, New Delhi•
    1 hr ago
  • #jay ram jay katu sayam Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram
    4
    #jay ram jay katu sayam Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram 
Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram Ram
    user_Prvesh jitu Prvesh jitu
    Prvesh jitu Prvesh jitu
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • दिल्ली में डीटीसी बस कंडक्टरों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ठगी करने का आरोप सामने आया है।
    1
    दिल्ली में डीटीसी बस कंडक्टरों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ठगी करने का आरोप सामने आया है।
    user_Ravi Kashyap
    Ravi Kashyap
    Video Creator साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • द्वारका सेक्टर 16 के ककरौला गाँव में माता साहेब कौर बारात घर के पास स्थित पार्क और जलाशय 1 से सटे सार्वजनिक शौचालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है। यह शौचालय पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, और इसके आसपास की सड़क पर सीवर तथा बारिश का सड़ा हुआ पानी इकट्ठा हो गया है, जिससे शौचालय तक पहुँचने का मार्ग अवरुद्ध है। शौचालय के ठीक बगल में सार्वजनिक पार्क होने और उसके गेट के पास ही स्थित होने के कारण पार्क में आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
    3
    द्वारका सेक्टर 16 के ककरौला गाँव में माता साहेब कौर बारात घर के पास स्थित पार्क और जलाशय 1 से सटे सार्वजनिक शौचालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है। यह शौचालय पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, और इसके आसपास की सड़क पर सीवर तथा बारिश का सड़ा हुआ पानी इकट्ठा हो गया है, जिससे शौचालय तक पहुँचने का मार्ग अवरुद्ध है। शौचालय के ठीक बगल में सार्वजनिक पार्क होने और उसके गेट के पास ही स्थित होने के कारण पार्क में आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
    user_Nitesh kumar (Janta Connect)
    Nitesh kumar (Janta Connect)
    Video Creator द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • एक नेता द्वारा SDM साहब के विषय में कही गई बात को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि नेता ने क्या कहा था, लेकिन उनके बयान के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है।
    1
    एक नेता द्वारा SDM साहब के विषय में कही गई बात को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि नेता ने क्या कहा था, लेकिन उनके बयान के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है।
    user_Title Express Network
    Title Express Network
    Media house Delhi Cantonment, New Delhi•
    1 hr ago
  • सिगरेट न मिलने की बात पर एक नेशनल शूटर ने एक होटल मालिक को गोली मार दी। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के साथ ही, पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी, नकदी (कैश) और कथित तौर पर शूटर का लाइसेंस भी जब्त कर लिया है।
    1
    सिगरेट न मिलने की बात पर एक नेशनल शूटर ने एक होटल मालिक को गोली मार दी। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के साथ ही, पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी, नकदी (कैश) और कथित तौर पर शूटर का लाइसेंस भी जब्त कर लिया है।
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.