झालावाड़ के जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरुवार को पचपहाड़ तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए राजस्व प्रकरणों के निस्तारण, अभिलेखों के संधारण और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों से शाखावार कार्यों की जानकारी प्राप्त कर लंबित राजस्व मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि पचपहाड़ तहसील क्षेत्र में वर्तमान में गैर खातेदारी का एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। इस उपलब्धि पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार व समस्त राजस्व कार्मिकों की कार्यशैली, समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन से ही आमजन को त्वरित राहत मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी गति और गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने तहसील परिसर का अवलोकन कर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भवानीमण्डी की उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे, तहसीलदार अब्दुल हफीज सहित तहसील कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
झालावाड़ के जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरुवार को पचपहाड़ तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए राजस्व प्रकरणों के निस्तारण, अभिलेखों के संधारण और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों से शाखावार कार्यों की जानकारी प्राप्त कर लंबित राजस्व मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि पचपहाड़ तहसील क्षेत्र में वर्तमान में गैर खातेदारी का एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। इस उपलब्धि पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार व समस्त राजस्व
कार्मिकों की कार्यशैली, समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन से ही आमजन को त्वरित राहत मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी गति और गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने तहसील परिसर का अवलोकन कर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भवानीमण्डी की उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे, तहसीलदार अब्दुल हफीज सहित तहसील कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
- आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद में पीएम श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योजना के पात्र हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए।1
- सुसनेर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह व भाजपा पदाधिकारियों ने भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की। यह मुलाकात गुरुवार को 4 बजे हुई। इस दौरान सोयत कलाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत करने तथा मोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति करने पर विस्तृत चर्चा की गई। उसके पश्चात पूर्व विधायक राणा ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भी मुलाकात की और सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, नए निर्माण कार्यों, बुनियादी सुविधाओं व लोक निर्माण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा की।1
- Post by Bhitarwar - Karera Rd1
- Post by Anitm3021
- रतलाम जिले की आलोट मंडी में 23 जुलाई 2026 के लिए सोयाबीन और गेहूं की फसलों के ताजा बाजार भाव का अपडेट जारी किया गया है।1
- झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंवलीकला में आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का गुरुवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाकर उनकी समस्याओं का समाधान गांव में ही उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर शासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त मंच है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहकर पूर्व के लंबित प्रकरणों के साथ-साथ नए मामलों का भी प्राथमिकता से निस्तारण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने राजस्व, पंचायतीराज, सामाजिक न्याय, कृषि, जलदाय, विद्युत, चिकित्सा और शिक्षा सहित अन्य विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने की ताकीद की। शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा दो पक्षों के मध्य आपसी सहमति से किए गए भूमि बंटवारे पर जिला कलक्टर ने संबंधित खातेदारों को विभाजन पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से विवादों का निस्तारण सामाजिक समरसता एवं प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अनावश्यक न्यायिक विवादों में कमी आती है। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी भवानीमंडी श्रद्धा गोमे, तहसीलदार अब्दुल हफीज, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र स्थित तिसाई गांव में दहेज प्रताड़ना के कारण एक नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता को बीते एक साल से दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बीती 17 जुलाई को भी दहेज को लेकर हुए विवाद और मारपीट के दौरान विवाहिता के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में SP अमित कुमार के निर्देश पर FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर डग थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।1