महासमुंद: कमार जनजातियों का डिजिटल सर्वे, ऐप के माध्यम से दस्तावेजीकरण, 30 अप्रैल तक पूरा होगा लक्ष्य महासमुंद। जिले में निवासरत कमार जनजाति के परिवारों का डिजिटल सर्वे जल्द ही पूरा किया जाएगा। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को सर्वे के उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया और इसका मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं के तहत कमार जनजाति के परिवारों का ऑनलाइन दस्तावेजीकरण करना है। प्रशिक्षण में बताया गया कि अब इन परिवारों की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से नई प्रणाली से दर्ज की जाएगी। इससे संबंधित योजनाओं में आवश्यक बदलाव किए जा सकेंगे और सीधे लाभ संबंधित परिवारों तक पहुंचाया जा सकेगा। डिजिटल सर्वे से कमार जनजाति की वास्तविक स्थिति और उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर का सही आंकलन किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष विनय लंगेह ने बताया कि पूरे महाअभियान की प्रगति और कार्य की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जा रही है। इस महत्त्वाकांक्षी अभियान को 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार जिला नोडल अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं, संबंधित जनपद पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विकासखंड नोडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारी उम्मीद जताते हैं कि डिजिटल सर्वे से कमार जनजाति के परिवारों की सही पहचान होने के साथ ही उन्हें विभिन्न सामाजिक और आर्थिक कल्याण योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। जिले के अधिकारियों ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जाए, ताकि 30 अप्रैल तक लक्ष्य हासिल किया जा सके और अभियान के परिणामस्वरूप कमार जनजाति के परिवारों को शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

- छेरकापुर। क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय पूरी तरह शराब के नशे में था और हाथ में तलवार व सब्बल लेकर गली-गली घूमते हुए लोगों को डराता-धमकाता रहा। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया था और खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीण **शुक्रवार रात पलारी थाना पहुंचे थे**। सरपंच पंकज साहू के नेतृत्व में सुकबती साहू, सोहद्रा साहू, आशा साहू, रेणुका यादव, दुकलहीन साहू, कोमल साहू, दीपक, देवानंद, ओमप्रकाश फेकर, मंतराम साहू सहित करीब 25-30 लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह नशे की हालत में वारदात को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।2
- थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम छेरकापुर में तलवार लहराकर अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के 06 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.04.2026 को रात्रि लगभग 07:30 बजे आरोपी शौरभ उर्फ शित्तू माथुर हाथ में तलवार लेकर गली में अश्लील गाली-गलौज करते हुए घूम रहा था। इस दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा समझाने पर आरोपी ने तलवार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 296, 251(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 👮♀️ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। 🔪 आरोपी के कब्जे से एक जंग लगा लोहे का तलवार जप्त किया गया है। आज दिनांक 04.04.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। 👤 आरोपी का विवरण: नाम – शौरभ उर्फ शित्तू माथुर उम्र – 29 वर्ष निवासी – ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी2
- रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 3 किमी पीछा कर आरोपी को दबोचा, बटनदार चाकू बरामद रायपुर (ग्रामीण): रायपुर ग्रामीण पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना 2-3 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना धरसींवा क्षेत्र के ग्राम सांकरा हाईवे रोड स्थित पंजाब बैट्री वर्क्स के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गणेश कुमार चंद्राकर अपने पिकअप वाहन के पास खाना खा रहा था, तभी आरोपी सागर रजक वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी रात्रि गश्त पर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रार्थी को बचाया। पुलिस को देख आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी का पीछा किया। अंधेरा होने के बावजूद करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी सागर रजक के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 177/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में थाना खमतराई क्षेत्र में लूट के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी: सागर रजक, पिता ललन रजक, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, ग्राम सांकरा, थाना धरसींवा, रायपुर।2
- सिरगिट्टी ओवरब्रिज बिलासपुर मे दो बाईक सवारों की आपस मे टक्कर से दर्दनाक हादसा #sirgittibilaspur #sadakhadsa #bilaspurbreakingnews1
- लोहाटी पुल के पास डोडकी भाठा बिल्हा मे पैकेट से मोबाइल छीन कर तोड़ कर की गई मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वीर बहादुर बांधे पिता कमलेश कुमार बांधे उम्र 24 साल साकिन डोडकी भाठा वार्ड क्रमांक 11थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग ने शुक्रवार की रात 23.12 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विववरण – मैं वार्ड नं 11 डोडकीभाठा बिल्हा मे रहता हूं रोजी मजदुरी का काम करता हूं आज दिनांक 03.04.2026 को रात्रि करीब 10 बजे लौहाटी पुल के पास सोनू लहरे के साथ बैठा था उसी समय रिस्ते के चाचा का लडका कृष्णा बांधे वहां पर आया और जेब से मोबाईल को निकाल कर भागने लगा जिसे दौडा कर पकडा तो मेरे मोबाईल टेक्नोपाप कम्पनी को जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे मोबाईल टूट गया है तथा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मेरे बांये कान के ऊपर सिर में चुडा से मारा है खून निकला है दर्द हो रहा है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस ने अपराध धारा 296 324 3513 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- Post by Santosh Sao1
- स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड पर दो बईक की हुई टक्कर परिजनों ने थाना चकरभाठा मे दर्ज कराई रिपोर्ट शुक्रवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाश बघेल पिता पुनदास बघेल अमृत 44 वर्ष निवासी परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली ने शुक्रवार की रात 21.10 बजे थाना चकरभाठा मे उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मै परसाकापा थाना लालपुर जिला मुगेली में रहता हूं ग्राम पंचायत परसाकापा का सरपंच हूँ मेरा भतीजा मर्गश कुमार बधेल पिता विनोद बघेल जा चकरभाठा में क्रेडिट एक्सस ग्रामीण लिमिटेड बिल्हा ब्राचा में काम करता है जो शुक्रवार दिनांक 03.04.2026 को शाम करीबन 04.00 बजे पर फोन से मेरे भतीजा के साथ काम करने वाला लड़का लखन निषाद मुझे फ़ोन करके बताया की आपके भतीजा मर्गष कुमार बघेल का स्टेट बैंक चकरभाठा के सामन मेन रोड में मोटर सायकल से एक्सीडट हो गया है बताया एवं इसे उठाकर ईलाज हेतू श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर ले जा रहे है वहीं पहुंचा बोले तब में मै अपने पुरे परिवार सहित श्रीमगला हास्पीटल बिलासपुर जाकर देखा तो मरा भतीजा का एक्सीडट हाने से काफी चोट लगा है दांत टूट गया होट कट गया है एवं बाये साईड का फसली में चोट लगा है ICU में भर्ती है ईलाज चल रहा है मेरा भतीना का दोस्त लखर निषाद बताया कि मर्गष कुमार बघेल अपन प्लेटिना माटर सायकल क्रमाक CG 25J0817 में चकरभाठा केम्प तरफ से नयापारा की ओर जा रहा था जिसे एक मोटर सायकल चालक के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी से चलाते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेट किया है बताये तब में अपने साथी इन्दल सिंह आंगरे, लखन निषाद के साथ नयापार। चकरभाठा आया और घटना स्थल स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड जाकर वहा के आस पास के रहने वाले लागों से घटना के संबंध में पूछतात किया तो पता चला की वहीं पर स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने रहने वाल निखिल धुरी पिता स्वसुरेश धुरी निवासी चकरभाठा के द्वारा अपने मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मर्गश कुमार बचल के माटर सायकल को ठोंकर मारकर एक्सीडेट कर दिया है। जिससे चोट आयी है श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर में भती होकर इलाज करा रहा है। जिसकी रिपार्ट करता हूँ कार्यवाही की जाये पररर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 281,125(a)bns के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1