कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" तथा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन खैरथल 11 मई (प्रमोद केवलानी) जिले के कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत भारतीय सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय सोमनाथ का इतिहास एवं उसकी गौरव गाथा रहा, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर निबंध एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व, उसके बार-बार पुनर्निर्माण और भारतीय आस्था के प्रतीक के रूप में उसकी भूमिका को अपने-अपने विचारों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम प्रभारी ने छात्राओं की रचनात्मकता और ज्ञान की सराहना की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत एक जागरूकता शपथ समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वो टीबी के प्रति जागरूकता का प्रसार करेंगी, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझेंगी तथा समाज को इस बीमारी से मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल इतिहास के प्रति सम्मान को बढ़ाते हैं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी बोध कराते हैं। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमा शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

- अलवर अस्पताल में कुत्तों का आतंक जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया औचत निरीक्षण निरीक्षण के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर की थी शिकायत अस्पताल के वार्डों में घूम रहे थे आवारा कुत्ते जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद को पकड़ने का कार्य किया गया1
- मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया खैरथल मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर उपखंड क्षेत्र के रायपुर काली पहाड़ी टेंडका मार्ग पर अवैध रूप से मिट्टी दोहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एलएनटी मशीनों और भारी वाहनों की मदद से लगातार मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति बड़े स्तर पर मिट्टी उठाई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी हानि पहुंच रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध मिट्टी दोहन पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से आसपास की जमीन कमजोर हो रही है और भविष्य में हादसे की आशंका भी बनी हुई है।1
- पेयजल की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा रोड क्या जाम1
- Alwar mein ladiyan Bagh ka haal ek mahine se yah Nala gandgi se bhara hua hai aur iski marmmat bhi nahin ho rahi1
- मजदूर की मेहनत से ही देश की तरक्की होती है। अपनी ताकत पहचानो, एकजुट रहो और अपने हक के लिए हमेशा आवाज उठाओ। मेहनत करने वाला कभी कमजोर नहीं होता, वही समाज की असली ताकत है। मजदूरों के मेहनत पसीने से बड़ी-बड़ी कंपनियां चलती है1
- 😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 😲😲😲😰1
- अलवर के ओडेला मानकी इलाके में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वे पहाड़ों में हो रही खुदाई को रोकने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए सफिया जुबेर खान और नसरू प्रधान धरने पर बैठे हैं।1
- अलवर के किशनगढ़ बास क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।1