logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन ऑफ शॉप नियमों के उल्लंघन पर आबकारी विभाग की कार्यवाही ठेकेदार ने आबकारी विभाग पर लगाया सिंडिकेट के दबाव का आरोप उचेहरा। कोतवाली थाना अंतर्गत सतना नदी स्थित एक कंपोजिट शराब दुकान पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उसे सील कर दिया है। कार्यवाही 'लोकेशन ऑफ शॉप' के नियमों के उल्लंघन को लेकर की गई है। सबनम बेगम सहायक जिला आबकारी अधिकारी, सतना का कहना है कि दुकान अपने स्वीकृत स्थान से हटकर संचालित की जा रही थी, जो कि नियमों के विरुद्ध है। कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त शराब दुकान को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया गया था। नियमों के मुताबिक दुकान का संचालन उसी स्थान पर होना चाहिए जिसके लिए लाइसेंस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने और निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद, कलेक्टर के आदेशानुसार दुकान को सील कर दिया गया और उसे उसके मूल आवंटित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। आबकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग पूरी तरह से पारदर्शिता और नियमों के दायरे में रहकर काम कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ शराब दुकान के संचालक भारत भूषण तिवारी ने आबकारी विभाग की इस कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ठेकेदार का आरोप है कि यह कार्यवाही पूरी तरह से एकतरफा और प्रभावशाली शराब सिंडिकेट के इशारे पर की गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित टेंडर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर बोली लगाई थी और दुकान उसी स्थान पर संचालित थी जहाँ वह पिछले कई वर्षों से संचालित थी। ठेकेदार ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का उचित मौका नहीं दिया गया। उनके अनुसार, विभाग बड़े कारोबारियों और सिंडिकेट के दबाव में आकर छोटे व्यापारियों को निशाना बना रहा है। उन्होंने अंदेशा जताया कि दुकान बंद होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा और वे सरकार को दिया जाने वाला राजस्व भी नहीं चुका पाएंगे, ठेकेदार विभाग की मनमानी के चलते मानसिक प्रताडित है, अंदेशा है कि कही देवास की तरह घटना न दोहरा जाय फिलहाल इस कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है और ठेकेदार अब इस मामले में कानूनी मदद लेने की तैयारी कर रहे हैं।

21 hrs ago
user_Ravi Shankar pathak
Ravi Shankar pathak
Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

लोकेशन ऑफ शॉप नियमों के उल्लंघन पर आबकारी विभाग की कार्यवाही ठेकेदार ने आबकारी विभाग पर लगाया सिंडिकेट के दबाव का आरोप उचेहरा। कोतवाली थाना अंतर्गत सतना नदी स्थित एक कंपोजिट शराब दुकान पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उसे सील कर दिया है। कार्यवाही 'लोकेशन ऑफ शॉप' के नियमों के उल्लंघन को लेकर की गई है। सबनम बेगम सहायक जिला आबकारी अधिकारी,

सतना का कहना है कि दुकान अपने स्वीकृत स्थान से हटकर संचालित की जा रही थी, जो कि नियमों के विरुद्ध है। कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त शराब दुकान को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया गया था। नियमों के मुताबिक दुकान का संचालन उसी स्थान पर होना चाहिए जिसके लिए लाइसेंस जारी किया

गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने और निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद, कलेक्टर के आदेशानुसार दुकान को सील कर दिया गया और उसे उसके मूल आवंटित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। आबकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग पूरी तरह से पारदर्शिता और नियमों के दायरे में रहकर काम कर रहा है। वहीं दूसरी

तरफ शराब दुकान के संचालक भारत भूषण तिवारी ने आबकारी विभाग की इस कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ठेकेदार का आरोप है कि यह कार्यवाही पूरी तरह से एकतरफा और प्रभावशाली शराब सिंडिकेट के इशारे पर की गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित टेंडर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर बोली लगाई थी और दुकान उसी स्थान पर संचालित थी

जहाँ वह पिछले कई वर्षों से संचालित थी। ठेकेदार ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का उचित मौका नहीं दिया गया। उनके अनुसार, विभाग बड़े कारोबारियों और सिंडिकेट के दबाव में आकर छोटे व्यापारियों को निशाना बना रहा है। उन्होंने अंदेशा जताया कि दुकान बंद होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा और

वे सरकार को दिया जाने वाला राजस्व भी नहीं चुका पाएंगे, ठेकेदार विभाग की मनमानी के चलते मानसिक प्रताडित है, अंदेशा है कि कही देवास की तरह घटना न दोहरा जाय फिलहाल इस कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है और ठेकेदार अब इस मामले में कानूनी मदद लेने की तैयारी कर रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • “मंडी में माप या माफिया? तौल का सच क्या—नियम या भ्रष्टाचार?”
    1
    “मंडी में माप या माफिया? तौल का सच क्या—नियम या भ्रष्टाचार?”
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    1 hr ago
  • *#सेमराधनाथ #विजयतेतराम* #भदोही के सरकार *सेमराधनाथ धाम* के *परम पूज्य गुरुदेव पं श्री रामप्रसाद पाण्डेय जी* सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत करते हैं # *प्रधान पुजारी पण्डित श्री सूर्यकान्त पाण्डेय जी* #सेमराधनाथ धाम में दिव्य श्रृंगार व आरती #24/04/2026 #अन्नदाता सुखीनो भवः *#सेमराधनाथ धाम पालकी सेवा समिति* के अध्यक्ष -योगेश सिंह 9499718103
    1
    *#सेमराधनाथ #विजयतेतराम*
#भदोही के सरकार *सेमराधनाथ धाम* के
*परम पूज्य गुरुदेव पं श्री रामप्रसाद पाण्डेय जी* सभी भक्तजनों का  हार्दिक स्वागत करते हैं # *प्रधान पुजारी पण्डित श्री सूर्यकान्त पाण्डेय जी* #सेमराधनाथ धाम में दिव्य श्रृंगार व आरती  #24/04/2026
#अन्नदाता सुखीनो भवः *#सेमराधनाथ धाम पालकी सेवा समिति* के अध्यक्ष -योगेश सिंह  9499718103
    user_YOGESH SINGH
    YOGESH SINGH
    State Department of Tourism मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Kallu
    1
    Post by Kallu
    user_Kallu
    Kallu
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    1
    Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *नरवाई की आग ने मचाया तांडव: बरदहा में कई घर स्वाहा, मवेशी जले* *कारीगोही में 1500 यूकेलिप्टस पेड़ झुलसे* सतना। जिले में नरवाई में आग लगाने का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को नरवाई की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रशासन के सख्त प्रतिबंध के बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भारी नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। रामपुर बघेलान ब्लॉक के लामी करही पंचायत अंतर्गत बरदहा गांव में नरवाई की आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। बताया गया कि खेत में लगाई गई आग तेज हवा के कारण अचानक बस्ती की ओर बढ़ गई। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में आदिवासी परिवारों सहित कई ग्रामीणों के आशियाने जलकर खाक हो गए। घरों में रखा पूरा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से कई मवेशी भी जिंदा जल गए, जिससे ग्रामीणों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक लक्ष्मीनारायण पांडेय, शंकर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, रामनिवास, संतोष और गोमती पांडेय सहित कई परिवारों को भारी नुकसान हो चुका था। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है और प्रभावितों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव में घटना के बाद अफरा-तफरी और दुख का माहौल बना हुआ है। उधर, बिरसिंहपुर क्षेत्र के कारीगोही गांव में भी नरवाई की आग ने कहर बरपाया। यहां किसान आशीष पयासी के खेत तक आग पहुंच गई, जिससे उनके खेत में लगे लगभग 1500 यूकेलिप्टस के पेड़ बुरी तरह झुलस गए। इस नुकसान से किसान को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं प्रशासनिक आदेशों के पालन और जागरूकता की कमी पर सवाल खड़े कर रही हैं।
    1
    *नरवाई की आग ने मचाया तांडव: बरदहा में कई घर स्वाहा, मवेशी जले*
*कारीगोही में 1500 यूकेलिप्टस पेड़ झुलसे*
सतना। जिले में नरवाई में आग लगाने का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को नरवाई की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रशासन के सख्त प्रतिबंध के बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भारी नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। रामपुर बघेलान ब्लॉक के लामी करही पंचायत अंतर्गत बरदहा गांव में नरवाई की आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
बताया गया कि खेत में लगाई गई आग तेज हवा के कारण अचानक बस्ती की ओर बढ़ गई। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में आदिवासी परिवारों सहित कई ग्रामीणों के आशियाने जलकर खाक हो गए। घरों में रखा पूरा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से कई मवेशी भी जिंदा जल गए, जिससे ग्रामीणों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक लक्ष्मीनारायण पांडेय, शंकर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, रामनिवास, संतोष और गोमती पांडेय सहित कई परिवारों को भारी नुकसान हो चुका था। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है और प्रभावितों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव में घटना के बाद अफरा-तफरी और दुख का माहौल बना हुआ है।
उधर, बिरसिंहपुर क्षेत्र के कारीगोही गांव में भी नरवाई की आग ने कहर बरपाया। यहां किसान आशीष पयासी के खेत तक आग पहुंच गई, जिससे उनके खेत में लगे लगभग 1500 यूकेलिप्टस के पेड़ बुरी तरह झुलस गए। इस नुकसान से किसान को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं प्रशासनिक आदेशों के पालन और जागरूकता की कमी पर सवाल खड़े कर रही हैं।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मानवता शर्मसार ? क्या KJS
    1
    मानवता शर्मसार ?
क्या KJS
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.