हेलमेट-सीट बेल्ट अभियान तेज करने, ब्लैक स्पॉट सुधार व तकनीक आधारित निगरानी पर जोर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश सवाई माधोपुर, 16 फरवरी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन तथा सड़क सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकांश दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करने से गंभीर जनहानि की संभावनाओं पर जिला कलक्टर ने जिले में सघन हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस एवं परिवहन विभाग को नियमित प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने तथा आगामी बैठक में माहवार चालानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए तकनीक आधारित उपायों पर जोर देते हुए आईआरडीए एप के नियमित उपयोग, इंटरसेप्टर वाहनों एवं आधुनिक उपकरणों के प्रभावी संचालन, राजमार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमित कार्रवाई परिवहन विभाग के उड़नदस्तों के माध्यम से करने के निर्देश प्रदान किए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सड़क एजेंसियों को सड़कों पर व्हाइट लाइनिंग कार्य पूर्ण करने तथा उपखंड अधिकारियों को इसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं टोल एजेंसियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा नगरीय निकायों को आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे पर अवैध ढाबों को हटाने तथा मुख्य राजमार्गो पर अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। बैठक में जिला कलक्टर ने मोरेल, बनास सहित अन्य नदियों की रपटों पर प्रोटेक्शन पिल्लर, रेलिंग, चैन, बैरिकेटिंग एवं साईनेज आदि की कार्ययोजना बनाकर आगामी वर्षा ऋतु पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निमार्ण विभाग हरि सिंह मीणा को दिए। उन्होने बोदल व जैतपुर में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गो का तत्काल पुनःनिमार्ण प्रारंम्भ करवाने, हम्मीर ब्रीज निमार्ण कार्य में तेजी लाने एवं डामरीकरण का कार्य प्रांरम्भ कर इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश एनएच के अधिकरियों को दिए। अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश :- जिला कलक्टर ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक अवैध खनन, परिवहन/निगर्मन के विरूद्ध पुलिस, खनन, वन एवं राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध जप्ती व नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बौली, मित्रपुरा क्षेत्र में निर्धारित सीमा से अधिक हैवी ब्लॉसटिंग पर रोक लगाने हेतु जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक रिडकोर अश्वनी पाठक, सहायक खनन अभियंता राजेन्द्र भट्ट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- गंगापुर सिटी। शहर में दो दिनों तक चली अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। सोमवार सुबह 10:30 बजे बड़ी संख्या में व्यापारी नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए व्यापारी रैली के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमाने ढंग से जेसीबी चलाकर वर्षों पुराने चबूतरे तोड़ दिए। इन चबूतरों के हटने से दुकानों के सामने खड़े होने, सामान रखने और ग्राहकों की आवाजाही में परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों ने कहा कि बिना पूर्व सूचना कार्रवाई से उनका व्यापार प्रभावित हुआ है। भारी वाहन प्रतिबंध से बढ़ी परेशानी पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध से माल उतारने-चढ़ाने में दिक्कत हो रही है। ट्रकों को समय पर खाली कराने में मजदूरों की उपलब्धता और समय प्रबंधन चुनौती बन गया है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। बैठक में रखी गईं आपत्तियां और सुझाव ज्ञापन सौंपने के बाद व्यापारियों की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा और भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के साथ हुई। बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया, यातायात व्यवस्था और नालों पर बने चबूतरों के विकल्प को लेकर सुझाव दिए। व्यापारियों ने मांग की कि जिन नालों के ऊपर से चबूतरे हटाए गए हैं, वहां सड़क लेवल पर मजबूत ग्रिल या फेरो कवर लगाए जाएं, ताकि दुकानों का संचालन सुचारु रहे और ग्राहकों को भी असुविधा न हो। प्रशासन का पक्ष और आश्वासन एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। नालों पर बने पक्के चबूतरे सफाई में बाधा बन रहे थे, जिससे नियमित सफाई संभव नहीं हो पा रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क स्तर पर जाल लगाए जाएंगे, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। यातायात नियमों पर सख्ती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित पार्किंग में बाइक नहीं खड़ी करने पर चालान होंगे। प्राइवेट और रोडवेज बसों के सड़क पर खड़े पाए जाने पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्राइवेट बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है। यह बनी सहमति बैठक में प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहमति बनी कि आगे किसी भी अतिक्रमण को हटाने से पहले उसे चिन्हित किया जाएगा और व्यापारियों के सहयोग से ही कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों ने शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए समन्वय से काम करने पर सहमति जताई।1
- गढ़खेड़ा क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से ब्लैकमेल कर परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ दबंग युवक युवती को लंबे समय से धमकाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को लगी और उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने परिवार पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद अब खुलेआम हमला किया गया है, जिससे परिवार दहशत में है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।1
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करौली के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शेरपुर में आयोजित किया गया सवाई माधोपुर के विभाग संयोजक योगेंद्र डागुर शेरपुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ABVP द्वारा विवेक पब्लिक स्कूल शेरपुर में रक्त शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 31 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया इस दौरान खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष ने योगेंद्र डागुर कों जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ब्लड डोनेट करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया4
- महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की1
- सेंट्रल स्कूल में अच्छे पढ़ाई होने के कारण बच्चे भी पढ़ने जाते हैं यह स्कूल पड़ता है बड़ोद जिला कोटा राजस्थान1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- नई नाथ धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया1
- Ek kahani......JAY JAVAN JAY KISAN.1