*चमत्कारी इलाज और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 12 लाख का मशरूका बरामद *रामनगर (अनूपपुर):* अनूपपुर जिले की थाना रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए झाड़-फूंक और टोना-टोटका के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह को बेनकाब किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। फरियादी लक्ष्मण सिंह पोरते (निवासी ग्राम बरतराई) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब दो माह पूर्व उनके पिता को लकवा मार गया था। इसी दौरान आरोपी सत्या नाई ने उनका परिचय कथित तांत्रिक विश्वनाथ गिरी से कराया। तांत्रिक और उसकी पत्नी ने घर आकर झाड़-फूंक का ढोंग रचाया और परिवार को 'टोना-टोटका' का भय दिखाकर इलाज के नाम पर पहले 1.51 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद 08 जनवरी 2026 को आरोपियों ने परिवार को जान से मारने और तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर घर के सभी जेवरात और नकदी निकालने पर मजबूर कर दिया। डर के मारे महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र, चांदी की पायल, करधन और 2.50 लाख रुपये नकद सौंप दिए, जिसे लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को धर दबोचा: * सत्या नाई उर्फ सत्यनारायण सेन (निवासी ग्राम चुकान) * सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी (निवासी जिला सरगुजा, छ.ग.) * लीला गिरी (पत्नी विश्वनाथ गिरी) बरामदगी का विवरण पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी गई संपत्ति और तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है: * सोना: 15 नग सोने के मंगलसूत्र लॉकेट (वजन 35 ग्राम, कीमत ~5 लाख रु.)। * चांदी: पायल, करधन, चाबी छल्ला (वजन 1 किलो, कीमत ~2.50 लाख रु.)। * नकदी: 3,61,000 रुपये नगद। * अन्य: घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत 90 हजार रु.), तंत्र-मंत्र की किताब और एक मृत जानवर की खोपड़ी। कानूनी कार्यवाही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 308(5), 3(5) एवं औषधि एवं चमत्कारी उपचार अधिनियम की धारा 5 व 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से अन्य क्षेत्रों में की गई ठगी के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। > अनूपपुर पुलिस की अपील: > "जनता किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक या चमत्कारी इलाज के बहकावे में न आए। ठगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।"
*चमत्कारी इलाज और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 12 लाख का मशरूका बरामद *रामनगर (अनूपपुर):* अनूपपुर जिले की थाना रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए झाड़-फूंक और टोना-टोटका के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह को बेनकाब किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। फरियादी लक्ष्मण सिंह पोरते (निवासी ग्राम बरतराई) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब दो माह पूर्व उनके पिता को लकवा मार गया था। इसी दौरान आरोपी सत्या नाई ने उनका परिचय कथित तांत्रिक विश्वनाथ गिरी से कराया। तांत्रिक और उसकी पत्नी ने घर आकर झाड़-फूंक का ढोंग रचाया और परिवार को 'टोना-टोटका' का भय दिखाकर इलाज
के नाम पर पहले 1.51 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद 08 जनवरी 2026 को आरोपियों ने परिवार को जान से मारने और तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर घर के सभी जेवरात और नकदी निकालने पर मजबूर कर दिया। डर के मारे महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र, चांदी की पायल, करधन और 2.50 लाख रुपये नकद सौंप दिए, जिसे लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को धर दबोचा: * सत्या नाई उर्फ सत्यनारायण सेन (निवासी ग्राम चुकान) * सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी (निवासी जिला सरगुजा, छ.ग.) * लीला गिरी (पत्नी विश्वनाथ गिरी) बरामदगी का विवरण पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी गई संपत्ति और तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त
सामग्री बरामद की है: * सोना: 15 नग सोने के मंगलसूत्र लॉकेट (वजन 35 ग्राम, कीमत ~5 लाख रु.)। * चांदी: पायल, करधन, चाबी छल्ला (वजन 1 किलो, कीमत ~2.50 लाख रु.)। * नकदी: 3,61,000 रुपये नगद। * अन्य: घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत 90 हजार रु.), तंत्र-मंत्र की किताब और एक मृत जानवर की खोपड़ी। कानूनी कार्यवाही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 308(5), 3(5) एवं औषधि एवं चमत्कारी उपचार अधिनियम की धारा 5 व 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से अन्य क्षेत्रों में की गई ठगी के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। > अनूपपुर पुलिस की अपील: > "जनता किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक या चमत्कारी इलाज के बहकावे में न आए। ठगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।"
- जर्जर भवनों में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, 200 से अधिक स्कूलों की हालत खराब घुघरी (मंडला)। विकासखंड घुघरी के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला खुड़िया का भवन पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। दीवारों में दरारें, छत से झड़ता प्लास्टर और कमजोर ढांचा बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। ऐसे हालात में मासूम छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बताया कि घुघरी ब्लॉक में एक-दो नहीं बल्कि 200 से अधिक स्कूल भवन जर्जर स्थिति में हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शासन स्तर पर जर्जर भवनों के सुधार और नवनिर्माण की मांग उठाई जा चुकी है। इस बार भी विधानसभा के बजट सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत कर सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया है। सालों से खस्ताहाल स्कूल भवनों की समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे अभिभावकों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब इन जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण होगा। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर जर्जर स्कूल भवनों का सुधार व नवनिर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।1
- Post by Pankaj Jhariya1
- *जिले में प्रवेश की धर्मपुरी महाराज की अधोमुखी पैदल यात्रा* *मोहगांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत* मंडला। धर्मपुरी महाराज मां नर्मदा की 3500 किलोमीटर लंबी यात्रा कर रहे है। महाराज जी की यह यात्रा बीते 11 दिसंबर को मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रारंभ की गई है। इस बीच धर्मपुरी महाराज प्रतिरोज तीन से चार किलोमीटर पैदल हाथों के बल यात्रा कर रहे है। इनके साथ उनके नर्मदा परिक्रमा के दौरान धर्मपूरी महाराज अनुयायी भी शामिल है। इसी दौरान नर्मदे हर के जयकारों के बीच (अनन्य) संकल्पित लेकर निकले *संत धर्मपुरी महाराज विगत बुधवार को डिंडोरी जिले की सीमा समाप्त कर मंडला जिले में प्रवेश कर गए है।* *बचपन से साधु-संतों का संग* धर्मपुरी महाराज सात वर्ष की आयु से ही साधु-संतों के साथ रहने लगे थे। यह उनकी चौथी नर्मदा परिक्रमा है. लेकिन पहली बार वे हाथों के बल अधोमुखी परिक्रमा कर रहे हैं। उनकी इस असाधारण साधना को देखकर लोग आश्चर्यचकित होने के साथ प्रेरित भी हो रहे हैं। धर्मपुरी महाराज की उनके प्रथम आगमन पर विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम आडियामाल में ग्रामीणों ने विधि-विधान से स्वागत, वंदन और पूजन-अर्चन किया यह अधोमुखी परिक्रमा यात्रा आमजन के लिए आस्था, समर्पण और दृढ़ संकल्प का अनूठा उदाहरण बन गई है। उनकी इस कठिन साधना ने मां नर्मदा के करोड़ों भक्तों के बीच गहरा प्रभाव छोड़ा है। डिंडोरी से मंडला मार्ग पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। आगे महाराज की परिक्रमा यात्रा चाबी के लिए निकल गई। उनकी इस अनूठी और कठिन साधना को देखने व दर्शन करने के लिए मार्ग में बसे गांवों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिले के करजिया विकासखंड के निवासी धर्मपुरी महाराज इन दिनों मां नर्मदा की 3500 किलोमीटर लंबी यात्रा कर रहे है। हाथों के बल यात्रा कर रहे है। आडियामाल गांव में पहुंचते ही यहां के ग्रामीणों ने अद्भुत तरीके से उनकी आगुवाई की। उन्होंने (बंबुलिया) भजन के साथ परिक्रमा पथ पर पुष्पवर्षों के साथ महाराज की परिक्रमा यात्रा का गर्मजोशी स्वागत किया गया। स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि (बंबुलिया) भजन बुदेलखंडी लोकगीत से संबंध रखता है, इसे नर्मदाचंल क्षेत्रों में पारंपारिक रूप से मां नर्मदा की महिमा का बखान करते हुए तीर्थयार्थियों के लिए गाया जाता हैं। है। गुरुवार गुरुवार को द्वितीय दिवस यह यात्रा ग्राम चाबी स्थित उपकेश्वरी केश्वरी नर्मदा कुंड राधा कृष्ण मंदिर में विश्राम की है। शुक्रवार को मोहगांव के लिए चल पड़ेगी। जैसे-जैसे यह यात्रा मंडला की ओर बढ़ रही है। वैसे ही ग्रामीण उनके दर्शन के लिए सड़क किनारे एकत्रित हो रहे है। कई गांवों में लोग घंटों पहले से सड़क पर बैठकर उनके आगमन की प्रतीक्षा करते देखे गए है।1
- जय श्री श्याम जी 🚩🙏🙏1
- जानिए क़्या है मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी खबर आज के देखिये1
- रोजाना अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़िए रहे1
- शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता जन्म मृत्यु पंजीयन एवं विवाह पंजीयन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश ==== शहडोल 12 फरवरी 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले में जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश जिले के जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं। जन्म-मृत्यु एवं विवाह का पंजीयन कराना प्रत्येक नागरिक का कानूनी दायित्व है। जन्म एवं मृत्यु का पंजीयन निर्धारित समय सीमा के भीतर कराया जाना अनिवार्य है, जिससे नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रमाण-पत्रों एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। जन्म प्रमाण-पत्र शैक्षणिक प्रवेश, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन, उत्तराधिकार सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज है। वहीं मृत्यु प्रमाण-पत्र संपत्ति हस्तांतरण, बीमा दावा, बैंक संबंधी कार्य एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी होता है। इसी प्रकार विवाह पंजीयन पति-पत्नी के वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा एवं विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जन्म, मृत्यु एवं विवाह से संबंधित घटनाओं का पंजीयन निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से संबंधित पंजीयन कार्यालय, नगर निकाय अथवा ग्राम पंचायत में कराएं। निर्धारित समय सीमा के बाद पंजीयन कराने पर नियमानुसार विलंब शुल्क देय हो सकता है। उन्होंने निर्देश दिया है कि दीवार लेखन के माध्यम से जन्म पंजीकरण के लिए जन्म आपका हक, पंजीकरण जरूरी है। जन्म प्रमाण पत्र बच्चे का पहला अधिकार सुरक्षित भविष्य की पहली पुकार, जीवन की शुरूआत, पंजीकरण के साथ। इसी तरह मृत्यु पंजीकरण के लिए अंतिम यात्रा का हो सम्मान, मृत्यु का हो सही प्रमाण, जो चले गए उनकी यादें खास, पंजीकरण है परिवार का विश्वास। मृत्यु के बाद भी परिवार का साथ पंजीकरण है कानूनी बात। जन्म और मृत्यु दोनो के लिए जन्म हो या मृत्यु, पहचान जरूरी रिकार्ड हो सही तभी बात बने पूरी। जीवन और मृत्यु दोनों का हो हिसाब यही है हमारा कर्तव्य और जवाब, पंजीकरण है एक जिम्मेदारी देश के विकास की सच्ची तैयारी। प्रेरक और भावनात्मक नारे जन्म का प्रमाण जीवन का आधार, मृत्यु का प्रमाण परिवार का आधार, पंजीकरण कराएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं। हर जन्म और मृत्यु का हो लेखा यही है देश की सच्ची रेखा। विवाह पंजीयन के लिए विवाह का आठवां वचन विवाह का हो पंजीयन, नारी का है सम्मान जब हो उसके विवाह का प्रमाण, खुश हो दूल्हा, खुश हो दुल्हन जब हो शादी का हो अनिवार्य पंजीयन।1
- मंडला जिले के विकासखंड घुघरी अंतर्गत बाजारवाड़ चौक में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर *शिव सेना समिति* के तत्वावधान में भगवान शंकर महादेव महाकाल की भव्य प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन कर स्थापना की गई। कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति पदाधिकारीगण, स्थानीय नागरिक, श्रद्धालुजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमुदाय द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। प्रतिमा स्थापना से बाजारवाड़ क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण सृजित हुआ है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में आस्था और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा।1
- घुघरी/कैबिनेट मंत्री संपत्तियां विजय जी ने दादा गुरु के सम्मान में1