भुता जानकी मंदिर पर कांवड़ियों की सेवा के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था सानू गुप्ता अध्यक्ष आस्था बरेली न्यूज लाईव रिपोर्टर रामबीर बरेली भुता जानकी मंदिर पर भक्तों की सेवा में सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का आयोजन एवं मुख्य भूमिका अध्यक्ष श्री सानू गुप्ता जी ने की। 🙏 भुता जानकी मंदिर पर कांवड़ियों की सेवा 🕉️ भुता स्थित जानकी मंदिर पर कांवड़ियों एवं शिव भक्तों के लिए श्रद्धालुओं द्वारा भोजन प्रसाद की व्यवस्था कर सेवा-भाव का परिचय दिया गया। इस पुनीत अवसर पर सभी लोगों ने मिलकर कांवड़ियों की सेवा की और भोजन कराया। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष श्री सानू गुप्ता जी की मुख्य भूमिका रही। भगवान भोलेनाथ सभी सेवाभावी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें। हर हर महादेव! 🚩🔱भुता जानकी मंदिर निकट बिजली घर बीसलपुर रोड़ बरेली।
भुता जानकी मंदिर पर कांवड़ियों की सेवा के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था सानू गुप्ता अध्यक्ष आस्था बरेली न्यूज लाईव रिपोर्टर रामबीर बरेली भुता जानकी मंदिर पर भक्तों की सेवा में सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का आयोजन एवं मुख्य भूमिका अध्यक्ष श्री सानू गुप्ता जी ने की। 🙏 भुता जानकी मंदिर पर कांवड़ियों की सेवा 🕉️ भुता स्थित जानकी मंदिर पर कांवड़ियों एवं शिव भक्तों के लिए श्रद्धालुओं द्वारा भोजन प्रसाद की व्यवस्था कर सेवा-भाव का परिचय दिया गया। इस पुनीत अवसर पर सभी लोगों ने मिलकर कांवड़ियों की सेवा की और भोजन कराया। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष श्री सानू गुप्ता जी की मुख्य भूमिका रही। भगवान भोलेनाथ सभी सेवाभावी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें। हर हर महादेव! 🚩🔱भुता जानकी मंदिर निकट बिजली घर बीसलपुर रोड़ बरेली।
- *श्रवण और उर्स -ए- रिज़वी को लेकर बरेली जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग।* *श्रावण और उर्स-ए-रज़वी को लेकर बरेली जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग* *बरेली, 08 अगस्त 2026*। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-रज़वी के सकुशल आयोजन को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, मंडलायुक्त शम्भू कुमार, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र और एसपी नगर बरेली ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।1
- बरेली-लाखों अकीदतमंदों ने अपने पेशवा आला हज़रत की बारगाह में किया खिराज पेश उर्स-ए-रज़वी के आखिरी दिन आज लाखों सुन्नी-सूफ़ी अकीदतमंदों ने अपने पेशवा अपने मोहसिन;आला हज़रत की बारगाह में खिराज पेश किया। उर्स में देश विदेश के सज्जादगान व मशहूर नामवर उलेमा ने मज़हब इस्लाम,पैगंबर-ए-इस्लाम की तालीमात,मसलक-ए-आला हज़रत के मिशन पर चर्चा की। सभी कार्यक्रम दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में हुए। सुबह 8 महफिल का आगाज़ तिलावत-ए- कुरान से किया गया। दोपहर ठीक 2 बजकर 38 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फातिहा कारी रज़ा-ए- रसूल,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने पढ़ी। इसके बाद अपने वतन हिंदुस्तान समेत दुनिया में अमन-ओ-सुकून कौम-ओ- मिल्लत की खुसूसी दुआ सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां व नबीरे आला हज़रत हज़रत मौलाना तौसीफ रज़ा ने की। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 08 बजे से उलेमा की तकरीर का सिलसिला शुरू हुआ जो 2 बजकर 38 मिनट तक चलता रहा। *नबीरे आला हज़रत मुफ्ती अर्सलान रज़ा क़ादरी(अर्सलान मियां)* ने अपने खिताब में कहा कि बरेली से दीन और सुन्नियत का 1246 से आला हज़रत के दादा मुफ्ती रज़ा अली खान के वक्त से चल रहा है जिसे आज भी जारी है। मसलक ए आला हज़रत कोई नया मसलक नहीं बल्कि 1500 सौ साल पहले का दीन ही मसलक ए आला हज़रत है। मसलक ए आला हज़रत अंधभक्ति नहीं बल्कि ज़िंदा हकीकत का नाम मसलक ए आला हज़रत है। अहले सुन्नत का पैगाम मोहबत है उसे आम करो। साथ ही जंग जब अपनो से हो हार जाना ही बेहतर है। दुनिया भर के बरेलवी उलेमा सुन्नियत की खेती को हरा भरा करने का काम करे। *नबीरे आला हज़रत मुफ्ती फैज़ मियां* ने भी अपने खिताब में कहा कि आला हज़रत का खानदान पिछली दो सदी से मज़हब ओ मसलक की खिदमत को अंजाम दे रहा है। आला हज़रत के दादा मुफ्ती रज़ा अली खान ने अंग्रेजों के खिलाफ फ़तवा दिया। आला हज़रत ने जो दीन के काम किए उसे परवान हुज्जातुल इस्लाम,मुफ्ती आज़म ए हिन्द और उनकी आल ने आगे बढ़ाया। आठ पढ़ियो से हमारा खानदान आज भी दुनिया भर सुन्नियत के मिशन पर काम कर रही है। *कारी यूसुफ रज़ा संभली ने उर्स का संचालन करते हुए कहा* कि मुसलमान इस्लामी कानून के साथ अपने मुल्क के भी सच्चे वफादार रहते हुए इस्लाम की सही तस्वीर व नबी ए करीम की तालीमात को आम करने का काम उलेमा करे। गाना बजाना और डीजे से बचे। *मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी* ने अपने खिताब में कहा कि जश्न ए ईद मिलादुन्नबी करीब है दुनियाभर के मुसलमान अल्लाह के रसूल की पैदाइश का जश्न मनाएंगें। मुसलमान अपने घरों में इस्लामी झंडे लगाएंगे और लगाने भी चाहिए। लेकिन पिछले साल कुछ लोगों के ऊपर अंजाने में मुकदमे हुए जिसका कारण था हरे झंडे जो इस्लामी होते है उनको जी गलत फहमी में पाकिस्तानी झंडे समझ लिये गए। वही कुछ हरे झंडों में तलवार बनी है ये झंडा सऊदी अरब झंडा है। तिरंगा झंडा के साथ भी इसको तैयार करने वाले रद्दोबदल कर देते है जबकि तिरंगे झंडे के साथ किसी भी तरह की रद्दोबदल भारतीय कानूनी इजाज़त नहीं देता है ये कानूनी जुर्म है। ज़रूरी नहीं है कि हरा झंडा ही लगाया जाए से सफेद, काला या सुनहरा झंडा भी लगा सकते है। पाकिस्तान के झंडे से मिलते जुलते झंडे लगाने से बचे। चुनावी माहौल है सियासी पार्टियों से होशियार रहते है हिंदू मुस्लिम आपसी सौहार्द के साथ मुल्क की तरक्की खुशहाली और अपने देश को विश्व गुरु बनाने के लिए काम करे। ये काम उलेमा अपने अपने इलाको में लोगों को बताए कि सभी लोग शरई दायरे में रहकर एक दूसरे के कार्यक्रम में शामिल हो। देश का मुस्लमान कभी किसी दूसरे मज़हब के लोगों से टकराव नहीं चाहता। *मुफ्ती आकिल रज़वी* द्वारा लिखी हुई किताब सही बुखारी का उर्दू में अनुवाद इमदादुल कारी की ग्यारहवीं जिल्द का विमोचन दरगाह प्रमुख ने किया। इस मौके पर मुफ़्ती अकिल रज़वी ने कहा कि बरेली सिर्फ बरेलवियों का ही मरकज नहीं बल्कि सभी सुन्नी खानकाहों का जो हक पर है उनका भी मरकज है। तमाम खानकाहे जो सुन्नियत का काम कर रही है वो हमारी है। *मुफ़्ती इमरान हनफी* ने कहा कि आला हज़रत की इल्मी कारनामों को दुनिया आज देखकर हैरान है। आपके इल्म का डंका दुनिया भर में बज रहा है। *अल्लामा तौसीफ रज़ा मिस्बाही व मौलाना साजिद रज़ा* ने मुल्क की आजादी के बाद से अब तक मुस्लमान किया वजह है कि वो शैक्षिक,आर्थिक,सामाजिक क्षेत्र में क्यों पिछड़ा है। जिसकी बड़ी वजह हम लोगों में शिक्षा की बड़ी कमी है। हमें अगर सुरक्षा चाहिए तो शिक्षा हासिल करनी होगी। बच्चों के हाथ में कलम दे दो निवाले कम खाए लेकिन अपने बच्चों को तालीम जरूर दे। अपने बच्चों को आईएएस,आईपीएस,इंजीनीयर, डाक्टर बनाए। *मौलाना जाहिद रज़ा* कहा कि अमीर मुसलमानों से कहा कि तुम्हारे मॉल पर गरीबों का भी हक नबी ए करीम की जिंदगी से सीख लेते हुए अपने मॉल को जरूरतमंदों में खर्च करे यही दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन का पैगाम है। *मुफ्ती ज़ईम रज़ा* आला हज़रत ने हमें इश्क के रसूल का जो पाठ पढ़ाया उस पर सख्ती से कायम रहे। नमाज़ की पाबंदी करे। *कश्मीर से आए मौलाना फारूक नक्शबंदी* और *मौलाना मुख्तार बहेड़वी* ने सोशल मीडिया और उसके इस्तेमाल पर तकरीर करते हुए कहा कि दीन ट्यूबरो से नहीं बल्कि आला हज़रत और सुन्नी उलेमा की किताबों से सीखे। नमाज़ की पाबंदी,बिना दहेज़ की शादी करने पर ज़ोर दिया। आगे कहा कि आला हज़रत वाले फितने फसाद नहीं बल्कि अमन ओ सुकून में या यकीन रखते है। *मौलाना ज़िक्रुल्लाह* ने अपने पैगाम में में के कहा कि अपने मां और बाप की खिदमत करो अगर वो बीमार हो तो उनकी खिदमत करो। उनकी फर्माबरदारी हम पर लाज़िम है। मां बाप अगर नाराज़ तो हमारा खुदा हमसे कभी राज़ी नहीं होगा। *मुफ्ती अय्यूब खान* ने कहा कि लाउडस्पीकर से नमाज़ पर मुफ्ती-ए-आज़म का फतवा है इससे बचने और कुर्सी पर नमाज़ पढ़ने से मना फरमाया कहा कि खड़े नहीं हो सकते तो बैठकर पढ़ ले। *मुफ्ती जिलानी* ने कहा कि आज मुसलमानों में बेदारी की ज़रूरत है। मस्जिदों पर बुलडोज़र चलाकर उनको शहीद किया जा रहा है। हमारे एक उलेमा 4 साल से और आला हज़रत का शहज़ादा पिछले एक साल से जेल में बंद है और लोग अब भी संजीदा नहीं है। बल्कि अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद का फतवा देने वाले मदरसे से पढ़ने वाली अल्लामा फैजले हक खैराबादी थे। *कारी इकबाल मुरादाबादी* ने अपने खिताब में डीजे और शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर चर्चा की। वही बीच बीच में नात ओ मनकबत भी गूंजती रहे जिसमें मुख्य रूप से नबीरे आला हज़रत सुल्तान रज़ा खान,नूरी मियां(मुंबई) ने मनकबत पेश कर खूब वाहवाही लूटी। महशर बरेलवी,सैफुल्लाह सुल्तानी,आसिफ रज़ा वास्ती,मौलाना अर्सलान रज़ा,मौलाना ताहिर रज़ा रामपुरी,मौलाना आरिफ अशरफी,कारी रज़ा ए रसूल,मोअज्जम सुब्हानी,मौलाना अनीस-उर-रहमान ने नात मनकबत का नज़राना पेश किया। इस मौके खानकाहे तहसीनिया के सज्जादानशीन हज़रत मौलाना हस्सान रज़ा खान,नबीरे आला हज़रत,अहसान रज़ा,शीरान रज़ा खान,मोअज्जम रज़ा खान,जुबैर रज़ा खान,सय्यद मुस्तफा मियां,मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी,दरगाह शाहदाना वली के प्रबंधक अब्दुल वाजिद नूरी के अलावा बड़ी संख्या में उलेमा और शोहरा शामिल रहे। उर्स की व्यवस्था राशिद अली खान,हाजी जावेद खान,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,परवेज़ नूरी,नासिर कुरैशी औरंगजेब नूरी,ताहिर अल्वी, मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद बेग,जुबैर रज़ा,शान रज़ा,इशरत नूरी,अब्दुल माजिद,सय्यद माजिद,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा,आसिफ रज़ा,सऊद रज़ा,सुहैल रज़ा,रोमान खान,हाजी अब्बास नूरी,हाजी शरिक नूरी,सय्यद एजाज़,अब्दुल माजिद,अशमीर रज़ा,साकिब रज़ा,मोहसिन रज़ा,रेहान कुरैशी, जुनैद मिर्ज़ा, ग़ज़ाली रज़ा,सबलू अल्वी,सय्यद जुल्फी,नफीस खान,नावेद रज़ा,जावेद खान,साजिद नूरी,हाजी फय्याज,हाजी अज़हर बेग,हाजी शकील नूरी, नईम रज़ा,मोहसिन रज़ा,अकील नूरी,हस्सान रज़ा,हसन बरेलवी,समी रज़ा,गौहर खान,अजमल रज़ा,शरिक बरकाती,मुस्तकीम नूरी,फारूक खान,सरताज बाबा,सय्यद फरहत,युनुस साबरी,खालिद नूरी,आदिल रज़ा,शाद रज़ा, अरवाज़ रज़ा,हसीन खान,सैफ खान,नाजिम रज़ा आदि ने संभाली। उर्स सकुशल सम्पन्न होने के बाद दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां व सय्यद आसिफ मियां ने ज़िला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,रेलवे,नगर निगम,मीडिया, नागरिक सुरक्षा संगठन,सभी लंगर व सबील कमेटियों,रजाकारों, टीटीएस वालंटियर्स,रज़ा फोर्स का शुक्रिया अदा किया।1
- बरेली ब्यूरो रिपोर्ट बरेली में ग्राम पंचायत चौबारी ठकुरान से डाक कावड़ियों का एक जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ1
- badayun mein teen dukaanon Mein ek Sath chori/ choron ke hausale buland/ chori Ka anjam dekar farar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ teen dukaanon Mein ek Sath chori badayun/ badayun Bhari bajar Nehru chauk upper police adhikshak Nagar Abhishek Kumar Singh ne bataya/ badayun mein teen dukaanon Mein ek Sath chori/ choron ke hausale buland/ chori Ka anjam dekar farar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ teen dukaanon Mein ek Sath chori badayun/ badayun Bhari bajar Nehru chauk upper police adhikshak Nagar Abhishek Kumar Singh ne bataya/1
- पत्रकारों की सुरक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुटता पर अलीगंज में मंथन, 'द जर्नलिस्ट पत्रकार एसोसिएशन' की बैठक संपन्न अलीगंज/आंवला। 'द जर्नलिस्ट पत्रकार एसोसिएशन' की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष शहंशाह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली को गति देने और पत्रकारों के सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, उत्पीड़न से बचाव और उनके हितों की रक्षा जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पत्रकारों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। संगठन किसी भी पत्रकार पर होने वाले अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से आवाज उठाएगा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संघर्ष करेगा। प्रमुख पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की रही गरिमामयी मौजूदगी बैठक में प्रदेश महासचिव अवधेश यादव, मंडल सचिव अशोक आर्य, जिलाध्यक्ष शहंशाह, जिला उपाध्यक्ष सूरज सागर, जिला संगठन मंत्री बबलू सागर, जिला सचिव चंदन शर्मा एवं तहसील उपाध्यक्ष निरंजन मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही अनिकेत कुमार, विशाल पांडे, भूपेंद्र कुमार, नेत्रपाल वर्मा, रवि साहू, विपिन श्रीवास्तव, बहार अहमद, सद्दाम खान, अंशुल कुमार, सुधांशु और अर्जुन दिवाकर सहित दर्जनों पत्रकारों ने उपस्थित रहकर अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।4
- आंवला में सपा के PDA वर्ग की महापंचायत, बड़ी संख्या में लोग जुटे आंवला। बरेली के आंवला कस्बे में गुरुवार, 6 अगस्त को समाजवादी पार्टी (सपा) के पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग की महापंचायत का आयोजन राज गार्डन में किया गया। दोपहर तीन बजे आयोजित महापंचायत में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। महापंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों के अधिकार, उनकी भागीदारी और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शुभलैता यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, भारती चौहान, रईस अहमद, बिजेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, मशकूर खान, शारीरिक चौधरी, इंद्रपाल सिंह यादव, डॉ. अशोक यादव, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, बीडी वर्मा, मुन्ने भाई, सुनीता यादव, संगीता पाल, राकेश गौड़ और विपिन यादव समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान **राज गार्डन राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा । वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक भागीदारी और आने वाले समय की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।1
- बदायूं में लगातार बड़ रही लूट और चोरी की घटनाएं। बदमाशों ने दिन दहाड़े जिला अस्पताल के कैंपस में घुसकर डॉक्टर से लूट की घटना को दिया अंजाम। बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 बदायूं में लगातार बड़ रही लूट और चोरी की घटनाएं। बदमाशों ने दिन दहाड़े जिला अस्पताल के कैंपस में घुसकर डॉक्टर से लूट की घटना को दिया अंजाम। विगत 24 घंटे के अंदर बदायूं में तीन बड़ी चोरी और लूट की घटनाओं को दिया गया अंजाम। बदायूं में बदमाश खुले आम दे रहे पुलिस को चुनौती। बदायूं में पुलिस बदमाशों के आगे पूरी तरह से हुई नतमस्तक। लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं से पूरे जिले में दहशत का माहौल। जिला अस्पताल में डॉक्टर से चाकू की दम पर दिया गया लूट की घटना को अंजाम। डॉक्टर के पास से मोबाइल और नगदी तथा सोने की चेन लेकर फरार। डॉक्टर विकास शर्मा इमो के पद पर जिला अस्पताल पुरुष के ब्लड बैंक में कार्यरत। डॉ विकास ने पूरी घटना की पुलिस को दी जानकारी पुलिस जांच में जुटी। बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर के मोर्चरी के पास की घटना। बदायूं में लगातार बढ़ रहे बदमाशों के आतंक से जनता पूरी तरह से दहशत में। बिगत 24 घंटे के अंदर हुई तीन बड़ी घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल। बदायूं पुलिस की कार्य प्रणाली लगातार सवालों के घेरे में। पहली घटना बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन दुकानों को बनाया निशाना की लाखों की चोरी। दूसरी घटना कादर चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में की लाखों की बदमाशों ने चोरी। तीसरी घटना बदायूं के जिला अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ चाकू के दम पर की गई लूट की घटना। लगातार जिले में हो रही लूट और चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल। बदायूं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।2