Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-उत्तराखंड अमित शाह से भी नहीं संभली बात,और बिगड़ने लगे हालात,2027 की राह बीजेपी के लिए मुश्किल !
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-उत्तराखंड अमित शाह से भी नहीं संभली बात,और बिगड़ने लगे हालात,2027 की राह बीजेपी के लिए मुश्किल !
More news from Uttarakhand and nearby areas
- नैनीताल के चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में शुक्रवार से नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया है। आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने इसका उद्घाटन किया। 15 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में देश विदेश के लेखकों, रचनाकारों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर साहित्यकार पुष्पेश पंत कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत समेत अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही चारखेत जैसे पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जहॉं एक ओर नए लेखकों और विचारकों से भी मिलने का अवसर यहॉं के लोगों को मिलेगा वहीं युवाओं को को साहित्य, लेखन, विचार में लाभ व प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक फिल्मकार इंद्रजीत पंत द्वारा राजुला मालूशाही फिल्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उसपर प्रकाश डाला। इस अवसर पर देश विदेश से आए लेखक, साहित्यकार, विचारक,फिल्मकार आदि उपस्थित रहे।1
- Post by Nainital news1
- बाजपुर में सोशल मीडिया पर दलित और एक विशेष समुदाय के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर दलित समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति और दलित नेता राजकुमार के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को बेरिया तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका और आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दलित नेता राजकुमार ने कहा कि किसी भी समाज के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो दलित समाज बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान अनिल वाल्मीकि, जैदी खान, सूरज यादव, तनवीर खान, मंदीप खैरा, रोशन पटेल, उमेश पासी, पवन कुमार, विकास कुमार, दीपक, कौशल, हैप्पी, हाजी परवेज, हरपाल यादव, अनिरुद्ध, रवि कुमार काले, विट्टू सिंह, राहुल गुप्ता और सौरभ शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे। राजकुमार,पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति और दलित नेता2
- कत्यूर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा, बजट और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। ब्लॉक सभागार में कत्यूर महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने की, जबकि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शोभा यात्रा, भजन संध्या, झांकियां, पारंपरिक चरखा प्रदर्शन, खेलकूद प्रतियोगिताएं और स्थानीय खानपान जैसे कार्यक्रमों को लेकर सुझाव दिए गए। साथ ही वर्ष 2025 के महोत्सव के व्यय का ब्यौरा भी रखा गया, जिसमें टेंट आदि व्यवस्थाओं पर लगभग 5.28 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई। इस बार महोत्सव के लिए अलग-अलग मदों में बजट स्वीकृति की संभावना बताई गई है और फिलहाल लगभग 9.43 लाख रुपये उपलब्ध बताए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि उपलब्ध बजट सीमित है, इसलिए सभी को मिलकर योजना बनानी होगी। वहीं शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है और इसे भव्य बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में ईओ धीरज कांडपाल, एसडीएम वैभव कांडपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, तहसीलदार निशा रानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, बीडीओ ख्याली राम, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, एडवोकेट डीके जोशी, संचालक नंदन अल्मियां सहित कई जनप्रतिनिधि और सभासद मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का भरोसा दिलाया। #KatyurMahotsav #Garud #UttarakhandNews #LocalFestival #MeraHaqNews1
- Post by इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद1
- चम्पावत:*सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश, #thepublicmatter #champawat #uttrakhand #viralnewsupdate #latestnews1
- महिला होने का विक्टिम कार्ड और जातिवादी मानसिकता से लबरेज ये महिला खुद जाति की ब्राह्मण है, "इसका पति सुपरवाइजर है, बेटा इंजीनियर है और बेटी चाँद जैसी खूबसूरत है" चलती ट्रेन में एक दलित युवक से ये सब कहकर यह महिला अपने हाथ में गन्दा सा चप्पल लेकर उस युवक को काफ़ी देर से धमका रही थी, युवक काफ़ी समझाने की कोशिश कर रहा था, जब इस महिला ने अति कर दी और उस युवक की पत्नी से बदतमीजी करने लगी, तो युवक का धैर्य जवाब दे गया, और वो बेतहासा टूट पड़ा इस महिला पर।1
- Post by Nainital news1
- गरुड़ में चेक वितरित चेक वितरित, आपका नाम कब आएगा लिए जानते हैं1