टीकमगढ़ जिले के नवीन बस स्टैंड पर निःशुल्क प्याऊ का हुआ भव्य शुभारंभ 18 वर्षों से लगातार सेवा में जुटी मानवीय संवेदना समिति निःशुल्क प्याऊ का हुआ भव्य शुभारंभ 18 वर्षों से लगातार सेवा में जुटी मानवीय संवेदना समिति टीकमगढ़। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शहर की समाजसेवी संस्था मानवीय संवेदना समिति द्वारा आज स्थानीय नए बस स्टैंड पर निःशुल्क प्याऊ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं जल वितरण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रद्धा सिंह चौहान, जया बुंदेला एवं मधु मिस्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हरेंद्रपाल सिंह, इंजी. विवेक जैन, एम.पी. गुप्ता एवं बादल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन वीरेंद्र चंसौरिया द्वारा किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होती है। राहगीरों, मजदूरों एवं यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है, जो मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण है। समिति के सचिव मनीराम कठैल ने अपने वक्तव्य में कहा कि “मानवीय संवेदना समिति द्वारा पिछले 18 वर्षों से निरंतर निःशुल्क प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों, मजदूरों एवं जरूरतमंदों को शीतल जल उपलब्ध कराकर उनकी प्यास बुझाना है। यह सेवा कार्य आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रहेगा।” मानवीय संवेदना समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्याऊ पिछले 18 वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है। हर वर्ष गर्मी के मौसम में समिति द्वारा यह सेवा कार्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाता है। इस दौरान हजारों लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराया जाता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी, सचिव मनीराम कठैल, प्रवक्ता विनोद राय, एस.के. जैन, रमेश खरे, इरफान अहमद, रामचरण अहिरवार, सतीश सूत्रकार, कल्लू विश्वकर्मा, कैलाश नारायण खरे, महेंद्र द्विवेदी, बी.डी. यादव, दिप्पू सोनी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।

- Post by Jamil khan1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- 📢ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ रिपोर्टर प्रभु दयाल गौतम विज्ञापन हेतु संपर्क करें 📞9685089104/99967432521
- बुंदेलखंड में फसल कटने के बाद अब महुआ आ गए हैं किसान अपने अपने महुआ के फल बिनने लगे हैं देखिए खास रिपोर्ट1
- बडी खबर ललितपुर स्लीपर बस में धुआं उठने से मचा हड़कंप चलती बस में धुआं देखते ही मची चीख पुकार यात्री कांच तोड़कर बस की खिड़कियों से निकले बाहर मामला नेशनल हाइवे 44 के भौरसिल गांव के पास का बताया जा रहा है! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #upnews #Lalitpur @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण जंक्शन झांसी और पाटन नगरी ओरछा के बीच यातायात की जरूर बदलने वाली है केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झांसी 15.5 किलोमीटर लंबे4 लैन दक्षिणी बाइपास के निर्माण की मंजूरी दे दी 631.73 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट केवल झांसी को जाम से मुक्ति दिलाएगा1
- Jai bholenath3
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1