अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह पूर्वक उत्कृष्ट महिला शिक्षिकाओं व छात्राओं का सम्मान ठाकुरद्वारा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआरपी मोनिका गहलौत, एआरपी रूपा आर्य, शिखा गुप्ता, सोनिया चौहान, सपना चौहान, सोनी और नीतू चौहान को शिक्षा विभाग में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर गढ़ूवाला की छात्राएं अर्चना और नैना को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस, मारूफ अली (एआरपी डिलारी) तथा अरविंद कुमार (सहायक अध्यापक) की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर मौजूद लोगों ने सभी सम्मानित शिक्षिकाओं और छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह पूर्वक उत्कृष्ट महिला शिक्षिकाओं व छात्राओं का सम्मान ठाकुरद्वारा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआरपी मोनिका गहलौत, एआरपी रूपा आर्य, शिखा गुप्ता, सोनिया चौहान, सपना चौहान, सोनी और नीतू चौहान को
शिक्षा विभाग में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर गढ़ूवाला की छात्राएं अर्चना और नैना को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस, मारूफ अली (एआरपी डिलारी) तथा अरविंद कुमार (सहायक अध्यापक) की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर मौजूद लोगों ने सभी सम्मानित शिक्षिकाओं और छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- बिजनौर में सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर सपा विधायकों ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कुछ लोगों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। वीओ: मीडिया से बातचीत में सपा विधायक ने कहा कि जिले की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ को निशाना बनाया जा रहा है। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने एक पुराने विवाद में एकतरफा कार्रवाई और संपत्तियां सीज करने के आरोप लगाए। वीओ-2: विधायक ने ड्रोन से वीडियो बनाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसी निजी व्यक्ति को ऐसा अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सपा विधायकों ने 7 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला, तो पार्टी आंदोलन करेगी।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- बुर्कावाली मोहतरमा का नाम पायल है. अयोध्या में ज्वैलर की दुकान में बुर्का पहनकर हिंदू पायल ने नकली तमंचे से दिनदहाड़े लूट की थी. पायल ने नकली तमंचा दिखाकर 26 ग्राम सोने के हार-लॉकेट लूट लिए थे. दुकान के बाहर उसका प्रेमी राहुल मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। लूट को अंजाम देकर पायल बाहर आयी और प्रेमी के साथ फरार हो गयी. पायल शादीशुदा है. राहुल उसका बॉयफ्रैंड है. दोनो अरेस्ट है.1
- Post by Junaid Junaid1
- ऋषिकेश में हुई यह शर्मनाक घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- Post by India News1
- मिलक नगर पालिका परिषद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 5 नामित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में चंद्रभान मित्तल, बृजेश गंगवार, पूजा, अल्का सक्सेना और हरीश गंगवार शामिल रहे। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।1
- लोकेशन: धामपुर (बिजनौर) स्लग: ओवरलोड मिट्टी ट्रैक्टर पर चालान, दोबारा मिलने पर सील की चेतावनी धामपुर से खबर है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड मिट्टी से भरी डबल ट्रॉली ट्रैक्टर पर कार्रवाई करते हुए चालान किया है। साथ ही दोबारा इसी तरह मिलने पर वाहन सील करने की चेतावनी भी दी गई है। इस पूरे मामले में खनन अनुमति की शर्तों पर भी सवाल उठने लगे हैं। वीओ: मामला शुक्रवार सायंकाल का है, जब आरएसएम तिराहा पर ट्रैफिक टीआई दरोगा नितिन मलिक अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी से भरी एक डबल ट्रॉली ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन या ई-रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका, वहीं ट्रॉली ओवरलोड भी पाई गई। वीओ-2: ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही 10 हजार रुपये का चालान किया। चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर दूसरी जगह डाल रही हैं, हालांकि किसी ठेकेदार का नाम स्पष्ट नहीं बताया गया। जानकारी के अनुसार, जहां से मिट्टी उठाई जा रही है वहां जेसीबी मशीन से खुदाई हो रही है और दूसरी जगह भी मशीनों से मिट्टी डाली जा रही है। वीओ-3: टीआई नितिन मलिक ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह ट्रैक्टर ट्रॉली दोबारा इसी तरह संचालित होती पाई गई, तो नियमानुसार इसे सील कर दिया जाएगा। खनन अनुमति (दस्तावेज़ के अनुसार) प्रकार: मिट्टी मात्रा: करीब 100 घन मीटर अवधि: 15 दिन (30 मार्च से 13 अप्रैल 2026) स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा परिवहन (MM-11/ई-रवन्ना): स्पष्ट उल्लेख नहीं फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि क्या खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1