Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर कन्या महाविद्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर एबीवीपी छात्रों काआक्रोश/
भीमकुंड न्यूज़ 24
छतरपुर कन्या महाविद्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर एबीवीपी छात्रों काआक्रोश/
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- डोंगरगढ़ में पति ने दोस्त संग की पत्नी की हत्या | 48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा*2
- नजरुल खान की जेल से रिहाई ने क्या बना दी मुस्लिम समाज का नेता ! जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होते ही अब यह क्या कह दिया ।1
- 24 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने राज्य बजट को आमजन से कटा हुआ बताते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ठोस प्रावधान नहीं हैं। गौठान योजना बंद करने और रोजगार सृजन की स्पष्ट योजना न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बजट को असंतुलित और जनहित से दूर बताया।1
- *नदी की ख़तरनाक टूटी रेलिंग की मरम्मत "जन सहयोग" ने की* काँकेर -शहर तथा प्रदेश की लोकप्रिय समाजसेवी संस्था "जन सहयोग "द्वारा आज लीक से हटकर जनहित का एक बहुत बड़ा काम किया गया, जिसकी नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी जी के संज्ञान में यह बात लाई गई कि नेशनल हाईवे पर दूधनदी के पुराने पुल के किनारे लगी हुई रेलिंग जर्जर हो गई है टूट फूट गई है, जिसके कारण नेशनल हाईवे पर दौड़ते वाहनों को सीधे नदी में गिरने का खतरा हो गया है। इसके अलावा जान बचाने के चक्कर में कोई पैदल अथवा छोटे वाहन वाला व्यक्ति भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। जन सहयोग के सदस्यों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थल निरीक्षण कर वास्तव में टूटी रेलिंग को ख़तरनाक पाया और फिर सारे सदस्य उसकी मरम्मत कर मज़बूत बनाने में जुट गए। बाँसबल्ली आदि की सहायता से रेलिंग के सभी टूटे भागों को जोड़ दिया गया । अपने वक्तव्य में जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी कहा कि पुल के किनारे इस प्रकार की टूटी-फूटी रेलिंग होना निश्चित रूप से भयावह है और कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है , इसे ध्यान में रखकर हम लोगों ने ,हमसे जितना बना, उतना मज़बूत काम कर दिया है। आगे आम लोगों को भी चाहिए कि रेलिंग से छेड़छाड़ ना करें ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो सके। यहां नदी का तल काफी गहरा है और उतनी ऊंचाई से गिरकर किसी का भी बचना मुश्किल है, इसलिए रेलिंग का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। आज के इस पुण्य कार्य में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा धर्मेंद्र देव , डॉक्टर श्याम देव, करण नेताम ,शैलेंद्र देहारी, अजय पांडे, अखिलेश साहू आदि समाजसेवियों ने कसकर श्रमदान किया।1
- प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को पकड़ने में चौकी देवकर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता। *• नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।* --------------------------------- *दिनांक 23.02.2026 को* प्रार्थी जयपाल राजपुत उम्र 42 साल निवासी सिंघनपुरी थाना साजा जिला बेमेतरा ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रोहित कुमार पिता गोरेलाल निवासी करन चौराहा घोसिया थाना सरायअकील जिला कौशाम्बी (उत्तरप्रदेश) जो किराये के घर देवकर मे लेकर रहता था। आईएएस अधिकारी ट्रेनिंग में आया हुं अगर तुमको सरकारी नौकरी चाहिये तो लगा सकता हूं तब अपना आधार कार्ड पैन कार्ड, फोटो जिला सहकारी बैंक का पासबुक सबका फोटोकापी कराकर एवं पुलिस विभाग में वाहन चालक के नियुक्ति के लिए नगद 1,65,000/- रूपये रोहित को दिया उसके बाद उससे संपर्क किया तो भाग गया था उसके बाद खोजबीन किया पता नहीं चला मेरे मित्र भागचंद कुर्रे ग्राम मोहभटठा से उक्त बातो के बारे मे बताया तब भागचंद कुर्रे ने बताया, कि रोहित कुमार को पुलिस ड्रायवर के नौकरी के नाम पर भी 85,500/- रूपये, उसके बाद 12,000/- रूपये सुनील यादव निवासी देवकर से बाईक निलामी के संबंध में अपने आप को आईएएस अधिकारी बताकर पैसा लेकर छल किया है। आज दिनाँक 23.02.2026 को करीबन 02-03 बजे देवकर मे रोहित कुमार सिंह को देखा तो पैसा वापस करने बोला तो अभी मेरा पोस्टिंग होने वाला है कुछ दिन रूक जाओ पैसा वापस कर दूंगा बोलकर अपने थैला मे रखे अवार्ड शिल्ड को दिख रहा था, आईएएस अधिकारी बताकर मेरे और मेरे दोस्तो के साथ पैसा लेन देन कर छल किया है। कि रिपोर्ट पर चौकी देवकर थाना साजा में अपराध सदर धारा धारा 319 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।1
- होली गिफ्ट: विष्णु देव साई सरकार ने दी बड़ी किसानों को सौगात होली से पहले आएंगे खाते में पैसे।1
- 24 फरवरी मंगलवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना खैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरदाकला निवासी कमल महिलकर अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर कवल महिलकर पिता भुनेसर महिलकर (55 वर्ष), निवासी ग्राम भरदाकला, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा “बाम्बे टू गोवा प्लेन” अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 5.760 लीटर, जिसकी कीमत 3 हजार 8 सौ 40 रुपये आंकी गई है, जब्त की गई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस की मांग की गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जिला केसीजी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।1
- बेमेतरा 24 फरवरी 2026/- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारियों की समय सीमा ली। बैठक में प्रशासनिक कसावट लाने को लेकर एक अहम संकेत देखने को मिला। कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं की अपेक्षित प्रगति निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपेक्षित प्रगति में कमी लक्ष्य का सीधा असर आम जनता तक पहुँचने वाले लाभों पर पड़ता है। उन्होंने इस स्थिति अधिकारियों को जवाबदेही के साथ दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए विभागीय कार्यों में तेजी लाने निर्देशित की।1
- जमकर गिरी ओले। सरगुजा संभाग के वाटर नगर में सड़क खेत ओले से भरे फसल को नुकसान।।1