गुना भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शहर में शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया गुना भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शहर में शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य राहगीरों एवं आमजन को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पूज्य संत श्री राघवेंद्र जी दास महाराज (भुजरिया तालाब) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र भाई साहब, प्रांतीय संयोजक अवधेश तिवारी, प्रांतीय सत्संग प्रमुख सुरेश शर्मा, जिला मंत्री राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ओझा, जिला सह मंत्री राजेंद्र कुशवाहा एवं जीतू जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। संगठन द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। अंत में सभी ने मिलकर समाज सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
गुना भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शहर में शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया गुना भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शहर में शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य राहगीरों एवं आमजन को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पूज्य संत श्री राघवेंद्र जी दास महाराज (भुजरिया तालाब) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र भाई साहब, प्रांतीय संयोजक अवधेश तिवारी, प्रांतीय सत्संग प्रमुख सुरेश शर्मा, जिला मंत्री राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ओझा, जिला सह मंत्री राजेंद्र कुशवाहा एवं जीतू जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। संगठन द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। अंत में सभी ने मिलकर समाज सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
- Post by Suriya yadav media4
- छबड़ा:(बारां)सेमला निवासी मजदूर रोडू लाल की बाड़मेर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में छाया शोक। तहसील छबड़ा के ग्राम सेमला निवासी रोडू लाल पुत्र मथुरा लाल (लगभग 45 वर्ष) की बाड़मेर जिले के ग्राम हड़वा (तहसील शिव) में संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक मृत्यु हो गई। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है। रोडू लाल का शव पहुंचा सेमला परिवार के लोग कर रहे अंतिम संस्कार की तैयारी,बीबी ओर बच्चे हुए अनाथ। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडू लाल रोज़गार की तलाश में कुछ समय पूर्व बाड़मेर गए थे, जहां वे एक कंपनी में ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनके छोटे भाई विनोद लोधा को फोन के माध्यम से उनके निधन की सूचना मिली, लेकिन मृत्यु के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है गांव में गुरुवार से चूले नही जले,देर रात सुबह शव पहुंचा गमगीन माहौल में शुक्रवार को आया शव परिवार और बच्चों का रुदन देखा नही गया।विधित हो छबड़ा विधान सभा मे आजादी के इतने वर्षों बाद भी मजूदरों को पर्याप्त समय रोजगार नही मिलता,फसलों के सीजन में ओर रोजगार की तलाश में घर का मालिक चला जाता है बाहर,ऐसी अनहोनी घटने पर परिवार हो जाते है अनाथ। ग्रामीणों एवं युवाओं ने इस घटना को गंभीर मानते हुए प्रशासन से मांग की है कि—रोडू की मृत्यु के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए यदि कोई लापरवाही या संदेह हो तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,राज्य सरकार द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए,ग्रामीणों का कहना है कि रोडू लाल परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, ऐसे में उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।3
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला अशोकनगर अशोकनगर पुलिस ने लूट एवं छीना - झपटी के आरोपी को धरदबोंचा:- मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा । पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपीगणों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया है । उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.03.2026 को फरियादी बड़े राजा यादव पुत्र मुंशीलाल यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम करमई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 24.03.2026 की शाम करीब 7 बजे छपराई एवं नारायणपुर के बीच पिपरई रोड़ पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने कट्टा दिखाकर उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP67 ZE 8221 (कीमत लगभग ₹75,000) लूट ली । उक्त रिपोर्ट पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 180/26 धारा 309(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । इसी क्रम में अन्य घटना में फरियादी अमन पुत्र जगन्नाथ जाटव, उम्र 19 वर्ष, निवासी पठार मोहल्ला, अशोकनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भडूली रोड़ पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रियलमी 15T मोबाइल (कीमत लगभग ₹23,000) छीन लिया । इस पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 181/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । उक्त दोनों गंभीर घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी अशोकनगर के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 02.04.2026 को प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी धर्मवीर परिहार पुत्र प्रकाश परिहार, निवासी छपराई माफी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल वारंट प्राप्त किया गया तथा उसे जिला जेल अशोकनगर दाखिल किया गया । प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है । उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात उनि भुवनेश शर्मा, उनि अजीम अंसारी, सउनि आमोद तिवारी, सउनि दीवान सिंह, प्रधान आरक्षक अतेन्द्र यादव एवं आरक्षक अर्जुन भील की विशेष भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराध कारित करने वाले आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी है ।1
- जय हनुमान, शक्ति अनंत: फ्रेंड्स महिला क्लब ने *श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव* बारां "संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा"— इसी आस्था के साथ फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा हनुमान जन्मोत्सव कापावन पर्व बड़े ही धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्तों और आमजन के लिए शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया गया। *भक्ति और भजनों की बयार* कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात महिला क्लब की सदस्यों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय वातावरण मे सभी महिलाएं झूम उठीं और भजनों पर नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। *सेवा का संकल्प: शरबत वितरण* भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब की संस्थापिका और अध्यक्ष सपना गोयल के नेतृत्व में सभी भक्तों को ठंडा-ठंडा शरबत पिलाया गया। सेवा के इस कार्य में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हनुमान जन्मोत्सव का महत्व इस अवसर पर अध्यक्ष सपना गोयल ने हनुमान जन्मोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा: "हनुमान जी शक्ति, साहस और निस्वार्थ भक्ति एंव मेनेजमेंट गुरू के प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं। आज के इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति और सेवा का संदेश फैलाना है।" कार्यक्रम में मुख्य सहयोग: इस सफल आयोजन में क्लब की प्रमुख सदस्य सुशीला पिपलानी, और रुचि जैन , योगिता चौधरी सहित अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा।4
- राजस्थान जिला बारां तहसील किशनगंज शाहाबाद में सहरिया जनजाति निवास करती और यह पर अन्य जाती के लोग किशनगंज शाहाबादक्षेत्र को tsp घोषित करवाना चाहती है इसलिए सहरिया समाज के भाई बंधुओ ने मिलकर tsp के विरोध में ज्ञापन दिया है2
- गुना के श्रीराम कॉलोनी में टॉवर में लगी भीषण आग लोगो का कहना हैं ओवर हीट या शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकता हैं, फिलहाल जांच जारी हैं #maksudangarh #GunaNews #Guna #gunacity #MP #MPNews #viralchallenge #viralphotochallenge #viralvideochallenge #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viratkohli #viralshorts #viralreels1
- तेरा सूत्री मांगों को लेकर अनुचित कालीन हड़ताल पर जा सकते हैं बिजली कर्मचारी कल गुना में विद्युत कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया1
- श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर के ग्राम मवासा में निकाली भव्य शोभायात्रा छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद तहसील के ग्राम मवासा में सभी ग्राम वासियों ने मिलकर के श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद के अधिकांश कार्यकर्ता भी पहुंचे। छीपाबड़ौद तहसील में भारतीय किसान संघ के जनक प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामनाथ मालव और जगदीश घुसडीया के सानिध्य में छीपाबड़ौद तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने बताया कि ग्रामीणों ने रामायण पाठ कर रात्रि में भजन संध्या का आयोजन कर पूर्णाहुति की। इसके पश्चात दिन के 3:00 बजे भव्य शोभा यात्रा का पूरे गांव में भ्रमण कर हनुमान मंदिर पर पहुंचे जहां पर आरती और प्रसाद वितरण के बाद समाप्त हुआ। आचोलिया ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि हमें भी श्री हनुमान जी के चरित्र को अपने अपने जीवन में उतारना चाहिए जिससे हम भी निस्वार्थ भाव से, साहसपूर्वक मानव और किसानों के हितों के कार्यों को करते रहें।2