आगर-मालवा जिले में जल संरक्षण के साथ कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने 09 जुलाई, गुरुवार को सोयतकलां तहसील क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसानों के खेतों का अवलोकन किया। ग्राम दुल्याखेड़ी में किसान श्री बालू सिंह सोंधिया के खेत पर पहुंचकर कलेक्टर ने मल्चिंग एवं ड्रिप पद्धति से लगाई गई तोरई, चवला, लौकी, मिर्च, गिलकी और ताइवान पपीता की फसल देखी। उन्होंने किसान के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इन तकनीकों से पानी की बचत के साथ-साथ उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होती है। कलेक्टर ने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी इस पद्धति के साथ-साथ कम लागत में अधिक लाभ वाली फूलों की खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कलेक्टर श्रीमती यादव ग्राम कवरा खेड़ी पहुंचीं और किसान श्री प्रकाश दांगी के खेत में तरबूज के बाद लगाई गई लौकी की फसल का निरीक्षण किया। किसान प्रकाश दांगी ने बताया कि वे अपनी उत्पादित सब्जियों को जयपुर, कोटा, भोपाल, उज्जैन और इंदौर की मंडियों में सामूहिक रूप से ट्रकों के माध्यम से भेजकर अच्छा लाभ अर्जित कर रहे हैं। कलेक्टर ने इस सामूहिक विपणन मॉडल को अन्य किसानों के लिए भी अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, उपसंचालक उद्यानिकी श्री अर्जुन सिंह राजपूत, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री जगदीश चंद्र मालवीय सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
आगर-मालवा जिले में जल संरक्षण के साथ कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने 09 जुलाई, गुरुवार को सोयतकलां तहसील क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसानों के खेतों का अवलोकन किया। ग्राम दुल्याखेड़ी में किसान श्री बालू सिंह सोंधिया के खेत पर पहुंचकर कलेक्टर ने मल्चिंग एवं ड्रिप पद्धति से लगाई गई तोरई, चवला, लौकी, मिर्च, गिलकी और ताइवान पपीता की फसल देखी। उन्होंने
किसान के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इन तकनीकों से पानी की बचत के साथ-साथ उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होती है। कलेक्टर ने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी इस पद्धति के साथ-साथ कम लागत में अधिक लाभ वाली फूलों की खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कलेक्टर श्रीमती यादव ग्राम कवरा खेड़ी पहुंचीं और किसान श्री प्रकाश दांगी के खेत में तरबूज के बाद लगाई गई लौकी की फसल का निरीक्षण किया।
किसान प्रकाश दांगी ने बताया कि वे अपनी उत्पादित सब्जियों को जयपुर, कोटा, भोपाल, उज्जैन और इंदौर की मंडियों में सामूहिक रूप से ट्रकों के माध्यम से भेजकर अच्छा लाभ अर्जित कर रहे हैं। कलेक्टर ने इस सामूहिक विपणन मॉडल को अन्य किसानों के लिए भी अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, उपसंचालक उद्यानिकी श्री अर्जुन सिंह राजपूत, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री जगदीश चंद्र मालवीय सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुमरिया पाल के प्रधानाध्यापक हेमराज मालवीय के सेवानिवृत्त होने पर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, तहसील मोहन बड़ोदिया शाखा द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे के लगभग उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एल. कुंभकार और सचिव एस.एल. टेलर ने हेमराज मालवीय का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए उनके दीर्घ, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने श्री मालवीय के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। पार्टी के घोषित प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने भारी दल बल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आजाद समाज पार्टी की इस एंट्री से यह माना जा रहा है कि वह आगामी चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों का चुनावी गणित बिगाड़ सकती है।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर जिले के कालापीपल पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री ने कालापीपल में एक रोड शो में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, वे 'एक पेड़ मां के नाम' नामक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।1
- आगर मालवा में पुलिस ने स्कूल वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान के पहले दिन कुल 52 वाहनों की जाँच की गई, जिनमें से 23 वाहनों पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए ₹38,700 का चालान काटा गया। पुलिस का यह अभियान 17 जुलाई तक जारी रहेगा।1
- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का बुधवार रात को मंदसौर जिले के नेशनल हाईवे पर आगमन हुआ, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन और गरोठ एसडीएम राहुल चौहान भी उपस्थित रहे।3
- मंदसौर, मध्य प्रदेश के तोलाखेड़ी निवासी रामप्रसाद धनगर गुर्जर पेशे से एक पत्रकार हैं।1
- सुसनेर के श्मशान रोड पर जमीन विवाद को लेकर एक घर पर धारदार हथियारों से हमला कर पथराव किया गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।1