वीडियो में साफ़ - साफ़ पढ़ुआ थाना प्रभारी दिनेश शर्मा माँ बहन की गालियाँ देते नजर आ रहे हैं फिर भी अब अपने बचाव में आगे आकर देखिए क्या क्या खबरे चलवा रहे हैं* *वीडियो में साफ़ - साफ़ पढ़ुआ थाना प्रभारी दिनेश शर्मा माँ बहन की गालियाँ देते नजर आ रहे हैं फिर भी अब अपने बचाव में आगे आकर देखिए क्या क्या खबरे चलवा रहे हैं* 👇👇👇👇👇👇👇👇👇 *पढ़ुआ थाना प्रभारी से जुड़ी खबर/वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें पत्रकार व अन्य लोगों को कथित रूप से अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने की बात सामने आ रही है, वह भ्रामक और तथ्यहीन है। *पढ़ुआ थाना प्रभारी ने बताया * इस संबंध में वायरल वीडियो को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया है। मौके की वास्तविक स्थिति को तोड़-मरोड़ कर दिखाया जा रहा है, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। थाना प्रभारी द्वारा किसी भी पत्रकार या नागरिक के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा माहौल को बिगड़ने की कोशिश की जा रही थी तभी घटना के दौरान कानून-एवं - शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी। कुछ लोगों द्वारा माहौल को उकसाने और गलत तरीके से वीडियो रिकॉर्ड कर उसे गलत रूप में प्रचारित करने का प्रयास किया गया है। पढ़ुआ पुलिस प्रशासन पत्रकारों और आम नागरिकों का सम्मान करता है तथा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने की अपील की जाती है। *निवेदन:* कृपया किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि समाज में अनावश्यक भ्रम और तनाव न फैले। ———————————————— *समस्त पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि संबधित वीडियो अपने चैनलों/ अखबारों / पत्रिकाओं तथा सोशल मीडिया एकाउंट्स पर प्रेषित करने की कृपा करें , ताकि आने वाले समय में वर्दी की मर्यादा बनी रहे , और ऐसे वर्दीधारीओं पर उचित कार्यवाही हो सके*

- लखीमपुर-शहर के मोहल्ला काशीनगर में दुर्गा मंदिर के पास वायरल खबर के बाद बीती रात जल्दबाजी में चुपचाप खंभा हटा दिया गया हड़बड़ी में किए गए काम के दौरान नाले की दीवार गिर गई जिससे नाला फट गया नगरपालिका की पानी सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है और आगे पानी नहीं पहुंच पा रहा जिससे लोग परेशान हैं1
- हड़बड़ी में किए गए काम के दौरान नाले की दीवार गिर गई जिससे नाला फट गया। नगरपालिका की पानी सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है और आगे पानी नहीं पहुंच पा रहा जिससे लोग परेशान हैं1
- astv24digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के लालपुर रोड पर उस वक्त अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला, जब खुद को पत्रकार बताने वाले एक शख्स की “रिपोर्टिंग” अचानक “रोड शो” में बदल गई। बताया जा रहा है कि मचरेहटा (सीतापुर) निवासी संदीप सेहगल नाम के व्यक्ति बड़े ठाठ से रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। चेहरे पर रौब, अंदाज़ में तेज़ी और हाथ में माइक—सब कुछ सेट था… लेकिन स्क्रिप्ट शायद कुछ और ही लिखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, वैसे ही शब्दों से पहले कदम लड़खड़ा गए और देखते ही देखते “ब्रेकिंग न्यूज” खुद ही ब्रेक हो गई— और सीधे सड़क पर धड़ाम! मौके पर मौजूद लोगों ने भी मौका नहीं छोड़ा और ठहाके लगाते हुए बोले— “भइया, ये रिपोर्टिंग है या रिहर्सल?” कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसे ही ‘लाइव’ चलता रहा, तो दर्शकों को खबर कम और कॉमेडी ज्यादा देखने को मिलेगी। इधर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी गर्म हैं, की पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दरेरी गांव से एक पराई महिला को लेकर फरार हो गए हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लोगों का कहना है कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी वाला पेशा है, और इसमें गंभीरता जरूरी है। ऐसे वाकये कहीं न कहीं उस भरोसे पर असर डालते हैं, जो जनता मीडिया से रखती है। फिलहाल हाल ये है: निघासन की इस “लाइव रिपोर्टिंग” ने लोगों को दिनभर का मनोरंजन जरूर दे दिया है। अब ये वीडियो और किस्से चाय की दुकानों से लेकर मोबाइल स्क्रीन तक जमकर चल रहे हैं।1
- लखीमपुर खीरी। चिकित्सा क्षेत्र में परोपकार और अंगदान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवकली खीरी में ‘मेडिकल एल्ट्रिज़्म (परोपकारार्थमिदं शरीरम्)’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने अंगदान और ऊतक प्रत्यारोपण के वैज्ञानिक, सामाजिक और कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि इस तरह का आयोजन प्रदेश में पहली बार हो रहा है, जो समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्रेन डेड मरीज के अंगदान का प्रेरणादायक उदाहरण भी साझा किया गया, जिसमें एक युवा के परिवार ने मृत्यु के बाद अंगदान कर कई जिंदगियां बचाने का संदेश दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि ब्रेन डेड स्थिति में व्यक्ति कानूनी रूप से मृत माना जाता है, और ऐसे में अंगदान जीवन बचाने का बड़ा माध्यम बन सकता है। एसजीपीजीआई और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने ट्रांसप्लांट की जटिल प्रक्रियाओं, कानूनी जिम्मेदारियों और गोपनीयता जैसे विषयों पर जानकारी दी। वहीं किडनी, बोन मैरो और आंत प्रत्यारोपण से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन के दौरान मेडिकल छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अंगदान से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, सरोगेसी को भी आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए निसंतान दंपतियों के लिए आशा की किरण बताया गया। यह सम्मेलन न केवल चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हो रहा है, बल्कि समाज में अंगदान और परोपकार की भावना को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।2
- खीरी टाउन-खीरी कस्बा खीरी स्थित कैसर पहलवान मेमोरियल इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड हाईस्कूल (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का कुल परिणाम 97 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। विद्यालय की छात्रा अनुषा उमर ने 90.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा छात्रा के आवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक उम्मी खातून, प्रबंधन से जुड़े हमजा, समाजसेवी हाजी आरिफ पहलवान, प्रधानाचार्य हाजी सईद हुसैन गौरी सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनके घर जाकर सम्मानित किया गया है। टॉपर अनुषा उमर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासन को सफलता का आधार बताया। विद्यालय प्रबंधन ने इस परिणाम का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के परिश्रम एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- ⛽ “घबराएं नहीं, तेल भरपूर है” — लखीमपुर खीरी में डीजल-पेट्रोल की कमी की खबरें भ्रामक लखीमपुर खीरी। जनपद में डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर अब प्रशासन ने साफ और सख्त रुख अपनाया है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) अंजनी कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि “जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।” उन्होंने आंकड़ों के साथ स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान में जनपद में 2164 किलोलीटर डीजल और 1645 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। यानी जरूरत से ज्यादा भंडारण मौजूद है और आम जनता को किसी तरह की परेशानी होने की कोई वजह नहीं है। 👉 अफवाह बन रही है असली समस्या DSO ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि असली दिक्कत ईंधन की नहीं, बल्कि अफवाहों की है। कुछ भ्रामक खबरों के चलते लोग घबराकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रहे हैं, जिससे अनावश्यक दबाव बन रहा है। 👉 प्रशासन का सख्त संदेश “घबराएं नहीं, जरूरत भर ही ईंधन लें” — प्रशासन ने साफ कहा है कि जमाखोरी और घबराहट में खरीदारी से स्थिति बिगड़ सकती है, जबकि हकीकत में सप्लाई पूरी तरह दुरुस्त है। 👉 हर पंप पर नजर, आपूर्ति रहेगी जारी प्रशासन लगातार सभी पेट्रोल पंपों की निगरानी कर रहा है ताकि कहीं भी कृत्रिम संकट पैदा न हो और आम लोगों को आसानी से ईंधन मिलता रहे। 📢 संदेश साफ है: तेल की नहीं, सोच की कमी है — अफवाहों से बचें, सच्चाई पर भरोसा रखें। 🎤 यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल ✍️ तहसील रिपोर्टर: यज्ञराज मौर्य1
- मुख्यालय अग्निशमन तथा आपात सेवाएं उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के आदेशानुसार फायर स्टेशन पलिया क्षेत्र में अग्निसुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एफएसएसओ राहुल कुमार वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता को जांचा गया तथा उन्हें संचालित कर उनकी स्थिति का आकलन किया गया। साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सुरक्षित निकासी (Evacuation Drill) का अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपदा के समय मरीजों एवं स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों द्वारा अस्पताल प्रबंधन को यह भी सुझाव दिया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखा जाए और समय-समय पर उनकी जांच सुनिश्चित की जाए। अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक किया गया, जिससे क्षेत्र में अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।2
- बच्चों ने कहा मत रो मन में सब संभाल लूंगा मैंने सीखा है पिता से मुझे परिवार को किस प्रकार चलना है1