Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओलावृष्टि से तबाह फसलों का विधायक मारू ने किया निरीक्षण मनासा। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने आंकली पंचायत के ग्राम रूपावास सहित आसपास के ग्रामों में हुई ओलावृष्टि एवं असमय बारिश से प्रभावित फसलों का किसानों के साथ खेतों में पहुँचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर फसल क्षति की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।विधायक मारू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वे कराकर किसानों को समय पर उचित मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराई जाए। विधायक मारू ने किसानों को आश्वस्त किया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे और किसानों के हितों की रक्षा पूरी प्रतिबद्धता के साथ की जाएगी।
Rakeshsharmar Rakeshsharma

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मनासा। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल हर घर नल योजना के तहत जिलेभर में स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया था पाइपलाइन तो ठेकेदार द्वारा बिछा दी गई लेकिन उसके बाद सड़क पर मरम्मत सही से नही की गई जिससे ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत बदहाल बनी हुई है जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे है। ऐसा ही मामला मनासा के नजदीक गांव हांसपुर में देखने को मिल रहा है जहां डीबीएल कंपनी की लापरवाही साफ नजर आरही है आपको बतादे की हांसपुर से मोया व पावटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गांव में बनी पुलिया के पास पिछले 15 दिनों से पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है जिससे निकलते पानी से रोड़ पर कीचड़ ही कीचड़ है व आवागमन भी बाधित हो रहा है एवं गड्ढे के कारण बहुत बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है वही पास में ही बने एक मकान के तल घर मे पानी घुस गया है जिस पर अभी तक किसी अधिकारी का ध्यान नही गया ग्रामीण जनो को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- Post by Sameer Khan1
- *जप्त की गई डेढ़ करोड़ की एमडी ड्रग्स के बाद राजस्थान के गांवों में पुलिस का शिकंजा* आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की संयुक्त टीमें प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के देवल्जी गांव सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पहुंचीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलशेर लाला के घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, जहां उसके मकान पर ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस ने गांव के रहवासियों, संदिग्ध व्यक्तियों और संपर्कों से पूछताछ कर आरोपी के नेटवर्क और गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाईं।1
- Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Singh Peraliya1
- श्री लक्ष्मी नाथ भगवान जी की मंगला आरती दर्शन गांव पुठोली चंदेरिया चित्तौरगढ़ राजस्थान में निवास करने वाले दुख दरिद्रता दूर करने वाले सुख संपत्ति आनंद वैभव खुशहाली बरसाने वाले आपकी जय हो आप ही आप हो दया करो क्षमा करो कृपा करो रक्षा करो सद बुद्धि देवो हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय1
- Post by Lucky sukhwal1
- धरियावद विधायक1
- सुवासरा के सेमली काकड़ मे HLLएंव NHAI के सहयोग से टोल प्लाजा स्टाफ को दुर्घटना के बचाव को लेकर उपाय एवं प्रशिक्षण दिया गया1