उमरा गांव में पुरानी रंजिश में कोटेदार के घर हमला, ट्रैक्टर में लगाई आग — तीन आरोपी हिरासत में 2 घायल अस्पताल भर्ती रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोटेदार के घर पर धावा बोल दिया, जहां मारपीट के साथ-साथ ट्रैक्टर में आग लगा दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:50 बजे की है। गांव निवासी मुरली गुप्ता और ओमकार गुप्ता का एक व्यक्ति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अचानक हमला कर दिया। घर में घुसकर जमकर मारपीट की गई और बाहर खड़े ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही ओमकार और मुरली को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। करीब एक वर्ष पूर्व भी उसने मारपीट की घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और दरोगा की बाइक में आग लगा दी थी। इतना ही नहीं, आरोपी ने फरसा लेकर सिपाही और होमगार्ड को दौड़ा लिया था। उस मामले में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने एक बार फिर उसी तरह की वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

- पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन हेतु ड्रोन कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी की गई कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र पर पैनी नजर रखते हुए प्रत्येक गतिविधि की मॉनिटरिंग की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से भीड़ प्रबंधन एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।*4
- थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम साल्हीपुर कंजास में 03 बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के संबंध में थाना कंधई पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने क्या कहा देखें।1
- रायबरेली पुलिस का लगातार ऑपरेशन लंगड़ा जारी पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत हरचंदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगस्टर अधिनियम के 25000 रुपए के इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नंबर की बरामद की गई है संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हिगली पुलिया के पास देर रात शारदा नहर मोड की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को आते दिखाई दिया जिसे रोकने पर युवक के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राजू पुत्र भगवान दिन निवासी थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी युवक को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर भेजा गया पूछताछ के दौरान पता चला कि अभियुक्त पर गैंगस्टर तमिल है और वह वांछित चल रहा था जनपद के विभिन्न स्थानों में इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है2
- मां कालिका धाम में सोमवार को मंदिर के ऊपर टंकी में पानी नहीं था जिससे भक्तों को जलाभिषेक करने में परेशानी हुई यही नहीं मंदिर के क्रियाकलाप भी पानी न रहने से प्रभावित हुए सोमवार को भारी भीड़ होने के चलते लोग टंकी का पानी खतम हो गया यहां से पानी लेकर के भगवान भोलेनाथ का जला अभिषेक करने वाले भक्तगण परेशान हुए लेकिन पानी न होने से जलाभिषेक जहां प्रभावित हुआ वहीं भक्तगणों की पूजा भी अधूरी हुई मंदिर परिसर में पूजा कर रहे कुछ लोगों के चलते चुनरी अन्य सामान में आग लग गई इससे हड़का मच गया उस समय पुलिस भी नदारत थी लोगों को नियंत्रित कर रहे स्वयंसेवकों ने लोगों से पानी नीचे मेला परिसर से मंगा करके आग बुझाई2
- अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान, सीओ मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल, निवासी चकधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। वह थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 182/25 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस) में वांछित चल रहा था और घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले ही 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वही इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।1
- थाना संग्रामपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शनि पांडेय की गिरफ्तार व उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बैटरी, झटका मशीन व मोटरसाइकिल की बरामदगी।4
- अमेठी के संग्रामपुर पुलिस की नाक में दम करने वाला इलाके का शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी का है। घायल चोर के कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, चोरी की बैटरी, झटका मशीन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आपको बता दें इस शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय के विरुद्ध 20 से अधिक मुकदमे दर्ज़ हैं। इसकी गिरफ़्तारी से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।4
- पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आगामी पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। महीनों के कठोर प्रशिक्षण के उपरांत देश सेवा हेतु तैयार हो रहे रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन के लिए यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज रेंज, प्रयागराज अजय कुमार मिश्र द्वारा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के साथ स्वयं अपने हाथों से रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की इस सहभागिता से प्रशिक्षु आरक्षियों में गर्व एवं आत्मविश्वास की भावना का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, अनुशासन एवं टीम भावना और अधिक सुदृढ़ हुई। ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम ने पुलिस परिवार के मध्य सौहार्द एवं एकजुटता को और मजबूत करने का कार्य किया। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनहित एवं पुलिस बल के मनोबल को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास जारी हैं।1