*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 24 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *विदिशा पुलिस की जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई* *संगठित रूप से जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को बासौदा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹8.12 लाख का मशरूका जप्त* थाना बासौदा शहर पुलिस ने जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए संगठित रूप से जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के जुआ फड़ एवं उसके आसपास से ₹52,600 नगद, 52 ताश के पत्ते, 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन कीमत करीब ₹1,40,000 तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार कीमत करीब ₹6,20,000, कुल ₹8,12,600 का मसरूका जप्त किया है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना बासौदा शहर प्रभारी निरीक्षक संजय बेदिया एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 23 अगस्त 2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बासौदा शहर क्षेत्र में कुछ व्यक्ति संगठित रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी गई, जहां से 6 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से नगदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन एवं स्विफ्ट डिजायर कार जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 614/2026, धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों से पूछताछ कर जुआ खिलाने एवं इस गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉राजकुमार शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी डेंगरा, थाना दीपनाखेड़ा, जिला विदिशा। 👉रईस खान पिता रसीद खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 21, सिरोंज, जिला विदिशा। 👉देवेन्द्र उर्फ सोनू शर्मा पिता चंद्रभान शर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर, बासौदा। 👉हनुमत सिंह राजपूत पिता नन्नूलाल राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पैगयाई, थाना शमशाबाद, हाल निवासी रजौदा, थाना देहात बासौदा। 👉कृष्णपाल उर्फ किस्सू सोनी पिता नाथूराम सोनी, उम्र 48 वर्ष, निवासी सिरोंज चौराहा, बासौदा। 👉अनुराग ठाकुर पिता जुगराज सिंह ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिरंगा चौक, बासौदा। *जप्त मशरूका:* 👉नगद राशि — ₹52,600 👉52 ताश के पत्ते 👉6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन — कीमत करीब ₹1,40,000 👉1 स्विफ्ट डिजायर कार — कीमत करीब ₹6,20,000 👉कुल जप्त मशरूका — ₹8,12,600 *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* कार्रवाई में प्र.आर. सुरेश रघुवंशी, आरक्षक सत्येन्द्र तोमर, आरक्षक राहुल सरवैया, आरक्षक अजय यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, आरक्षक महेन्द्र लोधी, आरक्षक रत्नेश रोहित एवं आरक्षक राहुल शर्मा का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

- *प्रेस नोट* *दिनांक : 25 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *गंजबासौदा देहात पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — 07 सटोरिए गिरफ्तार, कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा सट्टा विरोधी अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 07 सटोरियों को गिरफ्तार कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। *दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध:* इस संबंध में थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 376/26 एवं 377/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय गंजबासौदा के समक्ष पेश किया गया। *कार्रवाई में कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त:* पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹21,000 नगद, 01 मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹80,000, 06 एंड्रॉयड मोबाइल कीमत लगभग ₹1,10,000 तथा सट्टा पर्ची एवं लीड पेन सहित कुल ₹2,11,000 का मशरूका जप्त किया गया। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉लखपत कुशवाह पिता मचल सिंह कुशवाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गूदनखेड़ी। 👉सोनू शर्मा पिता रामनिवास शर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉अरविन्द बघेल पिता हाकम सिंह बघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉मानसिंह लोधी पिता हल्कई लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉राजू कुशवाह पिता प्रेमसिंह कुशवाह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉दीपक सैनी पिता ब्रजलाल सैनी, उम्र 57 वर्ष, निवासी चूड़ी मोहल्ला, गंजबासौदा। 👉खिलान सिंह पिता नाथूराम सिलावट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रजौदा, बासौदा। *कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका:* थाना प्रभारी बासौदा देहात उपनिरीक्षक श्री जय कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रवि राव, आरक्षक राकेश जाटव, प्रकाश अम्लियार, राहुल झा, ध्रुव एवं रामनिवास मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।4
- हादसे के बाद विधायक उमाकांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी#सिरोंज हादसे के बाद विधायक उमाकांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी#सिरोंज1
- संलग्न UCC कानून के विरोध में मुस्लिम समाज लामबंद, शमशाबाद में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन* *शमशाबाद, विदिशा।* समान नागरिक संहिता (UCC) कानून के विरोध में मंगलवार को शमशाबाद तहसील के मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि UCC कानून उनके पर्सनल लॉ और धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप है। यह कानून संविधान में दिए गए धार्मिक अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया से इस कानून को लागू न करने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत की पहचान उसकी अनेकता में एकता से है और सभी धर्मों को अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है। UCC से इस विविधता को नुकसान पहुंचेगा। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर राष्ट्रपति महोदया तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। व्हाइट- मुस्लिम समाज शहर काजी आसिफ खान तहसील शमशाबाद1
- छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन सभी छात्र-छात्राओं को पालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित । _अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ आयोजन ।_ शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद के परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों और विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए एक भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के मध्य भारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री राजकुमार विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालक महासंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल विश्वकर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पालक महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री नितेश नामदेव भी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा सुश्री अभिलाषा राजपूत सहित अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को किया गया संबोधित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री कमल विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को छात्रसंघ चुनाव के महत्व और महाविद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के साथ-साथ छात्रहित के मुद्दों पर मुखर होकर आगे आने का संदेश दिया। प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगामी छात्रसंघ चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि युवा वर्ग ही देश और समाज का भविष्य है, इसलिए उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं: भव्य उपस्थिति: महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नेतृत्व मार्गदर्शन: पालक महासंघ और विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। संवाद सत्र: छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक और महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व अपेक्षाओं पर अतिथियों से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाविद्यालय के विकास और छात्रहित के कार्यों में एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।1
- एरिया विवाद को लेकर किन्नरों में घमासान, ट्रैफिक हुआ प्रभावित गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर एक किन्नर ने अपने गुरु पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीच चौराहे पर हंगामा कर दिया। किन्नर के सड़क पर बैठने से यातायात बाधित हो गया और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। बताया जा रहा है कि त्योहारों के बीच एरिया को लेकर किन्नरों में विवाद सामने आया है।1
- हमें फॉलो करें सिरोज विधायक माननीय उमाकांत शर्मा जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गई।1
- हरगानखेड़ी टपरे के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गु मूलभूत सुविधाओं की मांग लोकेशन : सिरोंज विदिशा हरगानखेड़ी टपरे के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गु मूलभूत सुविधाओं की मांग लोकेशन : सिरोंज विदिशा सिरोंज तहसील के हरगानखेड़ी टपरे के ग्रामीण आज अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, श्मशान घाट और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में अब तक किसी भी सरकारी योजना के तहत विकास कार्य नहीं हुआ है। कई बार सिरोंज एसडीएम कार्यालय में आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते ग्रामीणों ने अब कलेक्टर से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइट बाबू केवट बाइट ग्रामीण4