Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओ माय गॉड इतना खतरनाक बच्चा#😀😀😀#शेफ को कंफ्यूज कर दिया हंसतेमुस्कुराते रहो
Kshatr Pal shivhare
ओ माय गॉड इतना खतरनाक बच्चा#😀😀😀#शेफ को कंफ्यूज कर दिया हंसतेमुस्कुराते रहो
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डॉ मोहन यादव ग्रीन बिल्डिंग में अधिकारियों की बैठक में होंगे शामिल, 3 घंटे ग्रीन बिल्डिंग में अधिकारियों की बैठक में रहेंगे डॉ मोहन यादव, ग्रीन बिल्डिंग में राष्ट्रीय सेमिनार हो रहा आयोजित, देखें खबर1
- टहरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं आज महीने के पहले शनिवार को समय 11 बजे से 2 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी गौरव आर्य एवं तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें कुल 23 शिकायतें आईं मौके पर 4 इशिकायतों का निस्तारण किया गया जिसमें पुलिस विभाग 2 राजस्व विभाग 9 जल विभाग 1 विकासखंड 2 विद्युत विभाग 5 कृषि 1 शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित रही गाता निवासी महिला रामदेवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आरोप लगाया कि उसके घर पर आकर गांव के कुछ लोगों ने गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी है महिला ने उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है सभी शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह ने मौके पर जाकर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए हैं1
- गुरसराय (झांसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में गुरसराय थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 मई 2026 को थाना गुरसराय क्षेत्र के ग्राम करगुवा बुजुर्ग एवं कस्बा में आपसी विवाद के दौरान मारपीट व झगड़ा करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति भंग करने की आशंका के तहत पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेन्द्र पुत्र मुन्नालाल (45 वर्ष), आकाश सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी (21 वर्ष), राघवेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह (36 वर्ष), मोजीलाल पुत्र काशीराम (32 वर्ष) तथा काशीराम पुत्र बसोरे (62 वर्ष) निवासीगण थाना गुरसराय जनपद झांसी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। इस कार्रवाई में इंचार्ज थाना गुरसराय प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह,उपनिरीक्षक वीपाल सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, उमेद सिंह चौहान तथा कांस्टेबल आशीष द्विवेदी व राकेश कुमार शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- आराजीलैन कोंच में बेवा महिला ने सामाधन दिवस में लगाई गुहार, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने की मांग1
- तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा1
- दतिया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने सेवड़ा चुंगी पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नागरिकों को नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में निरंतर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट पहनने, वाहन सावधानीपूर्वक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले नागरिकों को शासन द्वारा प्रोत्साहन दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।1
- बालाघाट में तेज आंधी एवं बारिश में मचाया कहर, कई पेड़ टूटे एवं भारी नुकसान वही मौसम में आई ठंडक गर्मी से मिली लोगों को राहत, देखें खबर2
- कोंच तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, एसडीएम ने सुनी शिकायतें, 19 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण1
- गुरसरांय (झांसी)। नगर में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाजार, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े संदिग्ध युवकों की जांच की गई और उनसे पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने बिना कारण इधर-उधर घूम रहे युवकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी पहचान की पुष्टि कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी भय के आवागमन कर सकें। इस दौरान उपस्थित पुलिस टीम में हर्षित सिंह, सुचिता सिंह, दीपशिखा एवं जिज्ञासा श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1