logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति हरदा - जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम गुठानिया निवासी शिव कपूर की चार माह की बेटी सिया को समय पर उपचार और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से जन्मजात हृदय रोग से मुक्ति मिली है। जिला चिकित्सालय हरदा में निमोनिया के उपचार के लिए भर्ती हुई सिया में चिकित्सकों ने जन्मजात हृदय रोग की संभावना पहचानी। इसके बाद महज एक सप्ताह से भी कम समय में उसकी जांच एवं उपचार की प्रक्रिया पूरी कर एम्स भोपाल में पीडीए क्लोजर सर्जरी की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत यह उपचार पूरी तरह निःशुल्क हुआ। सिया को बार-बार सर्दी की समस्या होने पर उसके परिजन जिला चिकित्सालय हरदा लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच में निमोनिया के लक्षण पाए और जन्मजात हृदय रोग की संभावना को देखते हुए उसे तत्काल पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश रघुवंशी एवं डॉ. प्रियंका छारी की सलाह पर बालिका को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डीईआईसी) भेजा गया। डीईआईसी में ऑडियोलॉजिस्ट श्री नीरज मालवीय ने बालिका की श्रवण क्षमता की जांच की। वहीं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री आशीष साकल्ले द्वारा एम्स भोपाल में हृदय रोग की जांच के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया गया। अगले ही दिन सिया की एम्स भोपाल के हृदय रोग विभाग में जांच कर इको परीक्षण किया गया। इको जांच में सिया में पीडीए (Patent Ductus Arteriosus) नामक जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई। इस स्थिति में जन्म के बाद बंद हो जाने वाली महाधमनी और फेफड़ों की धमनी के बीच की नली खुली रह जाती है। एम्स भोपाल के चिकित्सा विशेषज्ञ अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बालिका के लिए प्रक्रिया आवश्यक बताई। सिया के माता-पिता कुंती और शिव कपूर के लिए यह स्थिति चिंता का विषय थी। हालांकि, परिवार आयुष्मान भारत-निरामयम् मध्यप्रदेश योजना के लिए पात्र होने के कारण सिया की सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क की गई। एक सप्ताह से भी कम समय में जांच से लेकर उपचार तक की पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई। सिया का फॉलोअप भी किया जा चुका है और वह अब स्वस्थ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना जिले के जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सुदूर वन क्षेत्र के गांव की बालिका को समय पर बीमारी की पहचान, विशेषज्ञ जांच और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की तत्परता का उदाहरण है। सिया के चाचा सोनू ने कम समय में बालिका को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय हरदा, एम्स भोपाल के चिकित्सकों तथा डीईआईसी हरदा की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

3 hrs ago
user_संदीप अग्रवाल Agrawal
संदीप अग्रवाल Agrawal
Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
b902ab88-e787-4530-8c4d-1a164680dc0e

चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति हरदा - जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम गुठानिया निवासी शिव कपूर की चार माह की बेटी सिया को समय पर उपचार और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से जन्मजात हृदय रोग से मुक्ति मिली है। जिला चिकित्सालय हरदा में निमोनिया के उपचार के लिए भर्ती हुई सिया में चिकित्सकों ने जन्मजात हृदय रोग की संभावना पहचानी। इसके बाद महज एक सप्ताह से भी कम समय में उसकी जांच एवं उपचार की प्रक्रिया पूरी कर एम्स भोपाल में पीडीए क्लोजर सर्जरी की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत यह उपचार पूरी तरह निःशुल्क हुआ। सिया को बार-बार सर्दी की समस्या होने पर उसके परिजन जिला चिकित्सालय हरदा लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच में निमोनिया के लक्षण पाए और जन्मजात हृदय रोग की संभावना को देखते हुए उसे तत्काल पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश रघुवंशी एवं डॉ. प्रियंका छारी की सलाह पर बालिका को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डीईआईसी) भेजा गया। डीईआईसी में ऑडियोलॉजिस्ट श्री नीरज मालवीय ने बालिका की श्रवण क्षमता की जांच की। वहीं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री आशीष साकल्ले द्वारा एम्स भोपाल में हृदय रोग की जांच के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया गया। अगले ही दिन सिया

e6bbdbc9-30dc-40af-8678-21471b2da3e5

की एम्स भोपाल के हृदय रोग विभाग में जांच कर इको परीक्षण किया गया। इको जांच में सिया में पीडीए (Patent Ductus Arteriosus) नामक जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई। इस स्थिति में जन्म के बाद बंद हो जाने वाली महाधमनी और फेफड़ों की धमनी के बीच की नली खुली रह जाती है। एम्स भोपाल के चिकित्सा विशेषज्ञ अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बालिका के लिए प्रक्रिया आवश्यक बताई। सिया के माता-पिता कुंती और शिव कपूर के लिए यह स्थिति चिंता का विषय थी। हालांकि, परिवार आयुष्मान भारत-निरामयम् मध्यप्रदेश योजना के लिए पात्र होने के कारण सिया की सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क की गई। एक सप्ताह से भी कम समय में जांच से लेकर उपचार तक की पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई। सिया का फॉलोअप भी किया जा चुका है और वह अब स्वस्थ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना जिले के जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सुदूर वन क्षेत्र के गांव की बालिका को समय पर बीमारी की पहचान, विशेषज्ञ जांच और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की तत्परता का उदाहरण है। सिया के चाचा सोनू ने कम समय में बालिका को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय हरदा, एम्स भोपाल के चिकित्सकों तथा डीईआईसी हरदा की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद हरदा- कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम कोलवा में हुए परमानंद जाट हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि सहित वारदात में प्रयुक्त आलाजरार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को लक्ष्मीनारायण जाट ने अपने भाई परमानंद जाट के अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस को परमानंद जाट ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में गंभीर चोटों के साथ मिले। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के कथनों सहित सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं का इजाफा किया गया। मोबाइल लोकेशन और CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमल पिता रामेश्वर निमोरे निवासी कोलवा, हरिओम पिता सूरजलाल पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव और अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दो सोने की गिन्नियों का भी सामने आया मामला कोतवाली टीआई रोशन लाल भारती ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि पूर्व में आरोपियों द्वारा मृतक को दो सोने की गिन्नियां दी गई थीं। इस बिंदु को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि जब्त की गई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाजरार भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले में विवेचना जारी है। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में निरीक्षक रोशन लाल भारती, निरीक्षक राम प्रसाद कवरेती, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक नीलेश पटेल और साइबर आरक्षक कमलेश परिहार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    4
    अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद
अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद
हरदा- कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम कोलवा में हुए परमानंद जाट हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि सहित वारदात में प्रयुक्त आलाजरार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को लक्ष्मीनारायण जाट ने अपने भाई परमानंद जाट के अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
रातभर तलाश के बाद पुलिस को परमानंद जाट ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में गंभीर चोटों के साथ मिले। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के कथनों सहित सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं का इजाफा किया गया।
मोबाइल लोकेशन और CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमल पिता रामेश्वर निमोरे निवासी कोलवा, हरिओम पिता सूरजलाल पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव और अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
दो सोने की गिन्नियों का भी सामने आया मामला
कोतवाली टीआई रोशन लाल भारती ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि पूर्व में आरोपियों द्वारा मृतक को दो सोने की गिन्नियां दी गई थीं। इस बिंदु को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि जब्त की गई है।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाजरार भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले में विवेचना जारी है।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में निरीक्षक रोशन लाल भारती, निरीक्षक राम प्रसाद कवरेती, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक नीलेश पटेल और साइबर आरक्षक कमलेश परिहार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 किलो महुआ लहान जप्त कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा विगत 2 माह से अवैध हाथभट्टी कच्ची शराब के विक्रय, संग्रहण एवं मदिरा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग खण्डवा की टीम द्वारा बुधवार को ग्राम खिड़गांव, पिपलोदखास, कोठाघाट में मुखबिरों के माध्यम से सूचनाऐ एकत्रित कर दबिश दी गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि दबिश की कार्यवाही में कुल 9 प्रकरण म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किये गयें। इस कार्यवाही में लगभग 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 कि.ग्रा. महुआ लहान जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि जप्त की गई कच्ची शराब तथा महुआ लहान की अनुमानित कीमत लगभग रू. 95000/-है। आबकारी विभाग के विशेष दल द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर की जाती रहेंगी। आबकारी नियंत्रण कक्ष खण्डवा के प्रभारी अधिकारी श्री चंदन सिंह मीणा सहायक जिला आबकारी अधिकारी का मोबाइल नंबर 98270 04644 हैं। जिले में अवैध मदिरा विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना उनके मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है।
    2
    100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 किलो महुआ लहान जप्त
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा विगत 2 माह से अवैध हाथभट्टी कच्ची शराब के विक्रय, संग्रहण एवं मदिरा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग खण्डवा की टीम द्वारा बुधवार को ग्राम खिड़गांव, पिपलोदखास, कोठाघाट में मुखबिरों के माध्यम से सूचनाऐ एकत्रित कर दबिश दी गई। 
जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि दबिश की कार्यवाही में कुल 9 प्रकरण म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किये गयें। इस कार्यवाही में लगभग 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 कि.ग्रा. महुआ लहान जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि जप्त की गई कच्ची शराब तथा महुआ लहान की अनुमानित कीमत लगभग रू. 95000/-है। आबकारी विभाग के विशेष दल द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर की जाती रहेंगी।
आबकारी नियंत्रण कक्ष खण्डवा के प्रभारी अधिकारी श्री चंदन सिंह मीणा सहायक जिला आबकारी अधिकारी का मोबाइल नंबर 98270 04644 हैं। जिले में अवैध मदिरा विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना उनके मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है।
    user_GRAM TAK NEWS
    GRAM TAK NEWS
    Media house हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
    1
    नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थोड़ा सा पानी आ जाने पर रपटे पर आवा जाई बंद हो जाती है निपानिया की बड़ी समस्या निपानिया की समस्या
    1
    थोड़ा सा पानी आ जाने पर रपटे पर आवा जाई बंद हो जाती है निपानिया की बड़ी समस्या
निपानिया की समस्या
    user_Lokendra rajput vlogs 1420
    Lokendra rajput vlogs 1420
    Video Creator सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम! कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!
    1
    कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!
कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!
    user_Reporter Puspendra
    Reporter Puspendra
    कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत से वन अमले ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर खिवनी अभ्यारण में छोड़ा कन्नौद! वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत मे मंगलवार को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई इसके बाद कन्नौद के वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया मौके पर लगभग 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा सावधानी एंव निर्धारित रेस्क्यू प्रकिया का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया इसके बाद उसको प्राकृतिक आवासीय परिस्थितियों के अनुरूप खिवनी अभ्यारण के वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया रेस्क्यू में वन परिक्षेत्र अधिकारी सृर्जन जाधव के मार्गदर्शन में कन्नौद के स्टाफ राधेश्याम नरगावे,कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र घावरी का विशेष योगदान रहा
    3
    12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया
 अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई 
ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत से वन अमले ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर खिवनी अभ्यारण में छोड़ा
कन्नौद! वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत मे मंगलवार को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई इसके बाद कन्नौद के वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया मौके पर लगभग 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया
अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई 
वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा सावधानी एंव निर्धारित रेस्क्यू  प्रकिया का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया इसके बाद उसको प्राकृतिक आवासीय परिस्थितियों के अनुरूप खिवनी अभ्यारण के वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया रेस्क्यू में वन परिक्षेत्र  अधिकारी सृर्जन जाधव के मार्गदर्शन में कन्नौद के स्टाफ राधेश्याम नरगावे,कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र घावरी का विशेष योगदान रहा
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नर्मदापुरम में अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया पैगम्बर हजरत मुहम्मद का यौमे विलादत नर्मदापुरम। शहर में बुधवार, 26 अगस्त को पैगम्बर हजरत मुहम्मद के यौमे विलादत (जन्मदिन) का पर्व बड़ी अकीदत, मोहब्बत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें नर्मदापुरम के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। यौमे विलादत के अवसर पर जुलूस सुबह करीब 8:30 बजे सानी जामा मस्जिद, बालागंज से प्रारंभ हुआ। जुलूस जय स्तंभ चौक से होते हुए बोर्ड स्कूल, सराफा बाजार, फाजिल मंजिल, हीरो होंडा शोरूम और इंदिरा चौक होते हुए इतवारा बाजार के पास पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में शहर के विभिन्न इलाकों से लोग शामिल हुए। बड़ी बजरिया, सदर बाजार, मोमिनपुरा, ईदगाह, जुमेरती, आजमगढ़, बालागंज, मालाखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में जुलूस में पहुंचे। जुलूस के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा। जुलूस के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कई स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। जुलूस के समापन अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करने वाले लोगों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन के बाद मुफ्ती मोहम्मद शमीम अख्तर ने देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने सभी लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहर काजी अशफाक अली, हफीज अब्दुल अलीम, फैजान उल हक, कारी जाफिरुद्दीन, जब्बार खान, मुबीन खान, शेख हबीब, साकिर खान, अब्दुल वाहिद, हाफिज अतीक, गुलाम मुस्तफा, गफ्फार खान, शेख पप्पू, समीम कुरैशी, नावेद कुरैशी, रिजवान खान, अफजल सिद्दीकी, मेराज उल हक, गुलाम हैदर, फारुक खान, फुरकान खान, दिलावर बाग सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले, एसडीएम देवेंद्र सिंह, एसडीओपी पुलिस जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, यातायात डीएसपी सतीश मिश्रा, सीएमओ वैभव देशमुख एवं देहात थाना प्रभारी उषा मरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंजुमन मुफीदुल इस्लाम कमेटी नर्मदापुरम ने यौमे विलादत के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने आयोजन में शामिल सभी समाजजनों, स्वागत करने वाले नागरिकों तथा व्यवस्था में सहयोग करने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
    2
    नर्मदापुरम में अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया पैगम्बर हजरत मुहम्मद का यौमे विलादत
नर्मदापुरम। शहर में बुधवार, 26 अगस्त को पैगम्बर हजरत मुहम्मद के यौमे विलादत (जन्मदिन) का पर्व बड़ी अकीदत, मोहब्बत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें नर्मदापुरम के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
यौमे विलादत के अवसर पर जुलूस सुबह करीब 8:30 बजे सानी जामा मस्जिद, बालागंज से प्रारंभ हुआ। जुलूस जय स्तंभ चौक से होते हुए बोर्ड स्कूल, सराफा बाजार, फाजिल मंजिल, हीरो होंडा शोरूम और इंदिरा चौक होते हुए इतवारा बाजार के पास पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया।
जुलूस में शहर के विभिन्न इलाकों से लोग शामिल हुए। बड़ी बजरिया, सदर बाजार, मोमिनपुरा, ईदगाह, जुमेरती, आजमगढ़, बालागंज, मालाखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में जुलूस में पहुंचे। जुलूस के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा।
जुलूस के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कई स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। जुलूस के समापन अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करने वाले लोगों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुफ्ती मोहम्मद शमीम अख्तर ने देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने सभी लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शहर काजी अशफाक अली, हफीज अब्दुल अलीम, फैजान उल हक, कारी जाफिरुद्दीन, जब्बार खान, मुबीन खान, शेख हबीब, साकिर खान, अब्दुल वाहिद, हाफिज अतीक, गुलाम मुस्तफा, गफ्फार खान, शेख पप्पू, समीम कुरैशी, नावेद कुरैशी, रिजवान खान, अफजल सिद्दीकी, मेराज उल हक, गुलाम हैदर, फारुक खान, फुरकान खान, दिलावर बाग सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले, एसडीएम देवेंद्र सिंह, एसडीओपी पुलिस जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, यातायात डीएसपी सतीश मिश्रा, सीएमओ वैभव देशमुख एवं देहात थाना प्रभारी उषा मरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
अंजुमन मुफीदुल इस्लाम कमेटी नर्मदापुरम ने यौमे विलादत के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने आयोजन में शामिल सभी समाजजनों, स्वागत करने वाले नागरिकों तथा व्यवस्था में सहयोग करने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया।
NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 min ago
  • भक्ति भाव और विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन हरदा/टिमरनी- स्थानीय नर्मदा भवन में पिछले सात दिनों से लगातार चल रही संगीतमय नर्मदा पुराण कथा का बुधवार को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। कथा के दौरान कथावाचक पंडित अनिल पगारे ने श्रद्धालुओं को मां नर्मदा की महिमा, धार्मिक महत्व और नर्मदा तट की आध्यात्मिक परंपराओं से अवगत कराया। कथा के दौरान नर्मदा जी के भजनों और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सात दिनों तक नर्मदा भवन में चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कथा के समापन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहुति की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान नर्मदा भवन ‘हर-हर नर्मदे’ के जयघोष से गूंजता रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र काशिव, सतीश जोशी ,राजेंद्र उपाध्याय , मनोहर बरसले ,अशोक पगारे, नरेंद्र सिटोंके, राकेश पाराशर, बंटी बिल्लौरे, अरुण गुहा,संजय पाराशर, अनूप बिल्लौरे ,अशोक बिल्लौरे दीपक शांडिल्य एवं मुकेश शांडिल्य का विशेष सहयोग रहा
    2
    भक्ति भाव और विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन
विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन
हरदा/टिमरनी- स्थानीय नर्मदा भवन में पिछले सात दिनों से लगातार चल रही संगीतमय नर्मदा पुराण कथा का बुधवार को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।
कथा के दौरान कथावाचक पंडित अनिल पगारे ने श्रद्धालुओं को मां नर्मदा की महिमा, धार्मिक महत्व और नर्मदा तट की आध्यात्मिक परंपराओं से अवगत कराया। कथा के दौरान नर्मदा जी के भजनों और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
सात दिनों तक नर्मदा भवन में चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कथा के समापन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहुति की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान नर्मदा भवन ‘हर-हर नर्मदे’ के जयघोष से गूंजता रहा।
इस आयोजन  को सफल बनाने में राजेंद्र काशिव, सतीश जोशी ,राजेंद्र उपाध्याय , मनोहर बरसले ,अशोक पगारे, नरेंद्र सिटोंके, राकेश पाराशर, बंटी बिल्लौरे, अरुण गुहा,संजय पाराशर, अनूप बिल्लौरे ,अशोक बिल्लौरे दीपक शांडिल्य एवं मुकेश शांडिल्य का विशेष सहयोग रहा
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.