मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम ने जताया दुःख जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट निवासी मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम ने दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला वर्ष 2024 के एक जलसे में दिए गए बयान से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें मौलाना ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बयान दिया था।पूर्व मंत्री ने बताया है कि उक्त बयान वर्ष 2024 का है, जिसे वर्ष 2026 में दोबारा वायरल किया गया। उन्होंने बताया कि जब यह बयान राष्ट्रीय मीडिया में प्रसारित हुआ था, तब मौलाना अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली थी। ऐसे में उन्हें माफ कर देना चाहिए था।शाहनवाज आलम ने जोकीहाट के विधायक पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुश्किल की घड़ी में विधायक द्वारा यह बयान देना कि मौलाना की गिरफ्तारी पहले ही हो जानी चाहिए थी, मामले को और तूल देने वाला है। उन्होंने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि को इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है।उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले को राजनीतिक रंग देने के बजाय न्यायसंगत कार्रवाई की जानी चाहिए।

- Bhagalpur jila Bihar 33 KV 11KV LT ka jisko Mistri ka jarurat hai contact number de rahe hain contact Karen jisko Mistri ka jarurat hai message mein contact karaen2
- निशहरा गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग संपन्न प्रखंड के एकंबा स्थित निशहरा गांव में महर्षि मेंही आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन स्वामी अशोकानंद बाबा की पुण्यतिथि पर किया गया। सत्संग में कुप्पाघाट से प्रमोद बाबा, नेपाल से परवीन बाबा, मधेपुरा से साधु शरण बाबा, जोकी से हरीलाल बाबा तथा स्थानीय स्वामी गणेशानंद बाबा सहित कई संतों ने भाग लिया। इस दौरान संतों ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए संत मार्ग पर चलने और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- फारबिसगंज में शिक्षा का उत्सव: माँ शकीना कोचिंग के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम फारबिसगंज, संवाददाता। अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित धत्ता टोला इन दिनों शिक्षा की सफलता की गूंज से सराबोर है। यहाँ के प्रतिष्ठित माँ शकीना कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।1
- Post by अब सुफियान उपन1
- Modified ne Kia kar dia1
- एक हंसता खिलता परिवार वालो का उजड़ा आशियाना गुहार लगाता रहा परिवार खौफ नाक था मंजर1
- Bhagalpur Bihar lineman Manav Bal2
- Post by Araria News1
- Post by AJEET KUMAR PASWAN1