Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां कार ने साइकिल सवार दंपति को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Babu Bajpai
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां कार ने साइकिल सवार दंपति को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
More news from Hardoi and nearby areas
- चंद्रप्रकाश विद्या मंदिर मोहल्ला बुधबाजार शाहाबाद हरदोई1
- हरदोई जिले के विकासखंड भरखनी स्थित ग्राम मैकपुर (पचदेवरा) के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति और गंदे पानी के जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी हरदोई को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य रास्ते पर लगातार बदबूदार पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। यह मुख्य मार्ग गांव को स्थानीय सरकारी विद्यालय और मुख्य बाजार से जोड़ता है। सड़क जगह-जगह से पूरी तरह टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बनने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को प्रतिदिन कीचड़ और दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कई बार फिसलकर गिरने से उनकी यूनिफॉर्म और किताबें खराब हो जाती हैं। वहीं, जलभराव और गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। बाजार जाने, राशन व अन्य सामान लाने में भारी दिक्कत आ रही है, जबकि बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों के लिए इस रास्ते से निकलना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इस उपेक्षा से मजबूर होकर गांववासियों को सामूहिक रूप से जिलाधिकारी से गुहार लगानी पड़ी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए सड़क की मरम्मत, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और आवश्यक निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराए जाएं ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।1
- हरदोई जनपद के सुरसा थाना अंतर्गत ग्राम जीतपुरवा मजरा खजराहा में 24 जुलाई को डायल 112 पर सूचना मिली कि सोहित कुमार (पुत्र कोमिल) के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल सोहित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही अमर सिंह (पुत्र रामरूप) और जितेन्द्र (पुत्र परशुराम) से कहासुनी होने के बाद दोनों ने सोहित पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मामले में सुरसा थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही मृतक के शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने 25 जुलाई को शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं की समस्याएं, आर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जनपद का महिला कल्याण विभाग महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील तरीके से कार्य कर रहा है, इसलिए महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाना नहीं चाहिए और प्रशासन को भी उनके प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ब्लॉक बंडा में आयोजित जागरूकता चौपाल में महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया था। सुजीता कुमारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह कैडर, आशा, केयरटेकर और ब्लॉक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार की प्रगति पर चर्चा की और निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक जमीनी स्तर पर पहुंचे।1
- शाहजहाँपुर में 20 दिन पुरानी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के तहत आरोपियों के पास से नकदी, 800 तिरंगे और स्टेशनरी का सामान बरामद किया गया है।1
- राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शाहजहांपुर का दौरा कर महिला सुरक्षा और महिला कल्याण योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में हिस्सा लिया, जहाँ महिलाओं ने अपनी समस्याओं से जुड़े कुल 14 प्रकरण प्रस्तुत किए। इनमें 6 मामले घरेलू हिंसा, 2 भूमि विवाद, 2 गिरफ्तारी, 1 बच्चों की सुपुर्दगी, 2 लड़ाई-झगड़े और 1 मामला आटा चक्की हटाए जाने से संबंधित था। सदस्य ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार की अनुमति से शुरू हुए इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ, महिला थाना प्रभारी रश्मि, एडीओ समाज कल्याण संजीव, जिला सूचना अधिकारी बाबूराम और डालसा के पीएलवी उपस्थित रहे। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ब्लॉक बंडा का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति जानी। ब्लॉक सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूहों और आशा कार्यकर्ताओं से चर्चा की और निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी लापरवाही के अंतिम पंक्ति की पात्र महिला तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए।1
- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में शिवम जायसवाल पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त साहिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त साहिल सिंह पुत्र कप्तान सिंह, उन्नाव जनपद के औरस थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आल्दौ का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को संडीला के रेलवे क्रॉसिंग निवासी राजकिशोर के पुत्र शिवम जायसवाल पर फायरिंग की वारदात हुई थी। इस मामले में नामजद अभियुक्त सूरज सिंह, शिवा सिंह, पवन सिंह, मांशू (सभी निवासी सुम्बाबाग, थाना संडीला) और साहिल सिंह पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने साहिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और शेष अभियुक्तों की भी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।1
- हरदोई की कोतवाली देहात पुलिस ने मोबाइल छीनने की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। मामले के अनुसार, कोतवाली शहर के बावन चुंगी निवासी सौरभ पुत्र राम सिंह ने 24 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जुलाई को चौपाल सागर के पास ई-रिक्शा से जाते समय मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने ग्राम अटवा असिगांव निवासी राजा, आकाश और करूणा शंकर को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1