आगरा में इंसानियत को शर्मसार कर देना वाला एक मामला आया है जहां एक छोटे भाई नें बड़े भाई को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जब इस घटना की वजह सामने आई तो सभी लोग चौंक गए. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. पैसे और संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आई मां को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. कहां का है ये मामला? मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन रोड के सामने स्थित गली का है. यहां रहने वाली पूनम शर्मा ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं. शुक्रवार रात घर पर बड़ा बेटा गौरव और सबसे छोटा बेटा आकाश मौजूद थे. बताया जा रहा है कि गौरव ड्राइवरी का काम करता था, जबकि आकाश शादी-पार्टी में कैमरामैन और फोटोग्राफी का काम करता है. आकाश सात महीने पहले मुंबई से वापस आया था और तब से पैसों की तंगी के कारण अक्सर घर में रुपए मांगता रहता था. पैसे और संपत्ति को लेकर हुआ विवाद शुक्रवार रात भी आकाश ने घर में पैसे और मकान के बंटवारे को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया. बड़े भाई गौरव ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई. गुस्से में आकाश ने गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि उसने गौरव को जमीन पर गिराकर पेट में लात-घूंसे मारे और एलईडी उठाकर उसके सिर पर दे मारी. शोर सुनकर मां पूनम दूसरे कमरे से दौड़कर आईं और बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आकाश ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया. मोबाइल पासवर्ड को लेकर और भड़का विवाद मां के मुताबिक, विवाद के दौरान आकाश ने जीजा को फोन करने के लिए गौरव से मोबाइल मांगा. मोबाइल में पासवर्ड लॉक था. जब गौरव ने पासवर्ड बताने से मना कर दिया तो आकाश और ज्यादा भड़क गया और मारपीट तेज कर दी. अस्पताल ले जाने पर हुई मौत जब गौरव गंभीर हालत में पड़ा था तो आरोपी आकाश ने मां से कहा कि अभी सांस चल रही है, अस्पताल ले जाओ. इसके बाद मां ने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पिता की मौत के बाद बढ़ा विवाद परिजनों का कहना है कि पांच महीने पहले ही पिता की मौत हुई थी, जिसके बाद से आकाश संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर घर में विवाद करता था. गौरव ड्राइवर था और परिवार उसकी शादी के लिए लड़की देख रहा था, लेकिन उससे पहले ही भाई ने उसकी जान ले ली.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर आरोपी आकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है | Updated News- 15/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )

- सिंडिकेट और संरक्षण की चर्चाओं से बढ़ी प्रशासनिक हलचल 👉बेहट सहारनपुर। बेहट तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध खनन से भरी कई गाड़ियों को पकड़ा गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया, लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन का खेल थमता नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों के अनुसार थाना बेहट क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवासी मुसारिक नाम से जुड़े एक सिंडिकेट द्वारा लंबे समय से अवैध खनन का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गंदेवड़ तिराहा इन गाड़ियों का मुख्य हब बन गया है, जहां रात के समय दर्जनों वाहन हाईवे से गुजरते हैं। तिराहे पर अक्सर खनन से भरी गाड़ियों की लंबी कतारें लगने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आरोप है कि कई वाहनों में हिमाचल प्रदेश की फर्जी रॉयल्टी दिखाकर खनन सामग्री को वैध साबित करने की कोशिश की जाती है। चर्चाएं यह भी हैं कि इस पूरे खेल में कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण और कुछ स्थानीय कर्मचारियों की मिलीभगत भी हो सकती है। उधर जिलाधिकारी मनीष बंसल लगातार अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन सिंडिकेट की सक्रियता प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।*खनन माफिया की1
- फिरोजाबाद में सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया है। आज फिरोजाबाद में त्रिदिवसीय झूलेलाल जन्मोत्सव के प्रथम दिन राधाकृष्ण मंदिर से प्रभात फेरी (स्कूटर-बाइक) द्वारा नगर-भ्रमण करते हुए झूलेलाल चौक तक निकाली गई रविवार सुबह जन्मोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत भव्य प्रभात फेरी (बाइक एवं स्कूटर रैली) के साथ हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाइक और स्कूटरों पर सवार होकर भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। प्रभात फेरी प्रातः 7 बजे राधा कृष्ण मंदिर, छोटा चौराहा से प्रारंभ हुई। यह गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड, संत कंवर राम दरबार, मोक्षधाम जलेसर रोड, मोनार्क चौराहा, सुभाष चौराहा, बस स्टैंड और स्टेशन रोड से होते हुए झूलेलाल चौक, लेबर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल के भजनों और जयकारों से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया। रैली के समापन पर झूलेलाल मंदिर में सामूहिक आरती की गई और महाप्रसाद वितरित किया गया। Updated News-15/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- प्रधान पद प्रत्याशी ग्राम पंचायत बिलोट रविंद्र सिंह परमार1
- SI पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न अवसर वादी में पंडित का विकल्प आने पर रोने वाले सवर्ण विधायक, सांसद मंत्रियों से मेरे सवाल आप अपने क्षेत्र के सवर्ण विधायक सांसद और मंत्री तक वीडियो पहुंचाए। और मेरे सवालों के उत्तर मांगे। #shrikantryv #UGC_RollBack #पंडित #अवसरवादी #SI_पुलिस_परीक्षा1
- बाराबंकी में गरजे चंद्रशेखर आजाद! बोले– खामेनेई की तरह शहादत मंजूर, समझौता नहीं | 2027 में BJP हटाने का ऐलान1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- फिरोजाबाद में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद डा.बब्बू सारंग जी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय प्रांगण के साथ-साथ समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।उन्होंने कहाकि लोक अदालत में लगभग 2 लाख से अधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा,इसमें फौजदारी व सिविल दोनों ही वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के किया जा सकता है,इससे दोनों पक्षों का लाभ होता है,इसमें परवारिक मामलों में जो पति पत्नी के मामले वर्षों से दारा चली आरही है वो खत्म हो जाते हैं और वो लोग अपने घर खुशी खुशी जाते हैं।इस अवसर पर श्री राजीव सिंह, नोडल अधिकारी/अपर जनपद न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट द्वारा बताया गया कि पक्षकार जिनके विद्युत चाेरी सम्बन्धी वाद विचाराधीन हैं वे इस लोक अदालत में विद्युत बिल का भुगतान कर लाभ प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त यह भी बताया कि बैंक ऋण सम्बन्धी वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय के प्रांगण में विभिन्न बैंकों के स्टाल लगेंगे, जिसमें वादकारी अपने ऋण सम्बन्धी वादों को समझौते के आधार पर तत्काल समाप्त करा सकते हैं।प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा द्वारा यह अवगत कराया गया कि ट्रैफिक चालान एवं परिवहन विभाग से सम्बन्धित चालान के निस्तारण हेतु आने वाले जनमानस की भीड को देखते हुए जनपद न्यायालय पर ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग से सम्बन्धित स्टालों की स्थापना की जाएगी। जहाँ पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से एवं परिवहन विभाग की ओर से कम्प्यूटर सिस्टम लगाया जायेगा जिससे वादकारियों/जनमानस को परेशानी का सामना न करना पडे। मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी के समक्ष भी मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत तक, प्रत्येक कार्य दिवस पर लोगों की सहायता हेतु कार्यरत है।राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, सिविल एवं दाण्डिक प्रकृति के वादों का निस्तारण किया जायेगा जिनमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस वाद, उत्तराधिकार, वैवाहिक वाद, श्रम, राजस्व, स्टाम्प, चकबंदी, बैंक व मोबाइल कम्पनी के बकाया बिल, विद्युत चोरी वाद, बांट माप, घरेलू हिंसा, भरण पोषण व अन्य लघु फौजदारी वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौतों के आधार पर किया गये। बाईट:बब्बू सारंग,जिला जज/अध्यक्ष बाईट:योगेश शिवा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण1
- प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रदेश में लाखों जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।1