जनपद में पेयजल और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जालौन उरई दिनांक 09 मार्च 2026 रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जनपद में पेयजल और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, वाटर कूलर, ट्यूबवेल, हैडपम्प, सफाई व्यवस्था तथा नहरों के संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को निर्देशित किया कि जहां कहीं भी पानी की शिकायत प्राप्त हो, वहां तत्काल टीम गठित कर मौके पर जांच कराई जाए और समस्या का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी सरकारी संस्थानों, कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों की नियमित जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सभी वाटर कूलर क्रियाशील अवस्था में रहने चाहिए ताकि आम लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। यदि किसी स्थान पर वाटर कूलर खराब पाया जाता है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में स्थापित किसी भी ट्यूबवेल को खराब स्थिति में नहीं रहने दिया जाए। यदि कहीं कोई ट्यूबवेल खराब है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराकर चालू कराया जाए, जिससे पानी की आपूर्ति लगातार बनी रहे और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए तथा ट्रांसफार्मरों को खुले में न रखा जाए। ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा और नियमित जांच भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निकायों और पंचायतों में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि किसी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति किसी कारणवश बाधित हो जाती है तो जब तक समस्या का स्थायी समाधान न हो जाए, तब तक वहां टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं और कार्यों की जानकारी प्रचार प्रसार कराया जाए ताकि आम जनता को भी जानकारी मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पानी, बिजली, सफाई व्यवस्था, हैडपम्प, ट्यूबवेल तथा नहरों का संचालन पूरी तरह क्रियाशील रहना चाहिए। इन सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, अधीक्षण अभियंता, जिला पंचायत राज अधिकारी अयोध्या प्रसाद आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- कालपी में गर्मी के बीच छाया घना कोहरा, सुबह वाहनों की रफ्तार हुई धीमी कालपी (जालौन) मंगलवार सुबह कालपी समेत आसपास के कई इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे लोगों को हैरानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 4 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरे इलाके में घना कोहरा फैल गया। मार्च के महीने में तेज गर्मी के बीच इस तरह का मौसम परिवर्तन लोगों के लिए काफी अप्रत्याशित रहा। घने कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कालपी में इस तरह का कोहरा पहले भी देखा गया है, लेकिन गर्मी के बीच अचानक इतनी घनी धुंध कम ही देखने को मिलती है। वर्तमान में क्षेत्र में अधिकतम तापमान लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मंगलवार सुबह हुए इस मौसम परिवर्तन की खास बात यह रही कि कालपी के अलावा आसपास के कई कस्बों में भी कोहरे की हल्की परत दिखाई दी, जबकि कालपी कस्बे के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में कोहरा सबसे अधिक घना नजर आया।4
- आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।2
- अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- जालौन में एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। युवती ने उस पर लगातार कई चप्पल बरसाए। युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद युवती ने युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। युवती के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती चप्पल से उसे मारती रही। बीच सड़क पर विवाद होता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मधुवन विला चौराहे का है।1
- राई से मथा हुआ घर का देशी घी गाय का या भैंस का जिस भाई बहन को लेना चाहते हो निम्न नंबर 7897096731, आप अपना ऑडर करा सकते हैं धन्यवाद1
- जनपद जालौन की तहसील कालपी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चमारी में माता प्रसाद पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपनी जिज्ञासा व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी उम्र से ही उन्हें हेलीकॉप्टर देखने की इच्छा थी, जो आज इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरी होती दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुस्तकालय खुलना बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही सराहनीय पहल है। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार सौरभ द्विवेदी (मुख्य संपादक लल्लन टॉप) के प्रयासों से हुआ। उद्घाटन अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां बच्चों और ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी मन की बात रखी।1
- जालौन 9 मार्च। रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जालौन ब्लॉक क्षेत्र पंचायत कार्यालय में काम कर रहे मनरेगा कर्मचारियों को 9 माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। मानदेय न मिलने कर इनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मनरेगा कर्मचारियों ने बी डी ओ के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रत्यावेदन भेजकर मानदेय दिलाये जाने की मांग की है। मनरेगा के अन्तर्गत काम कर रहे क्षेत्र पंचायत कार्यालय में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक, कम्प्यूटर आपरेटर, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को जुलाई 2025 से मानदेय का भुगतान किया गया है। इन महीनों में प्रमुख पर्व दशहरा, दीपावाली, होली, नवरात्रि के वैवाहिक तिथियां निकल गयी है। इन में घरों में अधिक खर्च होता है। इसके बाद भी इन कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने उपायुक्त श्रम व रोजगार, मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी को सम्बोधित प्रत्यावेदन बी डी ओ अरुण कुमार के माध्यम से भेजकर कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश के 12 प्रदेशों में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मानव दिवस सृजित करने पर प्रशंसा की थी। सर्वाधिक मानव सृजन में सहयोग करने वाले हम कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है। संविधान के अनुच्छेद 21 में वर्णित जीवन के अधिकार के बाद भी मानदेय नहीं मिल रहा है। मानदेय का 9 माह से भुगतान न होने के कारण उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गये हैं। एक तरफ मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा तो दूसरी ओर उत्पीड़न भी किया जा रहा है जिससे वह आहत है ।कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से उत्पीड़न रोकने व लम्बित 9 माह के मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है जिससे वह सम्मान जनक जीवन जी सकू तथा परिवार का भरण पोषण कर सके। इस मौके पर प्रकाश बाबू, महावीर शरण, हिम्मत सिंह, इन्द्रपाल सिहं, महेन्द्र पाल, कमल किशोर, पवन तिवारी, बुद्ध सिंह, प्रवीन, दिव्या, अनिल, गनेश, शिवकुमार, मोहित आदि लोग सम्मलित रहे ।2
- जालौन। बीते पांच दिन से लापता वृद्ध का शव छहपुला के पास स्थित एक खेत में मिला। जालौन नगर बंगरा रोड पर स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास सुबह 11:00 सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र सरमन निवासी मोहल्ला तोपखाना नगर जालौन के रूप में हुई है सुबह राहगीरों की निकलते समय नजर खेत के किनारे सड़क पर पड़ी इसके बाद काफी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना तत्काल जालौन कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है मृतक के संबंध में कुछ दिन पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की जा रही है।1