Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रिंसिपल ने महिला टीचर को स्कूल में नहीं घुसने दिया रामगंजमंडी के कुदायला में प्रिसिंपल ने महिला टीचर को स्कूल में नहीं घुसने दिया। प्रिंसिपल ने सरकारी स्कूल को अंदर से ताला लगा दिया। टीचर 2 घंटे तक स्कूल के बाहर खड़ी रही। गांव वाले मौके पर पहुंचे और प्रिंसिपल का विरोध करने लगे। तब प्रिंसिपल ने ताला खोला। अंदर से गेट को ताला लगाया, बोले-आपका दूसरे स्कूल में डेपुटेशन हो गया है।
Mangilal Charan
प्रिंसिपल ने महिला टीचर को स्कूल में नहीं घुसने दिया रामगंजमंडी के कुदायला में प्रिसिंपल ने महिला टीचर को स्कूल में नहीं घुसने दिया। प्रिंसिपल ने सरकारी स्कूल को अंदर से ताला लगा दिया। टीचर 2 घंटे तक स्कूल के बाहर खड़ी रही। गांव वाले मौके पर पहुंचे और प्रिंसिपल का विरोध करने लगे। तब प्रिंसिपल ने ताला खोला। अंदर से गेट को ताला लगाया, बोले-आपका दूसरे स्कूल में डेपुटेशन हो गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रामगंजमंडी | मोड़क थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 किलो 220 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार व फर्जी नंबर प्लेट भी जप्त की गई। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में आपका पहला कदम रखा है। इसी क्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र CFL भैंसरौड़गढ़ की ओर से ग्राम बोराव में री-केवाईसी को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान CFL केंद्र प्रबंधक लक्ष्मण लाल ने उपस्थित ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग लेन देन, अपने बैंक खाते का दुरुपयोग न होने देने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मनी म्यूल न बनने तथा डिजिटल व पारंपरिक बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बचत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आरडी, एफडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सौरव नवीन ने केवाईसी प्रक्रिया, एटीएम उपयोग, अटल पेंशन योजना, ऑनलाइन बैंकिंग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर जानकारी साझा की। शिविर में उपस्थित बोरव क्लस्टर मैनेजर सीमा वर्मा, बैंक मित्रा इंद्रा द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया तथा री-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाना तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।1
- सदर बाजार स्थित स्वस्तिक ज्वैलर्स से सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच चांदी से भरा एक बॉक्स चोरी हो गया। दुकानदार सुरेश सोनी के अनुसार बॉक्स में लगभग एक किलो चांदी रखी थी। बताया गया कि चार महिलाएं चांदी बेचने के बहाने दुकान पर आई थीं और बातचीत के दौरान चालाकी से बॉक्स उठा ले गईं। चोरी इतनी सफाई से की गई कि तत्काल किसी को भनक नहीं लगी।1
- Post by Patidar Ji1
- मंदसौर के गरोठ-अवैध MD बनाने की फैक्ट्री को दबिश देकर सूरजना गांव खेत पर पकड़ी 12 करोड़ की पकड़ी MD. भारत न्यूज 24.. 9179397906..1
- कोटा में गत दिनों बिल्डिंग हादसे को लेकर वरिष्ठ पत्रकार वाजिद अली से खास वार्ता1
- Post by Kalim khan1
- मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर की गई।1