Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैनपुरी/मंडी में आलू बेचने आए किसान कूड़े में ही फेक गए आलू से भरी ट्राली,ज्ञात हो कच्ची फसल की खुदाई से ही अभी तक आलू के दामों में भरी गिरावट चल रही है,किसान आलू के वाजिब दाम ना मिलने से बेहद आहता है,मंडी में आलू बेचने आ रहे किसानों को जब उनकी मेहनत का सही भाव नहीं मिल रहा है,तो वह आलू को वहीं कूड़े के ढेर में फेंक कर चले जा रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ कुछ टिक्की पड़ाके वाले इनको बीन कर मजे से अपने ग्राहकों को सर्व कर रहे हैं,पूरा मामला नवीन गल्ला मंडी का है...।
अंकित कुमार पत्रकार
मैनपुरी/मंडी में आलू बेचने आए किसान कूड़े में ही फेक गए आलू से भरी ट्राली,ज्ञात हो कच्ची फसल की खुदाई से ही अभी तक आलू के दामों में भरी गिरावट चल रही है,किसान आलू के वाजिब दाम ना मिलने से बेहद आहता है,मंडी में आलू बेचने आ रहे किसानों को जब उनकी मेहनत का सही भाव नहीं मिल रहा है,तो वह आलू को वहीं कूड़े के ढेर में फेंक कर चले जा रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ कुछ टिक्की पड़ाके वाले इनको बीन कर मजे से अपने ग्राहकों को सर्व कर रहे हैं,पूरा मामला नवीन गल्ला मंडी का है...।
More news from Mainpuri and nearby areas
- Post by अंकित कुमार पत्रकार1
- दलित समाज से आने वाले ज्ञानपुर कोतवाली के एक चौकीदार जैसलाल सरोज हैंडपंप मरम्मत के लिए लाइन लेने पिपरगांव की प्रधान चंदादेवी के घर जाते हैं प्रधान के पति रामनायक यह कहकर भगाने लगते हैं कि तुमने हमें वोट नहीं दिया था, सेक्रेटरी के पास जाओ। जैसलाल ने कहा कि गांव के प्रधान तो आप हैं इतने में प्रधान के बेटे कमलेश ने जैसलाल पर पेट्रोल डाल दिया, भागने की कोशिश की तबतक आग लगा दी और जैसलाल को दर्दनाक मौत की तरफ धकेल दिया सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे व महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां से बीएचयू वाराणसी रेफर किया1
- जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।1
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ लेते जाते दिख रहे हैं। साथ में एक पुलिसवाला भी नजर आया है। युवती इस वीडियो में चिल्लाती दिख रही है। वह कहती है- 'इन लोगों को नहीं जानती। ये लोग मुझे मार देंगे। मुझे ऋतिक के साथ ही रहना है।' इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते हुए देखे जा सकते हैं। दरअसल, राजस्थान के भीलवाड़ा में रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए मैनपुरी के कुर्रा इलाके में चली आई थी। उसके घरवाले ढूंढते हुए मैनपुरी पहुंचे और अपने साथ जबरदस्ती ले गए। पूरा मामला कुर्रा थाना परिसर का है।1
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला अस्पताल में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच तीखा विवाद सामने आया है। वार्ड बॉय सुशील कुमार के साथ कोतवाली थाने में हुई अभद्रता के विरोध में पूरे अस्पताल स्टाफ ने काम बंद कर हड़ताल कर दी। [Key Highlights] विवाद की वजह: 26 जनवरी को शिकायत लेकर गए वार्ड बॉय के साथ मुंशी ने शराब के नशे में गाली-गलौज की। कोतवाल का रुख: स्टाफ की माफी मंगवाने की मांग पर कोतवाल ने इनकार किया और सस्पेंड कराने की बात कही। मरीजों की परेशानी: करीब 2 घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं ठप रहने से मरीज बेहाल नजर आए। प्रशासनिक दखल: एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया, लेकिन स्टाफ ने बड़ी चेतावनी दी है। [Call to Action] उत्तर प्रदेश और मैनपुरी की ऐसी ही प्रमुख खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन जरूर दबाएं।1
- Post by Amit Kumar1
- अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।1
- 🚨 राजस्थान–यूपी लव स्टोरी में हंगामा | कुर्रा थाना कांड में नया वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही युवती को थाना कुर्रा परिसर से जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल हो चुका है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रेमिका कह रही है कि वह युवक से बहुत प्यार करती है और दोनों का भीलवाड़ा में पहले से संबंध था। युवती कहती दिखाई दे रही है कि वह हर हाल में उसी के साथ रहना चाहती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की युवती को यूपी के मैनपुरी के युवक से प्यार हुआ, लेकिन जब राजस्थान से लोग यहां पहुंचे तो कुर्रा थाना परिसर से युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए। अब इस मामले में सहमति वाला वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगी।1