Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब पड़ेगी तुम पर खुद की मार , अल्लाह की तरफ लौटोगे तुम अंजान कार।
Maulana Chand Miyan alvi barkati
जब पड़ेगी तुम पर खुद की मार , अल्लाह की तरफ लौटोगे तुम अंजान कार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Nepal ke bad ab Bharat ki Bari barish jyada hone ke Karan nadiyon ka bahaln Tej ho gaya hai1
- PM मोदी और आर्मेनिया के PM निकोल पशिन्यान ने बिश्केक में मुलाकात की। यह भारतीय PM की पहली द्विपक्षीय बैठक थी। इसमें रक्षा क्षेत्र पर खास ध्यान दिया गया। 🔴 द्विपक्षीय बैठक के दौरान आर्मेनिया के PM ने PM मोदी को अपने देश आने का न्योता दिया।1
- 2027 को लेकर कांग्रेस एक्टिव, कुणाल ने भरी हुंकार:खड़गे के शुद्धिकरण पर कुणाल का हमला, बोले- राहुल गांधी की आवाज दबा नहीं सकते बदायूं कांग्रेस ने मिशन 2027 की तैयारियों के लिए संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी बदायूं पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की बैठक में संगठन की स्थिति, आगामी चुनाव की तैयारियों और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। इस दौरान कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार को किसान, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरा। कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने विशेष रूप से आलू किसानों की दुर्दशा का जिक्र किया। चौधरी ने बताया कि जिस आलू की कीमत पहले 1200 रुपए तक थी, किसान उसे अब 300 रुपए में बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मदद करने के बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है। चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने लागत आधी करने का वादा किया था, लेकिन किसानों की लागत कई गुना बढ़ गई है। चौधरी ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है। कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वे राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करेंगे। दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित शुद्धिकरण के मामले पर कुणाल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यकाल से अम्बेडकर पार्क तक पैदल मार्च कर अम्बेडकर पार्क में धरना दिया कुणाल चौधरी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश और देश के शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। युवा कांग्रेस के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी ने इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई, तो कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी भी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और पूरी ताकत से सड़क पर अपनी लड़ाई जारी रखेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने आश्वासन दिया कि जिस तरह राहुल गांधी देश हित के लिए लड़ रहे है उसी लगन के साथ हम जिले में कांग्रेस को मिलकर मजबूत करेंगे और 2027 में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते है इस अवसर पर संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने किया एवं आयोजन जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति ने किया इस अवसर पर मुख्यरूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जितेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद, जिला महासचिव जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला महासचिव राम रतन पटेल, वीरेश सिंह, वीरेश शर्मा, गौरव राठौर, उपासना चोहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अकबर अहमद डंपी, पीसीसी सदस्य राजवीर सिंह, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेंद्र शंखधार, मुशर्रफ, वीरपाल यादव, ओमप्रकाश प्रजापति, चौधरी, वफ़ाती मियां, संजय खान, सैयद नदीम उद्दीन, मुनेंद्र कन्नौजिया, अनिल उपाध्याय, आरिफ पठान आदि सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे1
- अर्टिगा और बाइक की भिड़ंत के बाद मारपीट व माल-जेवर छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अर्टिगा और बाइक की भिड़ंत के बाद मारपीट व माल-जेवर छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी बदायूं। थाना उसावा क्षेत्र में उसहैत-म्याऊं-गिल्टिया मार्ग पर अर्टिगा कार और बाइक की टक्कर के बाद मारपीट और माल-जेवर छीनने का आरोप सामने आया है। घटना में बाइक सवार महिला समेत दो लोगों को चोटें आई हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना उसावा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम खारिक नगला निवासी गुरवेंद्र पुत्र जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गिल्टिया रोड पर उनकी बाइक की अर्टिगा कार से टक्कर हो गई। पीड़ित का आरोप है कि अर्टिगा चालक वाहन को लापरवाही और तेज गति से चला रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ। दुर्घटना में उनकी पत्नी को काफी चोटें आईं। गुरवेंद्र का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद गिल्टिया गांव निवासी कुछ अज्ञात लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके पास मौजूद माल-जेवर भी छीन लिए गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम के साथ उप निरीक्षक सुनील चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित गुरवेंद्र ने थाना उसावा में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना उसावा के उप निरीक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के साथ ही मारपीट और माल-जेवर छीनने के आरोपों की भी जांच कर रही है।1
- बमनौसी के ग्रामीणों ने घरौनी न मिलने पर किया प्रदर्शन, किसान नेता ने डीएम को लिखा पत्र उझानी,(बदायूं)। कादरचौक ब्लाक क्षेत्र के राजस्व गांव बमनौसी के ग्रामीणों को शासन के आदेश के बाद भी अभी तक घरौनी प्रशासन द्वारा घरौनी उपलब्ध न कराएं जाने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में जोरदार प्रदर्शन कर घरौनी दिलवाएं जाने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस एवं किसान नेता सत्यवीर सिंह यादव ने डीएम को पत्र लिख कर तत्काल ग्रामीणों को घरौनी दिलवाएं जाने की पुरजोर मांग की है। प्रदेश सरकार ने किसानों और ग्रामीणों की दशा और दिशा सुधारने के लिए प्रत्येक ग्रामीण को घरौनी उपलब्ध कराने के आदेश कई माह पूर्व राजस्व विभाग को दिए थे। गांव बमनौसी में सरकार के आदेश के बाद भी अभी तक घरौनी किसानों एवं ग्रामीणों को न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने गांव में राजस्व विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तत्काल घरौनी उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर मौजूद किसान एवं कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह यादव ने ग्रामीणों एवं किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार के आदेश के बाद भी विभागीय स्तर पर आला अधिकारी जो लाहपरवाही कर रहे है उसकी का नतीजा है कि किसानों और ग्रामीणों को घरौनी आज तक न मिल सकी है। उन्होंने मौके पर ही डीएम को घरौनी बंटबाने की मांग को लेकर एक पत्र लिख कर भेजा है। पत्र पर नरेन्द्र, नितिन मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, प्रवेश, दिनेश, रामवीर सिंह, नन्हें सिंह, सूरज, आराम सिंह, पन्नालाल, रतनपाल, देवसिंह समेत बड़ी संख्या में किसानों ने अपने हस्ताक्षर किए है।1
- #BADAUN में खूनी बवाल..खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, छत से जमकर बरसे ईंट-पत्थर—कई लोगों के घायल होने की सूचना हंगामे का EXCLUSIVE वीडियो वायरल, छत से पत्थर फेंकते दिखे लोग; पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार1
- *प्रेस नोट* *सराहनीय कार्य जनपद एटा।* *एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को किया गिरफ्तार, मौके से कुल 1925 रुपये नगद व ताश पत्ते बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री इलामारन जि. के निर्देशन में अवैध जुआ एवं सट्टे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डये तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिह के कुशल नेतृत्व में थाना जलेसर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 31.08.2026 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तालाब के पास खाली पडा खेत मौहल्ला सादात थाना जलेसर एटा से समय 22.40 बजे जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तों को 1925 रुपये नगद व ताश पत्तो सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 373/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* 1- सुखवीर सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी बाबसा थाना को0 देहात जनपद एटा हाल निवासी मौहल्ला हथोडा कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा 2- रोहित पुत्र राजकुमार निवासी भदऊआ कुआ ( मौहल्ला हथौडा) थाना जलेसर जनपद एटा 3- मनवीर सिंह पुत्र छदामी लाल निवासी मौहल्ला सादात थाना जलेसर जनपद एटा। *बरामदगी -* 1- 1925 रुपये व ताश के पत्ते बरामद *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण -* 1.उ0नि0 श्री चन्द्रवीर सिंह 2.उ0नि0 श्री नदीम अहमद 3.रि0का0 पंकज कुमार 4.रि0का0 नईम सैफी 5.रि0का0 कनिष्क कुमार 6.रि0का0 धर्मेन्द्र कुमार1
- अलीगढ़ एसएसपी अलीगढ़ को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने देवर पर लगाए गंभीर आरोप अलीगढ़ में महिला ने देवर पर लगाए गंभीर आरोप अलीगढ़। एक महिला ने अपने देवर पर तमंचे के बल पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, 31 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे पति के खेत पर जाने के दौरान आरोपी घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकाने और कपड़े फाड़ने का आरोप है। महिला का दावा है कि शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। उसने डायल-112 पर सूचना देने और थाने में शिकायत देने के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने का आरोप लगाया है। बाद में आरोपी पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। क्रांतिकारी खबर के लिए रिपोर्ट1
- उझानी में फसल की रखवाली को रात में खेत पर गए किसान की सुबह मिली लाश बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह चकरोड किनारे एक किसान का शव पेड़ से लटकता देख सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस के सक्षम हत्या की आशंका जाहिर की है फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र बाबूराम सोमवार की देर रात अपने घर से फसल की रखवाली हेतु खेत पर गया था। मंगलवार की सुबह जब गांव का आवागमन शुरू हुआ तब प्रेमपाल का शव पेड़ पर लटकता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी जिस पर वह भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस को बुला लिया। परिजनों ने पुलिस के समक्ष हत्या की आशंका जाहिर की लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। परिजनों के मुताबिक उसकी किसी से दुश्मनी नही थी जिससे सवाल उठता है तो फिर उसकी हत्या कौन करेंगा? वही अगर किसान ने आत्महत्या की है तो उसके पीछे क्या कारण रहे जिनका जबाब पुलिस को तलाशना होगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जें मंे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपों के मद्देनजर भी जांच होगी साथ ही पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। फोटो लाइन- उझानी के कछला में किसान का शव मिलने के बाद बदहवास परिजन1