*किसानों का दूसरे दिन भी जारी रहा लेदी चौराया धरना प्रदर्शन* भानपुरा-निप्र विगत वर्ष खरीफ की सोयाबीन में पीले मोजक से खराब हुई सोयाबीन की फसल की नुकसानी का बीमा क्लेम में हुई अनियमितता पर किसानों में आक्रोश देखने को मिला कल गुरुवार को तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने के पश्चात भानपुरा तहसील के लेदी चौराया पर गांव ओसारा कलाकोट समेरी ढाबा बोरदा धुँआखेड़ी आकी चौकी बिंडगांव संधारा ओसरना मोखमपुरा आदि गांवों के किसानों और जनप्रतिनिधियों किसान नेताओं ने लेदी चौराया पर धरना देकर चक्का जाम आज शुक्रवार तक जारी रखा हुवा है कल गरोठ अनुविभागीय अधिकारी गरोठ तहसीलदार भानपुरा नायब तहसीलदार हल्का पटवारी भानपुरा थाना प्रभारी पुलिस जवान ग्राम कोटवारों की उपस्थिति के बीच किसानों से बातचीत हुई पर किसानों की मांगों पर प्रशासन के बीच बातचीत नहीं बनी और चक्का जाम रात भर जारी रहा आज तड़के सुबह से ही किसान अपनी मांगो के समर्थन हेतु चक्का जाम करते रहे है किसानों का रात्रिकालीन भोजन की व्यवस्था भी सभी किसानों के जनसहयोग से की गई ।किसानों ने चक्का जाम में स्कूल छात्रों की बसो और हॉस्पिटलों के मरीजों को चक्का जाम से बाहर रखा है जिससे किसी को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा रात्रि जाम में औरतों को भी जाम से सकुशल किसानों द्वारा निकाला गया। किसानों की स्पष्ट मांग है कि जहा तक हमारी मांग और किसानों को उचित बीमा राशि नहीं मिल जाती तब तक हम धरने पर बैठे रहेगे ।किसानों ने हल्का पटवारियों पर भी आरोप लगाया है कि हल्का पटवारियों ने किसानों की उचित कार्यवाही नहीं की और गलत सर्वे या आंकलन बीमा कंपनियों को कम बताया जिससे किसानों को उचित बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है।अनुविभागीय अधिकारी भानपुरा तहसीलदार और थाना प्रभारी द्वारा भी किसानों को समझाया गया कि विभाग बीमा कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर किसानों के बीच बीमा कंपनी के फील्ड ऑफिसरों को बुलाकर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया गया पर किसानों ने लिखित में लेने की मांग पर अड़े रहे जिससे कोई समाधान नहीं निकला और धरना चक्का जाम आज शुकवार दोपहर तक जारी है।

- झांतला मोड़ सड़क बनी मुसीबत, 5 किलोमीटर का सफर हुआ जानलेवा नीमच–सिंगोली मार्ग पर झांतला से झांतला मोड़ तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इस मार्ग से आने-जाने से भी बच रहे हैं। झांतला, जो सिंगोली क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में गिनी जाती है, प्रथम ग्राम न्यायालय, गोकुल ग्राम, "छोटी भोपाल" और भेरूनाथ जी की पावन नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। बावजूद इसके, गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की दुर्दशा विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सड़क की मरम्मत या निर्माण किया जाता है, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क फिर से उखड़ जाती है। उनका आरोप है कि घटिया निर्माण कार्य के कारण सरकारी धन तो खर्च होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाता। इस सड़क की खराब हालत से स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है, किसानों को कृषि उपज लाने-ले जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं मरीजों और स्कूली बच्चों को भी जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि झांतला से झांतला मोड़ तक सड़क का गुणवत्तापूर्ण और स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई है। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट3
- विद्युत पोल पर बल्ब लगाए गए पंचायत द्वारा1
- नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 705 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल और दो वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में शीतल धाकड़, निवासी कंवरपुरा मोहन नगर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 22 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- शामगढ़ में विद्युत कर्मचारी से मारपीट रैली निकालकर कार्यवाही की मांग की विद्युत मंडल के कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में शामगढ़ विद्युत मंडल कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर शामगढ़ थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया एवं कार्यवाही की मांग की1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र1
- विशाल भंडारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ लगभग 12000 लोगों ने भंडारे का लाभ लिया गुरु पुर्णिमा पर श्री सांई कालेश्वर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कृषि उपज मंडी प्राणगण में गया लगभग 12000 लोगों ने भंडारी की प्रसादी का लाभ लिया है, समिति द्वारा सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में प्रतिदिन ₹5 में भोजन उपलब्ध करवाया जाता है1
- NEWS:-मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 संपत्ति संबंधी अपराधों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1.4 किलो चांदी व ₹1.60 लाख नकद बरामद मनासा। नीमच पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2024 से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी शातिर आरोपी अश्विन पिता दिलीप बांछड़ा (25), निवासी हाड़ीपिपल्या को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण और ₹1.60 लाख नकद बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान दो मामलों में संलिप्त उसके साथी सुरेन्द्र पिता फुलचंद बांछड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अश्विन वर्ष 2024 से 2026 के बीच थाना मनासा क्षेत्र में दर्ज 12 डकैती, नकबजनी एवं चोरी के मामलों में अपने साथियों के साथ शामिल था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ तथा चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में शिवम पिता रवि बांछड़ा, राजू उर्फ राजदीप पिता सुरेश बांछड़ा, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश पिता शंभुलाल बांछड़ा तथा अनुज पिता पप्पुलाल बांछड़ा अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मनासा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी सहित पूरी पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।1